• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
39 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

पेरिस में सीन नदी पर हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन

News Desk by News Desk
July 27, 2024
in खेल
पेरिस में सीन नदी पर हुआ पेरिस ओलंपिक का भव्य उद्घाटन
Share on FacebookShare on Twitter

पेरिस 26 जुलाई (कड़वा सत्य) फ्रांस की राजधानी पेरिस में शुक्रवार को सीन नदी पर फव्वारो की बौछारों के बीच ओलंपिक खेलों के भव्य उद्घाटन समारोह आयोजित हुआ। इस दौरान नावों पर विभिन्न देशों के खिलाड़ी रंग-बिरंगी पेशाकों में अपने राष्ट्रीय ध्वज को लहराते हुये देखे गये।
यह ओलंपिक खेलों के इतिहास में पहली बार उद्घाटन समारोह किसी स्टेडियम के बजाय किसी नदी में आयोजित किया गया। आज यहां ओलंपिक खेलों का आयोजन आधुनिक तरीके से और एक अलग अंदाज में हुआ।इस दौरान सीन नदी के किनारे कलाकर अपने हुनर का प्रदर्शन तथा संगीतकार अपने वाद्ययंत्रों के सुरों से लोगों का ध्यान आकर्षित करते दिखे। समारोह के समय लाखों की संख्या में दर्शक एथलीटों की हौसलाअफजाई कर रहे थे।
फ्रांसीसी थिएटर निर्देशक और अभिनेता थॉमस जॉली की देखरेख में आयोजित इस पहले अनोखे समारोह में सभी राष्ट्रों की पारंपरिक परेड सीन नदी में करीब 100 नावों पर 10 हजार से अधिक एथलीटों ने यात्रा की इस दौरान नाव नोट्रे डेम, पोंट डेस आर्ट्स, पोंट नेफ और अन्य सहित पेरिस के कुछ प्रतिष्ठित स्थलों से गुजरी। फ्लोटिंग परेड जार्डिन डेस प्लांटेस के बगल में ऑस्टरलिट्ज़ पुल से होते हुये ट्रोकैडेरो में समाप्त हुई। यहां ओलंपिक प्रोटोकॉल के अनुसार शेष कार्यक्रम और अंतिम शो का प्रदर्शन किया गया। यह कार्यक्रम तीन घंटे से अधिक समय तक चला। नदी के किनारे फ्रांस की सांस्कृतिक विरासत को बड़े-बड़े पोस्टरों के जरिए दर्शाया गया।
समारोह के दौरान भारतीय दल में दो बार की ओलंपिक पदक विजेता बैडमिंटन स्टार पीवी सिंधु और अपने पांचवें ओलंपिक में हिस्सा लेने के लिए तैयार टेबल टेनिस के दिग्गज शरत कमल पेरिस ओलंपिक 2024 परेड में दल की अगुवाई की। इस दौरान भारतीय दल पुरुष एवं महिला खिलाड़ी तरुण ताहिलियानी द्वारा डिजायन किये गये पारम्परिक वस्त्र पहने हुये देखे गये। पुरष वर्ग के खिलाड़ी कुर्ता पजामा के साथ तिरंगी बन्ड़ी पहने हुये हाथ में तिरंगा लहरा रहे थे। वहीं दल की महिला सदस्य तिरंगी बनारसी साड़ी में देखी गई।
भारतीय प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने इस अवसर पर सोशल मीडिया मंच एक्स पर लिखा, “पेरिस ओलंपिक शुरू होने के साथ ही भारतीय दल को मेरी शुभकामनाएं। हर खिलाड़ी भारत का गौरव है। पेरिस ओलंपिक में वे सभी चमकें और खेल भावना की सच्ची भावना को साकार करें, अपने असाधारण प्रदर्शन से हमें प्रेरित करें।”
इस बीच प्राप्त रिपोर्टो के अनुसार पेरिस ओलंपिक खेलों के उद्घाटन समारोह से कुछ घंटे पहले फ्रांस में हाई स्पीड रेल नेटवर्क कई जगह हुई आगजनी के कारण ट्रेन यातायात बुरी तरह प्रभावित रहा।
फ्रांस के प्रधानमंत्री गैब्रिएल अटल ने बताया है कि रेलवे लाइनों को क्षतिग्रस्त करने के मकसद से सुनियोजित हमले किये है। फ्रांस की सरकारी रेल कंपनी एनएनसीएफ ने बताया इस उपद्रव और आगजनी के कारण ढाई आठ लाख लोग प्रभावित हुए हैं।
   
 
कड़वा सत्य

Tags: arisGrand OpeningParis OlympicsRiver Seinetook placeउद्घाटनपरपेरिसपेरिस ओलंपिकभव्यसीन नदीहुआ
Previous Post

पश्चिमोत्तर पाकिस्तान में सैन्य अभियान में आतंकवादी ढेर

Next Post

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की फिल्म में काम करेंगे रणवीर सिंह

Related Posts

अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान
विदेश

अवैध प्रवासी भारतीयों को लेकर रवाना हुआ अमेरिकी सैन्य विमान

February 4, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
दो दशक से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली फिर हुआ बहाल, डब्ल्यूएचओ ने माना बड़ी उपलब्धि
देश

दो दशक से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली फिर हुआ बहाल, डब्ल्यूएचओ ने माना बड़ी उपलब्धि

February 3, 2025
आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन
देश

आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
Next Post
जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की फिल्म में काम करेंगे रणवीर सिंह

जियो स्टूडियोज और बी62 स्टूडियोज की फिल्म में काम करेंगे रणवीर सिंह

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
39 ° c
16%
10.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved