• About us
  • Contact us
Thursday, April 9, 2026
29 °c
New Delhi
29 ° Fri
31 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर

News Desk by News Desk
February 1, 2025
in व्यापार
पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम की बढ़ोतरी का बाजार पर असर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 01 फरवरी (कड़वा सत्य) संसद में पेश केंद्रीय बजट में पूंजीगत व्यय में उम्मीद से कम महज दस फीसदी की बढ़ोतरी किये जाने के प्रस्ताव से निराश निवेशकों की भारी बिकवाली का आज शेयर बाजार के विशेष सत्र में असर दिखा।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स मजह 5.39 अंक बढ़कर 77,505.96 अंक पर रहा। वहीं, नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 26.25 अंक फिसलकर 23,482.15 अंक पर आ गया। बजट को लेकर बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियो की भी मिलजुली प्रतिक्रिया रही। इससे मिडकैप 0.49 प्रतिशत की गिरावट लेकर 42,884.28 अंक रह गया वहीं स्मॉलकैप 0.28 प्रतिशत बढ़कर 50,099.80 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4037 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2081 में लिवाली जबकि 1829 में बिकवाली हुई वहीं 127 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 22 कंपनियां चढ़ीं जबकि अन्य 29 लुढ़क गईं।
विश्लेषकों के अनुसार, बाजार ने केंद्रीय बजट पर मिश्रित प्रतिक्रिया दी है। इसका मुख्य कारण वित्त वर्ष 2025-26 के लिए पूंजीगत व्यय में मात्र 10 प्रतिशत की वार्षिक वृद्धि है, जो बाजार की अपेक्षाओं से कम रही। इससे रेलवे, रक्षा और बुनियादी ढांचा जैसे क्षेत्र प्रभावित हुए हैं, जिनका प्रदर्शन आमतौर पर बाजार की गति को निर्धारित करता है। इस कारण बाजार की धारणा कमजोर हुई है।
दूसरी ओर, उपभोग-आधारित क्षेत्रों को इस बजट से सबसे अधिक लाभ मिलने की उम्मीद थी लेकिन उनके मामूली बाजार मिश्रण की स्थिति के कारण यह व्यापक बाजार को अधिक प्रभावित नहीं कर सका। हालांकि, वर्ष के दौरान डिस्पोजेबल आय में वृद्धि और व्यवसाय करने में आसानी के चलते अर्थव्यवस्था और कॉर्पोरेट सेक्टर को समग्र रूप से लाभ मिलने की संभावना है। बाजार धीरे-धीरे इन सकारात्मक पहलुओं को ध्यान में लेना शुरू करेगा और इसका असर आगे देखने को मिलेगा।
इससे बीएसई के आठ समूहों में तेजी जबकि अन्य 13 में गिरावट रही। हेल्थकेयर 0.10, दूरसंचार 0.37, सर्विसेज 0.85, ऑटो 1.75, एफएमसीजी 2.91, सीडी 2.89, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 2.47 और रियल्टी समूह के शेयर 3.69 प्रतिशत उछल गए। वहीं, कैपिटल गुड्स 3.02, कमोडिटीज 0.99, ऊर्जा 1.46, वित्तीय सेवाएं 0.37, इंडस्ट्रियल्स 2.68, आईटी 1.18, यूटिलिटीज 2.15, बैंकिंग 0.06, धातु 1.49, तेल एवं गैस 1.72, पावर 2.63, टेक 1.01 और फोकस्ड आईटी समूह के शेयर 1.46 प्रतिशत लुढ़क गए।
विश्व बाजार का रुख सकारात्मक रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.31, जर्मनी का डैक्स 0.02, जापान का निक्केई 0.15 और हांगकांग का हैंगसेंग 0.14 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि चीन का शंघाई कंपोजिट 0.06 प्रतिशत टूट गया।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 136 अंक की तेजी के साथ 77,637.01 अंक पर खुला और दमदार लिवाली के बल पर दोपहर से पहले 77,899.05 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। हालांकि इसके तुरंत बाद हुई भारी बिकवाली के दबाव में यह 77,006.47 अंक के निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 77,500.57 अंक की तुलना में महज 0.01 प्रतिशत की बढ़त के साथ 77,505.96 अंक पर रहा।
इसी तरह निफ्टी भी 20 अंक की बढ़ोतरी लेकर 23,528.60 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 23,632.45 अंक के उच्चतम जबकि 23,318.30 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 23,508.40 अंक की तुलना में 0.11 प्रतिशत गिरकर 23,482.15 अंक पर आ गया।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में जोमैटो 7.17, मारुति 4.98, आईटीसी होटल्स 4.71, आईटीसी 3.33, महिंद्रा एंड महिंद्रा 2.96, एशियन पेंट 2.16, टाइटन 1.81, इंडसइंड बैंक 1.76, बजाज फाइनेंस 1.47, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.45, एक्सिस बैंक 1.24, बजाज फिनसर्व 0.98, नेस्ले इंडिया 0.50, कोटक बैंक 0.38, आईसीआईसीआई बैंक 0.21 और सन फार्मा 0.05 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, पावरग्रिड 3.71, एलटी 3.36, एनटीपीसी 2.04, अल्ट्रासिमको 2.03, एचसीएल टेक 1.87, टेक महिंद्रा 1.71, इंफोसिस 1.50, अडानी पोर्ट्स 1.47, टाटा मोटर्स 1.38, टाटा स्टील 1.26, एसबीआई 0.91, टीसीएस 0.86, एचडीएफसी बैंक 0.55, भारती एयरटेल 0.26 और रिलायंस के शेयर 0.02 प्रतिशत नुकसान में रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: Capitalexpectedexpenditureimpactincreaselowermarketthanअसरउम्मीदकम की बढ़ोतरीपूंजीगतबाजारव्यय
Previous Post

बजट सरकार का ‘मास्टर स्ट्रोक’ है: नायडू

Next Post

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया

Related Posts

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर
व्यापार

नीतिगत दरों पर आरबीआई के निर्णय से पहले बाजार ढेर

February 6, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार
व्यापार

ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार

February 3, 2025
कोयला  उत्पादन में जनवरी में 4.38 प्रतिशत वृद्धि
व्यापार

कोयला उत्पादन में जनवरी में 4.38 प्रतिशत वृद्धि

February 3, 2025
आप की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार हैः डॉ. पात्रा
देश

आप की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार हैः डॉ. पात्रा

February 3, 2025
आयकर सीमा वृद्धि से एक करोड़ लोग नहीं देंगे कर: सीतारमण
व्यापार

आयकर सीमा वृद्धि से एक करोड़ लोग नहीं देंगे कर: सीतारमण

February 1, 2025
Next Post
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया

New Delhi, India
Thursday, April 9, 2026
Partly cloudy
29 ° c
27%
7.9mh
34 c 23 c
Fri
37 c 24 c
Sat

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

भगवंत मान सरकार द्वारा मोहाली में अत्याधुनिक बहु-उद्देशीय प्रदर्शनी एवं कन्वेंशन सेंटर किया जाएगा विकसित: संजीव अरोड़ा

April 9, 2026
बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए

बंदूकों, ग्रेनेड और ड्रोन की बरामदगी के साथ, पंजाब पुलिस ने ‘गैंगस्टरों के खिलाफ जंग’ के तहत ऑपरेशन तेज़ किए

April 8, 2026
शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता: कुलदीप धालीवाल

शहीदों की धरती संगरूर को दीमक कहना बाजवा की घटिया मानसिकता: कुलदीप धालीवाल

April 8, 2026
एक पिता के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की ‘दिलजोत’ को मिला ₹2.77 लाख का इलाज कवर ; केवल तीन महीनों में 6,000 से अधिक नवजात बच्चों का इलाज

एक पिता के लिए बड़ी राहत: मुख्यमंत्री सेहत योजना के तहत चार महीने की ‘दिलजोत’ को मिला ₹2.77 लाख का इलाज कवर ; केवल तीन महीनों में 6,000 से अधिक नवजात बच्चों का इलाज

April 8, 2026
श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों पर सवाल उठाना सुखबीर बादल की हताशा का प्रतीक: मालविंदर सिंह कंग

श्री अकाल तख्त साहिब के फैसलों पर सवाल उठाना सुखबीर बादल की हताशा का प्रतीक: मालविंदर सिंह कंग

April 8, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved