• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

पड़ोसी मुल्क से बंगाल में लगातार हो रहा है घुसपैठ: शाह

News Desk by News Desk
April 23, 2024
in राजनीति
पड़ोसी मुल्क से बंगाल में लगातार हो रहा है घुसपैठ: शाह
Share on FacebookShare on Twitter

रायगंज/मालदा 23 अप्रैल (कड़वा सत्य) केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार को कहा कि पड़ोसी मुल्क के घुसपैठिए बेरोकटोक पश्चिम बंगाल में आ रहे हैं और यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सत्ता में आयी, तो वह बंगलादेश से होने वाले घुसपैठ रोक लगा देगी।
श्री शाह ने राज्य के मतदाताओं से 30 से 35 सीटें सुनिश्चित करने की अपील करते हुए कहा, “मैंने आपको आश्वासन दिया है कि आप इस बार जब भाजपा उम्मीदवारों को वोट देंगे और 2024 में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के लिए तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करेंगे, तो उत्तर बंगाल में एक अखिल भारतीय आयुर्विज्ञान संस्थान (एआईएमएस) स्थापित किया जाएगा।” उन्होंने कहा कि पिछले 10 वर्षों में श्री मोदी ने गरीबों के लिए काम किया और केंद्र सरकार लगभग 80 करोड़ लोगों के लिए राशन वितरण कर रही है, 12 करोड़ शौचालय स्थापित किए हैं, चार करोड़ से अधिक पीएम आवास योजना बनाई है,10 करोड़ उजाला गैस वितरित की है और देश भर में 14 से अधिक घर तक पीने योग्य पानी पहुंचाया है।
श्री शाह ने बंगाल को हिंसा से मुक्त सुनिश्चित करने का वादा करते हुए कहा, ‘हमें एक बार फिर प्रधानमंत्री मोदी की जरूरत है।’ उन्होंने कहा कि राज्य देश में एकमात्र ऐसा राज्य है, जहां पंचायत चुनाव 2023 में लगभग 200 लोगों की हत्या कर दी गई और तृमणूल कांग्रेस के शासन के तहत राज्य में हुए प्रत्येक चुनाव में खूनी हिंसा हुई।
उन्होंने कहा कि “मां, माटी, मानुस के नारों के साथ तृणमूल सत्ता में आई है, अब माताओं-बहनों के लिए संदेशखाली में परिवर्तित (माटी) हो रहा है। बंगलादेशियों के लिए आश्रय स्थल में तब्दील कर दिया गया और मानुस की हत्या की जा रही है और उसे भ्रष्ट किया जा रहा है।’
उन्होंने कहा कि तृणमूल नेता, जो पहले छोटे घरों में रहते थे, उन्होंने अब 4/5 मंजिला ऊंची इमारतें बना ली हैं और गलत तरीके से पैसा कमाने के कारण उनके पास महंगी गाड़ियां हैं। उन्होंने कहा कि केंद्रीय धन का बंदरबांट किया गया। बंगाल में हर जगह भ्रष्टाचार है। उन्होंने कहा, ‘केंद्रीय एजेंसी द्वारा बंगाल के मंत्री पार्थ चटर्जी के घर से 51 करोड़ रुपये जब्त किए जाने के बाद अब वो जेल जेल में हैं, लेकिन तृणमूल ने अभी तक उन्हें पार्टी से निलंबित नहीं किया है।’
गौरतलब है कि दार्जिलिंग के साथ रायगंज और बालुरघाट लोकसभा सीटों पर 26 अप्रैल को दूसरे चरण का मतदान होगा। इससे पहले दिन में दो भाजपा उम्मीदवारों श्रीरूपा मित्रा चौधरी (मालदा दक्षिण) और खगेन मुर्मु (मालदा उत्तर) के लिए रोड शो करने के बाद श्री शाह ने मुख्यमंत्री ममता बनर्जी पर आरोप कि वह पड़ोसी मुल्क बंगलादेश से आकर यहां बसे शरणार्थियों – हिंदू, बौद्ध, ईसाई और सिख – को भारतीय नागरिकता देने का विरोध कर रही हैं।
श्री शाह ने कहा कि उन हिंदुओं, सिखों, बौद्धों, जैनियों और ईसाइयों को भारतीय नागरिकता देने से कोई नहीं रोक सकता। उन्होंने कहा कि राज्य में कथित भ्रष्टाचार व्याप्त है और विकास निधि की हेराफेरी की गई और यहां तक कि राज्य के मंत्रियों के घरों से 50 से 75 करोड़ रुपये भी जब्त किए गए हैं। उन्होंने लोगों से ‘कमल’ चिह्न पर मतदान करने का आग्रह किया और कहा कि यह केंद्र में राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सरकार के लिए और श्री मोदी के प्रधानमंत्री के तौर पर तीसरा कार्यकाल सुनिश्चित करने हेतु जाएगा। उन्होंने कहा कि 2019 के लोकसभा चुनाव में मालदा दक्षिण से भाजपा उम्मीदवार मात्र 5000 वोटों से हार गए थे, लेकिन इस बार मतदाताओं को 07 मई को ‘कमल’ बटन दबाना चाहिए और श्रीरूपा मित्रा चौधरी की 50,000 से अधिक वोटों से जीत सुनिश्चित करनी चाहिए। केंद्रीय मंत्री ने कहा कि पश्चिम बंगाल में मतदाता राज्य की 42 लोकसभा सीटों में से कम से कम 30 सीटों पर भाजपा की जीत सुनिश्चित करेंगे। इससे पहले श्री शाह ने खुले हुड वाले ट्रक पर उम्मीदवार के साथ एक रोड शो किया, जहां हजारों भाजपा समर्थकों ने चिलचिलाती धूप में उनका हौसला अफजायी की।
संतोष,  
कड़वा सत्य

Tags: Amit Shahand if Binfiltrators are coming unabatedneighboring countryRaiganj/MaldaUnion Home MinisterWest Bengalअमित शाहआ रहेऔर यदि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा)केंद्रीय गृह मंत्रीघुसपैठ रोकघुसपैठिए बेरोकटोक पश्चिम बंगालतो वह बंगलादेशपड़ोसी मुल्करायगंज/मालदासत्ता में आयी
Previous Post

श्रीजा अकुला ने करियर की सर्वश्रेष्ठ विश्व टेटे रैंकिंग हासिल की

Next Post

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 211 रनों का लक्ष्य

Related Posts

आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर
देश

आप’ नेताओं के घर पर ईडी-सीबीआई की रेड करवाकर अमित शाह पार्टी तोड़ने की कर रहे कोशिश: मीत हेयर

April 24, 2026
अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए
देश

अमन अरोड़ा ने मोगा रैली से पहले फंड, किसान, इंडस्ट्री और नशों के बारे में अमित शाह से आठ सवाल पूछे, पंजाब को ‘जुमले’ नहीं, जवाब चाहिए

March 15, 2026
हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

हमें उम्मीद थी कि अमित शाह पंजाब के लिए एमएसपी, कर्ज माफी या खास पैकेज की बात करेंगे, लेकिन वह सिर्फ पंजाबियों को भला-बुरा कहकर ही चलते बने: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

March 15, 2026
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
‘आप-दा’ के कुशासन का अंत होने वाला है: शाह
देश

‘आप-दा’ के कुशासन का अंत होने वाला है: शाह

January 27, 2025
केजरीवाल को जान से मारने की हो रही गहरी साजिश: आतिशी
देश

केजरीवाल को जान से मारने की हो रही गहरी साजिश: आतिशी

January 25, 2025
Next Post
चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 211 रनों का लक्ष्य

चेन्नई सुपर किंग्स ने लखनऊ सुपर जायंट्स को दिया 211 रनों का लक्ष्य

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
29 ° c
66%
5.8mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved