• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
36 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

पहली तिमाही की वृद्धि 7.1 प्रतिशत तक रह सकती है: एसबीआई आर्थिक अनुसंधान प्रभाग

News Desk by News Desk
August 26, 2024
in व्यापार
पहली तिमाही की वृद्धि 7.1 प्रतिशत तक रह सकती है: एसबीआई आर्थिक अनुसंधान प्रभाग
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 26 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के आर्थिक अनुसंधान प्रभाग का अनुमान है कि अच्छी वर्षा के बीच कृषि क्षेत्र के मजबूत प्रदर्शन के साथ चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में देश के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की वृद्धि सालाना आधार पर 7.1 प्रतिशत रहेगी।
रविवार को जारी इस रिपोर्ट में यह भी कहा गया है कि वृद्धि का आंकड़ा इससे कम भी रह सकता है। रिपोर्ट में कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर 4.5 से 5.0 प्रतिशत के बीच रहने का अनुमान है। रिपोर्ट में कहा गया है कि वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच कंपनियों का मार्जिन प्रभावित हो रहा है लेकिन मुद्रास्फीति के दबाव में कमी से ब्याज नीति में उदारता की गुंजाइश पैदा हुई है।
बैंक के समूह मुख्य आर्थिक सलाहकार डॉ सौम्य कांति घोष द्वारा लिखी गई इस रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माण क्षेत्र में सकल मूल्य वर्धन (जीवीए) कम होगा, कृषि क्षेत्र की वृद्धि दर में उछाल आएगा। जीडीपी की गणना करते समय वस्तु और सेवाओं पर कर को जोड़ दिया जाता है और सरकारी सब्सिडी घटा दी जाती है।
एसबीआई नाउकास्टिंग मॉडल (अब तक प्रकाशित नियमित आर्थिक आंकड़ों पर आधारित मॉडल) के आधार पर वर्ष 2024-25 की पहली तिमाही (अप्रैल-जून , 2024) में जीडीपी वृद्धि 7.0-7.1 प्रतिशत के दायरे में रह सकती है, साथ ही संभावना इसके इससे नीचे रहने की भी है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि पहली तिमाही में जीवीए नीचे खिसक कर 6.7-6.8 प्रतिशत के दायरे में रह है। इसमें कहा गया है कि वैश्विक आर्थिक विकास का दृष्टिकोण अनिश्चित बना हुआ है, लेकिन नरम होती मुद्रास्फीति ने ब्याज नीति को दार किये जाने की गुंजाइश बनाई है।
रिपोर्ट में कहा गया है कि विनिर्माण क्षेत्र में कर्मचारियों की लागत में मामूली वृद्धि हुई है, लेकिन कंपनियों की ऋण की किस्तें चुकाने की क्षमता मजबूत बनी हुई है। इस पृष्ठभूमि में कंपनियों का लाभ मार्जिन घटा है जिससे विनिर्माण क्षेत्र की वृद्धि दर पर प्रतिकूल प्रभाव हो रहा है।
रिपोर्ट में इस बात का उल्लेख है कि देश की लगभग 4000 सूचीबद्ध कंपनियों ने चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में अपनी परिचालन आय और शुद्ध लाभ में करीब करीब नौ प्रतिशत की वृद्धि दर्ज की गयी । हालांकि, रिपोर्ट में इस बात का भी उल्लेख है कि बैंकिंग, वित्तीय सेवा और बीमा क्षेत्र की कंपनियों को निकाल दें तो बाकी क्षेत्र की कंपनियों का एबिडटा (ब्याज, मूल्य ह्रास, कर तथा कर्ज परिसमापन के प्रावधानों के पहले का लाभ एक साल पहले की इसी अवधि से एक प्रतिशत गिरा है जबकि एक साल पहले इसमें 23 प्रतिशत की वृद्धि हुई थी।
रिपोर्ट के अनुसार कंपनियों के जीवीए में पहली तिमाही में लगभग 10.9 प्रतिशत की वृद्धि हुई, जबकि पिछले साल इसी दौरान उनका जीवीए पिछले वित्त वर्ष की आखिरी तिमाही में आधार पर 17 प्रतिशत और तीसरी तिमाही में 26 प्रतिशत बढ़ा था।
एसबीआई की रिपोर्ट के अनुसार इस अध्ययन में शामिल कंपनियों का कुल एबिडटा मार्जिन भी चालू वित्त वर्ष की पहली तिमाही में लगभग एक प्रतिशत अंक गिर गया। रिपोर्ट में कहा गया है कि , “सकारात्मक पक्ष यह है कि जून में खराब प्रदर्शन के बाद, जुलाई की शुरुआत से दक्षिण-पश्चिमी मानसून ने गति पकड़ी, जिससे कमी पूरी हो गई। 25 अगस्त तक, संचयी वर्षा दीर्घकालिक औसत से पांच प्रतिशत अधिक थी, जबकि पिछले वर्ष इसी अवधि के दौरान औसत से साज प्रतिशत कम थी।
अच्छी वर्षा के चलते 20 अगस्त, 2024 तक कुल खरीफ बोया गया क्षेत्र 10.31 करोड़ हेक्टेयर (पूरे सीजन के सामान्य क्षेत्र का 94 प्रतिशत) था, जो पिछले वर्ष की इसी अवधि की तुलना में 2.0 प्रतिशत अधिक है।
रिपोर्ट में कहा गया है, “ हमें उम्मीद है कि वित्त वर्ष 25 में कृषि वृद्धि दर बढ़ कर 4.5-5 प्रतिशत तक हो जायकगी, जो रिजर्व बैंक के पूर्वानुमान से लगभग प्रतिशत 0.30 अंक अधिक है।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: 7.1 percent7.1 प्रतिशतcandivisionfirst quartergrowthNew DelhiremainresearchSBI EconomictoUPअनुसंधानएसबीआई आर्थिकतकनयी दिल्लीपहली तिमाहीप्रभागरहवृद्धिसकती
Previous Post

पाकिस्तान में हथियारबंद लोगों ने लेवीज और पुलिस थानों पर हमला किया

Next Post

भारतीय तटरक्षक दल ने डूब रहे मालवाहक पोत के 11 सदस्यों को सुरक्षित बचाया

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
भारतीय तटरक्षक दल ने डूब रहे मालवाहक पोत के 11 सदस्यों को सुरक्षित बचाया

भारतीय तटरक्षक दल ने डूब रहे मालवाहक पोत के 11 सदस्यों को सुरक्षित बचाया

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
36 ° c
22%
10.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved