• About us
  • Contact us
Friday, June 26, 2026
36 °c
New Delhi
40 ° Sat
40 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पटाखों पर पाबंदी लगाने का दिल्ली सरकार का आदेश सनातन विरोधी: खंडेलवाल

News Desk by News Desk
October 15, 2024
in देश
पटाखों पर पाबंदी लगाने का दिल्ली सरकार का आदेश सनातन विरोधी: खंडेलवाल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 15 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेता एवं दिल्ली की चांदनी चौक लोकसभा सीट से सांसद प्रवीण खंडेलवाल ने दिल्ली सरकार की ओर से दीपावली के मौके पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाये जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा है और इस कदम को सनातन धर्म के विरुद्ध बताया है।
श्री खंडेलवाल ने मंगलवार को यूनीकड़वा सत्य से कहा, “ यह गजब बिडंबना है कि श्री केजरीवाल जब जेल से रिहा होते हैं, तो उनके कार्यकर्ता पटाखे फोड़ते हैं और खुशियां मनाते हैं, उस समय प्रदूषण नहीं होता है, लेकिन जब भगवान श्री  के असुरों पर विजय प्राप्त करने तथा श्रीलंका पर जीत हासिल करने के बाद अयोध्या लौटने की खुशी मनाने का वक्त आता है, तो केजरीवाल सरकार पटाखों पर पाबंदी लगा देती है। प्रदूषण के नाम पर दिल्ली सरकार की ओर से जारी किया गया, यह आदेश सनातन धर्म के विरुद्ध है। ”
उन्होंने कहा कि यहां दीपावली के मौके पर पहले भी पटाखे फोड़े जाते थे, लेकिन कभी भी इस तरह का आदेश जारी नहीं होता था। उन्होंने कहा कि सनातन धर्म के मानने वाले हर व्यक्ति को भगवान श्री  के आगमन की खुशियां मनाने का हक है और जनता आगामी विधानसभा चुनाव में इस आदेश का जवाब आम आदमी पार्टी देगी।
उन्होंने दिल्ली सरकार की ओर से अपने क्षेत्र के विकास के लिये आवंटित राशि में बढ़ोतरी करने के मुद्दे पर भी श्री केजरीवाल और आप की आलोचना की। उन्होंने कहा कि जब दिल्ली में महज छह महीने बाद विधानसभा चुनाव होने वाले हैं, ऐसे समय में दिल्ली सरकार की ओर से लिया गया यह निर्णय महज दिखावा है और दिल्ली की जनता से छल करने के अलावा कुछ नहीं है।
भाजपा नेता ने कहा कि यहां पर विधायकों के अपने क्षेत्र का विकास करने के लिये प्रतिवर्ष 10 करोड़ रुपये मिलते थे, लेकिन आप के विधायकों ने उस राशि का उचित उपयोग नहीं किया, जिसका खामियाजा दिल्ली की जनता भुगत रही है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार ने विकास के नाम पर यहां कुछ भी नहीं किया है। श्री खंडेलवाल ने कहा कि दिल्ली सरकार अक्सर राजकोषीय घाटा होने का रोना रोते रहती है, ऐसे में विधायकों के कोष में वृद्धि करने का क्या औचित्य है। उन्होंने कहा कि दिल्ली सरकार का यह फैसला महज एक दिखावा है और दिल्ली की जनता से छल करके उनका वोट हासिल करने का एक चाल है।
उल्लेखनीय है कि दीपावाली से पहले दिल्ली में वायु प्रदूषण को नियंत्रण में रखने के लिये दिल्ली प्रदूषण नियंत्रण समिति (डीपीसीसी) ने एक जनवरी 2025 तक पटाखों को पाबंदी लगी दी है। दिल्ली सरकार की ओर से जारी आदेश के मुताबिक यहां पर एक जनवरी 2025 तक पटाखे बनाने, उन्हें स्टोर करने, बेचने और इस्तेमाल पर पाबंदी रहेगी। इतना ही नहीं पटाखों की ऑनलाइन आपूर्ति करने पर भी प्रतिबंध रहेगा। इसमें ग्रीन पटाखे भी शामिल हैं।
इस पाबंदी को सख्ती से लागू कराने की जिम्मेदारी दिल्ली पुलिस को सौंपी गयी हैं। दिल्ली पुलिस रोज इसकी रिपोर्ट डीपीसीसी को सौंपेगी।
दिल्ली सरकार में पर्यावरण एवं वन मंत्री गोपाल राय ने सोमवार को सोशल मीडिया मंच एक्स पर पोस्ट लिखा कि सर्दियों में बढ़ते प्रदूषण को देखते हुये आज से एक जनवरी 2025 तक पटाखों के उत्पादन, भंडारण, बिक्री और उपयोग पर प्रतिबंध लागू प्रभावी
रहेगा। पटाखों पर प्रतिबंध को लेकर विभागीय आदेश भी जारी कर दिये गये हैं। उन्होंने दिल्ली के लोगों से इस मसले पर सहयोग की अपील की है।
संतोष.श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: BJP MP Praveen Khandelwal targeted former Chief Minister Arvind Kejriwal and Aam Aadmi Party (AAP) over the ban oदीपावली के मौके पर पटाखों पर प्रतिबंध लगाये जाने को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री अरविंद केजरीवाल और आम आदमी पार्टी (आप) पर निशाना साधा New Delhiनयी दिल्लीभाजपासांसद प्रवीण खंडेलवाल
Previous Post

वैष्णव ने किया ‘शेतकरी समृद्धि’ विशेष किसान ट्रेन का शुभारंभ

Next Post

एक्जिट पोल पर आत्मचिंतन जरूरी, ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित : चुनाव आयोग

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
एक्जिट पोल पर आत्मचिंतन जरूरी, ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित : चुनाव आयोग

एक्जिट पोल पर आत्मचिंतन जरूरी, ईवीएम पूरी तरह सुरक्षित : चुनाव आयोग

New Delhi, India
Friday, June 26, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
36 ° c
42%
12.2mh
44 c 37 c
Sat
45 c 37 c
Sun

ताजा खबर

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

ईरान, इज़राइल और अमेरिका के बीच फंसा भारत

June 25, 2026
आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

आस्था का बाज़ार: अयोध्या की दान पेटी से उज्जैन की जमीन तक

June 25, 2026
क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

क्या सुशासन केवल एनकाउंटर और एक्सप्रेसवे से साबित होता है?

June 25, 2026
जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जनता फैसला करेगी; धर्म के नाम पर फर्जी वीडियो और झूठा प्रचार मुझे पंजाब के लिए काम करने से नहीं रोक सकता : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 25, 2026
एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

एंटी गैंग्स्टर टास्क फोर्स द्वारा गैंग्स्टर नेटवर्कों को बड़ा झटका; ‘गैंग्स्टरां ‘ते वार’ अभियान के तहत 152 दिनों में 713 अवैध हथियार बरामद

June 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved