• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
30 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भाजपा ने किया बंगाल बंद का आह्वान,प्रमुख एयरलाइनों ने जारी किया अलर्ट

News Desk by News Desk
August 28, 2024
in राजनीति
भाजपा ने किया बंगाल बंद का आह्वान,प्रमुख एयरलाइनों ने जारी किया अलर्ट
Share on FacebookShare on Twitter

जयगाव, 28 अगस्त (कड़वा सत्य) पश्चिम बंगाल में भारतीय जनता पार्टी द्वारा बुलाए गए बंगाल बंद के विरोध प्रदर्शन का असर राज्य में बुधवार को साफ नजर आ रहा है। ममता बनर्जी के नेतृत्व वाले राज्य में आज प्रमुख एयरलाइनों ने परिवहन और यातायात व्यवधानों पर अलर्ट जारी करते हुए यात्रियों से सड़क की स्थिति और अपनी उड़ानों पर नजर रखने को कहा है।

बीते मंगलवार को विरोध प्रदर्शन के दौरान कार्यकर्ता उग्र हो गए जिसके बाद पुलिस ने आंसू गैस का इस्तेमाल किया। 27 अगस्त को ‘नबन्ना अभिजन’ रैली के दौरान पश्चिम बंगाल में उग्र विरोध प्रदर्शन हुए, जब हजारों छात्र कोलकाता की सड़कों पर उतरे और आरजी कर मेडिकल कॉलेज और अस्पताल में एक डॉक्टर के साथ क्रूर बलात्कार और हत्या को लेकर ममता बनर्जी के इस्तीफे की मांग करते हुए नबन्ना (सचिवालय) की ओर मार्च किया।

पुलिस ने प्रदर्शनकारियों पर पानी की बौछारें और आंसू गैस का इस्तेमाल किया और लाठीचार्ज भी किया। 100 से अधिक प्रदर्शनकारियों को हिरासत में लिया गया। पुलिस की इस जबरदस्ती की भाजपा ने आलोचना की है और आज पश्चिम बंगाल बंद का आह्वान किया है। भाजपा ने कहा कि उसने छात्र प्रदर्शनकारियों को नैतिक समर्थन दिया है। भाजपा ने आज सुबह 6 बजे से शाम 6 बजे के बीच 12 घंटे के बंद की घोषणा की है। ऐसे में आज विरोध प्रदर्शन को देखते हुए राज्य में मेट्रो, रेल और विमान सेवाएं रोकी गई है। वहीं, स्कूलों और कॉलेजों में अवकाश दिया गया है।

इस बीच, विस्तारा, इंडिगो और स्पाइसजेट ने यात्रियों को संभावित स्थानीय परिवहन मुद्दों, सड़क अवरोधों, डायवर्जन, यातायात भीड़ और कोलकाता हवाई अड्डे के रास्ते में धीमी गति से वाहन चालन के बारे में सचेत करते हुए सलाह दी है। उन्होंने यात्रियों से यात्रा करने से पहले बंद के दौरान घटनाक्रम पर अपडेट रहने के लिए उड़ान की स्थिति पर नजर रखने को भी कहा है।

भाजपा ने आज बंद के तहत सभी व्यापारिक संगठनों से बाजार बंद रखने को कहा है। हालांकि, ममता बनर्जी सरकार ने कहा है कि बंद का विरोध करते हुए सरकारी कार्यालय खुले रहेंगे। हालांकि बसें और मेट्रो समेत अन्य सार्वजनिक परिवहन सामान्य रूप से चलेंगे, लेकिन बंद से उनकी आवाजाही बाधित हो सकती है। निजी कार्यालय भी प्रभावित होने का अनुमान है। कोलकाता मेट्रो का उपयोग करने वाले यात्रियों को नवीनतम अपडेट के लिए कोलकाता मेट्रो की आधिकारिक वेबसाइट देखनी चाहिए।

बुधवार को सरकारी कार्यालय, बैंक, स्कूल और कॉलेज खुलेंगे। हालांकि, छात्रों को सलाह दी गई है कि वे बदलती परिस्थितियों के बीच अंतिम समय की अपडेट के लिए अपने संबंधित स्कूलों और कॉलेजों के संपर्क में रहें। चिकित्सा देखभाल और एम्बुलेंस जैसी आपातकालीन सेवाएं भी सामान्य रहेंगी।

वहीं, सड़कों पर राज्य सरकार द्वारा संचालित सरकारी बसें चलाई जा रही है। हालांकि, कूचबिहार में उत्तर बंगाल राज्य परिवहन निगम (एनबीएसटीसी) की बसों के ड्राइवर हेलमेट पहने दिखे। एक बस ड्राइवर ने कहा कि आज बंद के कारण हम हेलमेट पहन रहे हैं विभाग ने हमें हेलमेट दिया है।

राजेश. 

कड़वा सत्य

Tags: BJP calls Bengal bandhmajor airlines issued alertअलर्टआह्वानजारी कियाप्रमुख एयरलाइनोंबंगाल बंदभाजपा
Previous Post

अस्पतालों में डॉक्टरों की भारी कमी, जानबूझकर नहीं की जा रही भर्ती: सौरभ

Next Post

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करवा कर ममता ने किया मानवता को शर्मसारः नड्डा

Related Posts

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
भ्रष्ट व आराजक शासकों से मुक्त कराने के लिए दिल्लीवासी करेंगे मतदान:भाजपा
देश

भ्रष्ट व आराजक शासकों से मुक्त कराने के लिए दिल्लीवासी करेंगे मतदान:भाजपा

February 4, 2025
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस
देश

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

February 4, 2025
आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा
देश

आप-दा के शासनकाल में लोगों के पीने के जल पर माफिया का कब्जा: भाजपा

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
Next Post
प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करवा कर ममता ने किया मानवता को शर्मसारः नड्डा

प्रदर्शनकारियों पर लाठीचार्ज करवा कर ममता ने किया मानवता को शर्मसारः नड्डा

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Mist
30 ° c
29%
6.1mh
42 c 31 c
Sat
42 c 32 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved