• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
25 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया

News Desk by News Desk
October 23, 2024
in राजनीति
प्रियंका ने वायनाड लोकसभा सीट से नामांकन दाखिल किया
Share on FacebookShare on Twitter

वायनाड, 23 अक्टूबर (कड़वा सत्य) कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा ने आगामी 13 नवंबर को होने वाले वायनाड लोकसभा उपचुनाव के लिए बुधवार को अपना नामांकन दाखिल किया।
सुश्री वाड्रा ने कलेक्ट्रेट में जिला कलेक्टर डी. आर. मेघश्री के समक्ष अपना नामांकन दाखिल किया। वह दोपहर करीब 12 बजे कलेक्ट्रेट पहुंचीं और नामांकन दाखिल करने की प्रक्रिया पूरी करने में करीब 35 मिनट का समय लगाया।
कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे, राज्यसभा सदस्य एवं कांग्रेस संसदीय दल की अध्यक्ष   गांधी, विपक्ष के नेता राहुल गांधी और एआईसीसी के संगठन सचिव के सी वेणुगोपाल नामांकन दाखिल करने के दौरान उनके साथ रहे। बाद में सुश्री वाड्रा के पति रॉबर्ट वाड्रा और इंडियन यूनियन मुस्लिम लीग (आईयूएमएल) के प्रदेश अध्यक्ष पनक्कड़ शिहाबली थंगल भी उनके साथ कलेक्ट्रेट पहुंचे।
श्रीमती   गांधी और सुश्री वाड्रा मंगलवार को वायनाड पहुंच गयी थीं, जबकि श्री खरगे और श्री राहुल गांधी आज सुबह यहां पहुंचे।
नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा नए बस स्टैंड से कलपेट्टा तक करीब 10.30 बजे रोड शो शुरू हुआ। कांग्रेस के सभी प्रमुख नेता करीब 1.5 किलोमीटर लंबे सामूहिक रोड शो में शामिल हुए, जो करीब तीन घंटे तक चला। रोड शो के दौरान हजारों की संख्या में कांग्रेस नीत संयुक्त लोकतांत्रितक मोर्चा (यूडीएफ) के कार्यकर्ता और महिलाओं और बच्चों सहित सभी क्षेत्रों के लोग पार्टी के झंडे, ढोल, तख्तियां लेकर अपने प्रिय नेताओं को देखने के लिए सड़क के दोनों ओर उमड़ पड़े।
सुश्री वाड्रा ने नामांकन दाखिल करने से पहले कलपेट्टा में एक जनसभा को संबोधित करते हुए कहा, “मैंने 1989 से लेकर पिछले 35 सालों तक अपने पिता राजीव गांधी, मां   गांधी और भाई राहुल गांधी के लिए प्रचार किया है, लेकिन यह पहली बार है कि मैं अपने लिए प्रचार कर रही हूं। मैं कांग्रेस अध्यक्ष मलिकार्जुन खरगे और कांग्रेस पार्टी को वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव लड़ने का अवसर देने के लिए धन्यवाद देती हूं।”
इस मौके पर श्री राहुल गांधी ने कहा, “वायनाड निर्वाचन क्षेत्र से दो सांसद हैं, एक आधिकारिक और दूसरा अनौपचारिक होगा।” उन्होंने आश्वासन दिया कि प्रियंका गांधी और वह दोनों मिलकर काम करेंगे और लोकसभा में वायनाड के लोगों के मुद्दों को उठाएंगे। उन्होंने कहा, “मुझे विश्वास है कि प्रियंका वायनाड के लोगों की जरूरतों के लिए त्याग करेंगी, जैसा कि वह अब तक अपने परिवार के सदस्यों और अपने दोस्तों के लिए कर रही हैं। वह वायनाड के लोगों को अपना परिवार मानती हैं।” उन्होंने वायनाड के लोगों से अपील की कि वे प्रियंका गांधी का ख्याल रखें और वह संसद में आपके लिए जरूरी काम करेंगी और मैं भी आपके लिए काम करूंगा।
श्री खरगे ने कहा, “हम देश की एकता के लिए उम्मीद और ताकत के साथ एक साथ आए हैं। वायनाड के लोग भारी अंतर से जीत सुनिश्चित करेंगे, क्योंकि वायनाड निर्वाचन क्षेत्र और कांग्रेस का गहरा लगाव है। मैं वादा करता हूं कि प्रियंका गांधी वायनाड के लोगों की अथक हिमायती रहेंगी। उनकी सेवाएं न केवल वायनाड के लिए बल्कि देश के विकास के लिए भी जरूरी हैं।”
अशोक,  
कड़वा सत्य

Tags: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा अस्वस्थ हैं और उन्हें अस्पताल में भर्ती कराया गया है। New Delhiवायनाड
Previous Post

शेयर बाजार में लगातार तीसरे दिन गिरावट

Next Post

आयुर्वेद दिवस 2024 मनेगा 150 देशों में

Related Posts

मोदी-केजरीवाल जैसे ‘रोंदू नेता’ मैंने कभी नहीं देखे : प्रियंका
देश

मोदी-केजरीवाल जैसे ‘रोंदू नेता’ मैंने कभी नहीं देखे : प्रियंका

February 2, 2025
प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब
देश

प्रियंका के रोड शो में उमड़ा जनसैलाब

January 31, 2025
कांग्रेस पर मोदी के आरोप  निराधार एवं असत्य : प्रियंका
देश

कांग्रेस पर मोदी के आरोप निराधार एवं असत्य : प्रियंका

November 2, 2024
वायनाड में नामांकन भरने से पहले सभा को संबोधित करेंगी प्रियंका
देश

वायनाड में नामांकन भरने से पहले सभा को संबोधित करेंगी प्रियंका

October 23, 2024
वायनाड के लिए मेरी बहन से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता: राहुल
देश

वायनाड के लिए मेरी बहन से बेहतर प्रतिनिधि की कल्पना नहीं कर सकता: राहुल

October 22, 2024
प्रियंका गांधी वायनाड से बुधवार को करेंगी नामांकन
देश

प्रियंका गांधी वायनाड से बुधवार को करेंगी नामांकन

October 21, 2024
Next Post
आयुर्वेद दिवस 2024 मनेगा 150 देशों में

आयुर्वेद दिवस 2024 मनेगा 150 देशों में

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
25 ° c
57%
3.6mh
41 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved