• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

नीट: सीबीआई ने 13 अभियुक्तों के खिलाफ दाखिल की पहली चार्जशीट

News Desk by News Desk
August 2, 2024
in राजनीति
नीट: सीबीआई ने 13 अभियुक्तों के खिलाफ दाखिल की पहली चार्जशीट
Share on FacebookShare on Twitter

पटना 01 अगस्त (कड़वा सत्य) नेशनल टेस्टिंग एजेंसी की ओर से आयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024 के प्रश्न पत्र लीक मामले में केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) ने जेल में बंद 13 अभियुक्तों के खिलाफ अपना पहला आरोप-पत्र आज विशेष अदालत में दाखिल कर दिया।
सीबीआई ने गुरुवार को प्रेस विज्ञप्ति जारी कर जानकारी दी कि इस मामले के 13 अभियुक्तों नीतीश कुमार, अमित आनंद, सिकंदर यादवेंदु, आशुतोष कुमार-1, रौशन कुमार, मनीष प्रकाश, आशुतोष कुमार-2, अखिलेश कुमार, अवधेश कुमार, अनुराग यादव, अभिषेक कुमार, शिवनंदन कुमार और आयुष राज के खिलाफ यह आरोप पत्र भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 201, 409, 380, 411, 420 और 109 के तहत दाखिल किया गया है।
सीबीआई ने बयान में कहा है कि अनुसंधान के दौरान फॉरेंसिक तकनीक, आर्टिफिशियल इंटेलिजेंस (एआई) टेक्नोलॉजी, सीसीटीवी फुटेज और टावर लोकेशन जैसी आधुनिक तकनीकों का इस्तेमाल सबूत इकट्ठा करने के लिए किया गया है। सीबीआई ने अनुसंधान के दौरान अब तक 58 जगहों पर तलाशी ली है। सीबीआई के अनुसार बाकी बचे अभियुक्तों के खिलाफ अनुसंधान जारी है और अनुसंधान पूरा होने पर उनके खिलाफ पूरक आरोप पत्र दाखिल किया जाएगा।
इस बीच प्राप्त जानकारी के अनुसार, सीबीआई ने पटना स्थित विशेष अदालत में अपनी चार्जशीट एक बंद लिफाफे में दाखिल कर दी है।
गौरतलब है कि 05 मई 2024 को पूरे देश में नीट 2024 की परीक्षा आयोजित की गई थी । इस परीक्षा के दौरान गड़बड़ी करने के आरोप में पटना के शास्त्री नगर थाना प्रभारी अमर कुमार ने कुछ लोगों को गिरफ्तार किया और शास्त्री नगर थाना कांड संख्या 358/ 2024 के रूप में एक प्राथमिकी दर्ज की। बाद में मामला आर्थिक अपराध ईकाई को सौंप दिया गया। उसके बाद प्रश्न पत्र लीक होने का मामला उजागर हुआ और केंद्र सरकार ने मामले की जांच सीबीआई को सौंप दी।
सीबीआई 23 जून 2024 को अपनी प्राथमिकी आरसी 224/2024 के रूप में भारतीय दंड विधान की धारा 120 बी, 406, 407, 408 और 409 के तहत दर्ज करने के बाद अनुसंधान कर रही है। अदालत में यह मामला आरसी 6ई/2024 के रूप में दर्ज है। इस मामले में अभी तक लगभग 40 लोगों को गिरफ्तार किया जा चुका है, जिनमें से अभी चार लोगों को पुलिस रिमांड पर लेकर सीबीआई हिरासती पूछताछ कर रही है जबकि 36 लोग न्यायिक हिरासत में पटना के बेउर जेल में बंद हैं।
सं.   शिवा
कड़वा सत्य

Tags: conducted National Eligibility cum Entrance Test (NEET) 20National Testing AgencyPatnaअपना पहला आरोप-पत्रआज विशेष अदालतआयोजित राष्ट्रीय पात्रता सह प्रवेश परीक्षा (नीट) 2024केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई)जेल में बंद 13 अभियुक्तोंदाखिलनेशनल टेस्टिंग एजेंसीपटनाप्रश्न पत्र लीक मामले
Previous Post

इज़रायल की सुरक्षा परिषद ने विदेशों में इज़राइली ठिकानों पर संभावित हमलों की दी चेतावनी

Next Post

‘ईपीएस-95 पेंशन भोगियों के मुद्दे के समाधान के लिये कटिबद्ध हैं प्रधानमंत्री’

Related Posts

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान
देश

पटना में यूनानी दिवस–2026: ज्ञान भवन में वैज्ञानिक संगोष्ठी, आयुष चिकित्सकों का सम्मान

February 11, 2026
मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें
देश

मानवता की मिसाल बने दुर्गेश चौधरी! पातेपुर के दुर्गेश चौधरी ने पुण्यतिथि पर दी सिलाई मशीनें

August 13, 2025
IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता
देश

IIT Patna News: IIT पटना पहुँचे सेंट करेंस स्कूल के छात्र! देखिए कैसे बदली सोच और मिला करियर का नया रास्ता

May 7, 2025
Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!
देश

Science City Patna: बिहार में सरकारी प्रोजेक्ट्स की रफ्तार धीमी? सचिव ने ठेकेदारों पर एक्शन का सुनाया फरमान!

April 24, 2025
सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को मणिपुर अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं की जांच में एसआईटी प्रमुख को बदलने की अनुमति दी
देश

सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को मणिपुर अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं की जांच में एसआईटी प्रमुख को बदलने की अनुमति दी

February 5, 2025
नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी
राजनीति

नीतीश सरकार में भष्ट्राचार चरम पर: तेजस्वी

February 4, 2025
Next Post
‘ईपीएस-95 पेंशन भोगियों के मुद्दे के समाधान के लिये कटिबद्ध हैं प्रधानमंत्री’

‘ईपीएस-95 पेंशन भोगियों के मुद्दे के समाधान के लिये कटिबद्ध हैं प्रधानमंत्री’

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
35 ° c
56%
16.2mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved