• About us
  • Contact us
Saturday, July 11, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Sun
38 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पीएम गतिशक्ति के तीन वर्ष, अवधारणा को अब जिला स्तर पर ले जाने की तैयारी

News Desk by News Desk
October 12, 2024
in देश
पीएम गतिशक्ति के तीन वर्ष, अवधारणा को अब जिला स्तर पर ले जाने की तैयारी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 12 अक्टूबर (कड़वा सत्य) सड़क, रेल और बंदरगाह जैसी यातायात एवं परिवहन क्षेत्र की बड़ी मल्टी-मोडल परियोजनाओं के नियोजन एवं क्रियान्वय के लिये लागू पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय वृहद योजना (गति शक्ति एनएमपी) की अवधारणा को अब जिला स्तर पर ले जाने के साथ ही पड़ोसी देश नेपाल और श्रीलंका को भी इस अवधारणा का लाभ पहुंचाने की तैयारी है।
सरकार निजी क्षेत्र को भी अपनी योजनाओं के निर्धारण में पीएम गतिशक्ति के विभिन्न एप्लिकेशन का, “ एक सीमा तक उपयोग की छू ” देने पर विचार कर रही है।
पीएम गतिशक्ति के तीन वर्ष पूरे होने के उपलक्ष्य में यहां एक संवाददाता सम्मेलन में वाणिज्य एवं उद्योग मंत्रालय के उद्योग एवं आंतरिक व्यापार संवर्धन विभाग (डीपीआईआईटी) के सचिव अमरदीप सिंह भाटिया ने एक संवादाता सम्मेलन में कहा,
“ गति शक्ति एनएमपी के तहत नेटवर्क प्लानिंग ग्रुप के माध्यम से अब तक 15.39 लाख करोड़ की 208 परियोजनाओं को मंजूरी दी गयी है, और सरकारी विभागों के बीच समन्वय को ईष्टतम स्तर पर पहुंचाने के लिये 156 कमियों की पहचान की गयी है। ”
पीएम गतिशक्ति के तहत फिलहाल 500 करोड़ रुपये से अधिक की परियोजनायें ही ली जाती हैं।
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा 13 अक्टूबर 2021 को मल्टी मोडल यातायात एवं परिवहन की परियोजनाओं के विकास में तेजी के लिये पीएम गतिशक्ति राष्ट्रीय वृह योजना को लागू किये जाने की घोषणा की थी। पीएम गतिशक्ति ने 44 केंद्रीय मंत्रालयों और 36 राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों को 1600 से अधिक डेटा परतों के साथ इस प्लेटफार्म पर जोड़ा है, जिससे यह बुनियादी ढांचा परियोजनाओं की योजना बनाने और उन्हें क्रियान्वित करने के लिये एक महत्वपूर्ण उपकरण बन गया है।
श्री भाटिया ने कहा कि केंद्र और राज्य के स्तर पर सम्बद्ध सरकारी विभागों के बीच समन्वय और भौगोलिक, आर्थिक एवं सामाजिक आंकड़ों की परत- दर -परत सूचनाओं के आधार पर मल्टी-मॉडल कनेक्टिविटी परियोजनाओं के क्रियान्वयन की पीएम गतिशक्ति अवधारणा पूरे परिदृश्य को बदलने में महत्वपूर्ण उपलब्धियां हासिल की है।
उन्होंने बताया कि पीएम गति शक्ति का उपयोग जिला स्तर पर योजना बनाने के लिये भी किया जायेगा और इसके लिये हर राज्य में पायलट परियोजायें शुरू की जा रही है। इसके लिये केंद्र सरकार प्रासंगिक भूमि रिकॉर्ड डेटा प्राप्त करने के लिये राज्यों के साथ काम कर रही है। उन्होंने बताया कि जिला-स्तरीय पायलट परियोजना के साथ, सरकार का लक्ष्य इसी वर्ष के अंत से पहले मास्टर प्लान पेश करना है। पीएम गतिशक्ति प्रणाली को जिला स्तर पर अनिवार्य करने का भी विचार है।
श्री भाटिया ने बताया कि नेपाल और श्रीलंका को गति शक्ति एनएमपी का उपयोग करके बुनियादी ढांचा परियोजनाओं के क्रियान्वित करने में मदद देने के लिए समझौता ज्ञापन (एमओयू) किये गये हैं।
नेपाल कुछ चुनिंदा जगहों की परियोजना के लिये इसका उपयोग करेगा जबकि श्रीलंका ने इसे राष्ट्रीय स्तर पर अपने की इच्छा जतायी है। श्री भटिया ने कहा कि भारत के इन मित्र पड़ोसी देशों के साथ करार राजस्व सृजन के विचार से नहीं किया गया है। उन्होंने
संकेत दिया कि भारत आगे इस अवधारणा के लाभ की पेशकश विश्वस्तर पर अन्य देशों को भी कर सकता है और इसके लिए अगल अलग टूल (औजार) बनाये जा सकते हैं।
उन्होंने कहा कि जिला और नगरपालिका स्तर पर पीएम गतिशक्ति एनएमपी की अवधारणा लागू होने इसमें छोटी परियोजनायें भी आ जाएगी तथा विकास की गति को गति मिलेगी। उन्होंने कहा, “ पीएम गतिशक्ति को जिला स्तर पर ले जाने के लिये हम कुछ पायलट परियोजनाओं को शुरू कर रहे हैं। हर राज्य में एक दो जिले या नगर पंचायतों में पायलट परियोजनाए एक दो माह में लागू की जा सकती हैं। इससे सोच में बदलाव आयेगा और राज्य खुद इसके लिये आगे आयेंगे।’
उन्होंने कहा कि जिला और नगर पंचायत स्तर पर पीएम गतिशक्ति वृहद योजना की आवधारणा को लागू करने के लिये ‘क्षमता बढ़ाने और अधिकारियों को प्रशिक्षण देने की जरूरत है। इसके लिये राज्यों के संस्थानों में प्रशिक्षण की व्यवस्था की जा सकती है।
निजी क्षेत्र को पीएम गतिशक्ति मंच के उपयोग की सुविधा देने के बारे में डीपीआईआईटी सचिव ने कहा, ‘पीएम गतिशक्ति एनएमपी पर कुछ संवेदनशील सूचनायें भी होती है। इस सब का विचार कर के यह तय किया जायेगा कि निजी क्षेत्र को योजना बनाने में पीएम गतिशक्ति के एप्लिकेशन के इस्तेमाल की सुविधा दी जा सकती है।”
पीएम गतिशक्ति के अंतर्गत योजनाओं की पहचान के लिये केंद्रीय कैबिनेट सचिव की अध्यक्षता में एक समिति काम करती है। उन परियोजनाओं को नेटवर्क प्लैनिंग ग्रुप (एनपीजी) में आंकड़ों के आधार पर संबंधित केंद्र से लेकर राज्य स्तर पर सभी विभागों के साथ समन्यव कर के नियोजित किया जाता है।
सामाजिक क्षेत्र मंत्रालयों तक पीएम गतिशक्ति का विस्तार करते हुये, सामाजिक विकास के लिए पीएम गतिशक्ति के उपयोग को बढ़ाने, सामाजिक अंतराल (स्कूल, अस्पताल, आंगनवाड़ी) की पहचान करने, और डेटा कैप्चर करने के लिये एप्लिकेशन और नियोजन उपकरण विकसित करने पर ध्यान केंद्रित किया गया है।
विभाग का कहना है कि पीएम गतिशक्ति पोर्टल पर राज्यों/ केंद्र शासित प्रदेशों द्वारा 533 से अधिक परियोजनाओं को मैप किया गया है।
राष्ट्रीय लॉजिस्टिक्स नीति (एनएलपी) के साथ संरेखित, पीएम गतिशक्ति महत्वपूर्ण बुनियादी ढांचे की कमियों को दूर करने, लॉजिस्टिक्स लागत को कम करने और भारत के लॉजिस्टिक्स प्रदर्शन को बेहतर बनाने में सहायक रही है।
 .श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: conceptDistrictGatishaktiknowlevelNew DelhinowPMpreparationthree yearsअबअवधारणागतिशक्तिजानेजिलातीन वर्षतैयारीनयी दिल्लीपरपीएमस्तर
Previous Post

न्यूजीलैंड ने श्रीलंका को 115 रनों पर रोका

Next Post

जुयाल की कप्तानी पारी,यूपी तीन विकेट पर 198 रन

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
जुयाल की कप्तानी पारी,यूपी तीन विकेट पर 198 रन

जुयाल की कप्तानी पारी,यूपी तीन विकेट पर 198 रन

New Delhi, India
Saturday, July 11, 2026
Mist
35 ° c
56%
16.2mh
42 c 33 c
Sun
42 c 34 c
Mon

ताजा खबर

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

दिल्ली की बसों में सफर करने वाली महिलाओं के लिए बड़ा अपडेट, 1 अगस्त से बंद हो रही यह सुविधा

July 11, 2026
Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

Bihar IAS Transfer: बड़ा प्रशासनिक फेरबदल! 10 IAS समेत 21 अफसरों का एक साथ तबादला, कई जिलों के DDC और SDO बदले गए

July 11, 2026
Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

Delhi NCR में अपना घर या दुकान लेने का सुनहरा मौका, GDA नीलाम कर रहा 19 योजनाओं के प्लॉट

July 11, 2026
इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

इंडियन पोटाश लिमिटेड और जैन इरिगेशन सिस्टम्स लिमिटेड ने गुजरात में सतत गन्ना खेती को बढ़ावा देने के लिए किया समझौता (MoU)

July 10, 2026
Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

Assam Budget 2026: एक से ज्यादा शादी की तो बंद हो जाएंगी सरकारी सुविधाएं, जा सकती है सरकारी नौकरी भी

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved