• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
23 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करवा कर ममता ने किया मानवता को शर्मसारः नड्डा

News Desk by News Desk
August 28, 2024
in देश
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करवा कर ममता ने किया मानवता को शर्मसारः नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 27 अगस्त (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने कोलकाता के आरजी कर अस्पताल की प्रशिक्षु डॉक्टर से दुष्कर्म और हत्या के विरोध में प्रदर्शन कर रहे डॉक्टरों पर पुलिस की ओर से किये गये लाठीचार्ज की निंदा की है और इसे मानवता को शर्मसार करने वाला कदम करार दिया है।
श्री नड्डा ने मंगलवार को कहा, “आज पश्चिम बंगाल की सड़कों पर ममता बनर्जी सरकार और उनकी बर्बर पुलिस द्वारा इंसाफ की मांग कर रहे डॉक्टरों, बंगाल के युवाओं और महिलाओं पर हिंसा और दमनकारी चक्र का जो तांडव देखा है, वह निंदनीय तो है ही, साथ ही मानवता को भी शर्मसार करने वाला है।”
उन्होंने कहा, “बंगाल में एक बेटी के साथ निर्ममता की सारी हदें पार कर दी जाती हैं – मगर सुश्री ममता बनर्जी चुप हैं, स्त्री की अस्मिता को तार-तार कर दिया जाता है, मगर सुश्री ममता बनर्जी चुप हैं, बेटी के माँ बाप को भटकाया जाता है, मगर सुश्री ममता बनर्जी चुप हैं।”
उन्होंने सुश्री बनर्जी पर हमला बोलते हुए कहा, “जब देश की युवा शक्ति ने इस अन्याय के खिलाफ आवाज़ उठाने की कोशिश की, नबन्ना अभियान निकाला, तब सुश्री ममता बनर्जी को अपने मुख्यमंत्री होने का एहसास हुआ और उन्होंने दोषियों को बचाने के लिए निर्ममता की हदों को पार कर दिया। सरकार ने 6,000 पुलिस जवान तैनात किए। हावड़ा ब्रिज को सील कर दिया।”
उन्होंने कहा कि बंगाल की सड़कों पर देश की युवा शक्ति छात्रों पर लाठी बरसाए गए, पानी की बौछार की गयी। मैं पूछता हूँ ‘छात्र समाज’ की मांग क्या थी? यही की आरजी कर अस्पताल में हुए जघन्य अपराध के दोषियों पर कार्रवाई हो, बंगाल की बेटी को न्याय मिले। सुश्री ममता बनर्जी महिला मुख्यमंत्री हो कर भी बंगाल की महिलाओं की सुरक्षा सुनिश्चित करवाने में असफल रही हैं।”
उन्होंने कहा कि बंगाल में सुश्री बनर्जी ने निर्ममता और तानाशाही की सारी हदें पार कर दी है। चाहे भाजपा के कार्यकर्ताओ की निर्मम हत्या हो, संदेशखाली और आरजी कर चिकित्सा महाविद्यालय के मामले में दोषी को बचाने के लिए सरकार और प्रशासन की मिलीभगत हो, सभी मामलों में बंगाल की मुख्यमंत्री का तानाशाह रवैया देखने को मिला है। उन्होंने कहा, “सुश्री ममता ऐसे गुनहगारों को बचने का प्रयास कर रही हैं, इसमें उनकी क्या मजबूरी है।”
उन्होंने कहा कि कोलकाता और पूरे पश्चिम बंगाल की गलियों में ममता बनर्जी की सरकार के खिलाफ विरोध प्रदर्शन चल रहे हैं, जहां आम लोग सुश्री बनर्जी के खिलाफ अपने घरों से बाहर निकल आए हैं। सामान्य नागरिकों की भावना को ध्यान में रख कर भाजपा ने कल (बुधवार) सुबह 06 बजे से 12 घंटे के लिए बंगाल बंद का आह्वान किया है।
उन्होंने कहा, “हमे विश्वास है कि बंगाल की जनता हमारे साथ कल खड़ी रहेगी और सुश्री ममता बनर्जी के घमंड को चूर–चूर करेगी।”

Tags: Bharatiya Janata Party (BJP)KolkataNational President JP NaddaNew DelhiRGआरजी कर अस्पतालइसे मानवताकदम करार दियाकोलकाताडॉक्टरोंदुष्कर्म हत्यानयी दिल्लीपुलिसप्रशिक्षु डॉक्टरभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डालाठीचार्ज निंदाविरोध प्रदर्शनशर्मसार
Previous Post

भाजपा ने किया बंगाल बंद का आह्वान,प्रमुख एयरलाइनों ने जारी किया अलर्ट

Next Post

बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा

बाजार स्टाइल रिटेल का आईपीओ 30 अगस्त को खुलेगा

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
23 ° c
53%
8.6mh
37 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved