• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
24 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों ने पीछे हटना शुरू किया

News Desk by News Desk
October 26, 2024
in देश
पूर्वी लद्दाख में भारत और चीन के सैनिकों ने पीछे हटना शुरू किया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 25 अक्टूबर (कड़वा सत्य) पूर्वी लद्दाख में करीब साढ़े चार वर्ष तक चले सैन्य गतिरोध के बाद भारत और चीन के सैनिकों ने डिप्सांग और डेमचोक से पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू कर दी है।
सेना के सूत्रों के अनुसार इस प्रक्रिया के महीने के अंत तक पूरा हो जाने की संभावना है।
यह प्रक्रिया दोनों देशों के बीच नियंत्रण रेखा से लगते क्षेत्रों में सैनिकों के गश्त की व्यवस्था पर सहमति बनने के बाद शुरू हुई है।
सूत्रों ने बताया कि इस प्रकिया के तहत दोनों सेनाओं ने कुछ अस्थाई टेंटों और संरचनाओं को भी हटाया है।
विदेश सचिव विक्रम मिसरी ने 20 अक्टूबर को बताया था कि दोनों देशों के बीच गश्त की व्यवस्था पर सहमति बन गई है जिससे दोनों देशों के सैनिकों के पीछे हटने तथा अप्रैल 2020 की स्थिति के बहाल होने का मार्ग प्रशस्त हो गया है।
इसके बाद 22 अक्टूबर से सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया शुरू हो गई थी।
इसी क्रम में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग के बीच रूस के कजान में ब्रिक्स सम्मेलन से इतर द्विपक्षीय बैठक हुई। दोनों नेताओं ने वास्तविक नियंत्रण रेखा पर सामान्य स्थिति की बहाली और गतिरोध दूर करने के लिए बनी सहमति का स्वागत किया । उन्होंने माना कि दोनों देशों के बीच सामान्य संबंधों के लिए सीमा पर शांति, स्थिरता और परस्पर विश्वास का माहौल जरूरी है।
रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भी कहा है कि इस सहमति से सैनिकों के गश्त और पशुओं के चराने की परंपरागत व्यवस्था बहाल होगी। उन्होंने कहा था कि निरंतर बातचीत से मतभेद दूर करने में मदद मिलती हैं।
सैनिकों के पीछे हटने की प्रक्रिया पूरी होने के बाद दोनों सेनाओं के कमांडर इसका सत्यापन करेंगे जिसके बाद क्षेत्र का हवाई सर्वेक्षण भी किया जाएगा।
मई 2020 में चीन द्वारा सीमा पर यथास्थिति में एकतरफा बदलाव की कोशिश की गई थी। भारतीय सेना ने इसका कड़ा विरोध करते हुए इस कोशिश को विफल कर दिया था जिससे क्षेत्र में सैन्य गतिरोध उत्पन्न हो गया था।
  अशोक
कड़वा सत्य

Tags: Eastern LadakhIndia and Chinaretreatstartedtroopsपीछे हटनापूर्वी लद्दाखभारत और चीनशुरू कियासैनिकों
Previous Post

50 वर्ष की हुयी रवीना टंडन

Next Post

इजरायली ने सीरिया में सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

Related Posts

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया
विदेश

फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया

February 4, 2025
विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के साथ बुधवार शाम सम्पन्न हो जाएंगे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम
देश

विजय चौक पर बीटिंग रिट्रीट के साथ बुधवार शाम सम्पन्न हो जाएंगे गणतंत्र दिवस कार्यक्रम

January 28, 2025
मिस्री की चीन यात्रा, कैलास मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ान शुरू, संवादों के विस्तार पर महत्वपूर्ण सहमति
देश

मिस्री की चीन यात्रा, कैलास मानसरोवर यात्रा, सीधी उड़ान शुरू, संवादों के विस्तार पर महत्वपूर्ण सहमति

January 28, 2025
मोदी ने युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को श्रद्धांजलि अर्पित की
देश

मोदी ने युद्ध स्मारक पर शहीद सैनिकों को  ंजलि अर्पित की

January 26, 2025
यूक्रेन को दो लाख शांति सैनिकों की जरूरत
विदेश

यूक्रेन को दो लाख शांति सैनिकों की जरूरत

January 23, 2025
Next Post
इजरायली ने सीरिया में सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

इजरायली ने सीरिया में सैन्य ठिकाने को बनाया निशाना

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
24 ° c
65%
3.6mh
41 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved