• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
30 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

प्लास्टिक रिसाइकिलिंग से पर्यावरण मजबूत होगा, देश आगे बढ़ेगा: मोदी

News Desk by News Desk
August 25, 2024
in देश
प्लास्टिक रिसाइकिलिंग से पर्यावरण मजबूत होगा, देश आगे बढ़ेगा: मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 25 अगस्त (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने पर्यावरण की रक्षा के लिये देश के विभिन्न क्षेत्रों में प्लास्टिक कचरे की रिसाइकिलिंग के प्रयोगों की प्रशंसा की है और कहा है कि इस तरह के प्रयोगों से पर्यावरण मजबूत होगा तथा देश भी आगे बढ़ेगा।
श्री मोदी ने रविवार को आकाशवाणी पर अपने मासिक कार्यक्रम ‘मन की बात’ में इन प्रयोगों का उल्लेख करते हुए कहा, ‘मध्यप्रदेश के झाबुआ में, कुछ ऐसा शानदार हो रहा है, जिसे आपको जरूर जानना चाहिए। वहाँ पर हमारे सफाई-कर्मी भाई-बहनों ने कमाल कर दिया है। इन भाई-बहनों ने हमें ‘वेस्ट टू वेल्थ’ का संदेश सच्चाई में बदलकर दिखाया है। इस टीम ने झाबुआ के एक पार्क में कचरे से अद्भुत कलाकृतियां तैयार की हैं। अपने इस काम के लिए उन्होंने आसपास के क्षेत्रों से प्लास्टि​क कचरे, इस्तेमाल की हुई बोतलें, टायर और पाइप इकट्ठा किए। इन कलाकृतियों में हेलीकॉप्टर, कार और तोपें भी शामिल हैं। खूबसूरत हैंगिंग फूलदान भी बनाए गए हैं। यहाँ इस्तेमाल किए गए टायरों का उपयोग आ दायक बेंच बनाने के लिए किया गया है। सफाई कामगारों की इस टीम ने रिड्यूज़, रीयूज़, और रिसाइकिल का मंत्र अपनाया है। उनके प्रयासों से पार्क बहुत ही सुंदर दिखने लगा है। इसे देखने के लिए स्थानीय लोगों के साथ ही आसपास के जिलों में रहने वाले भी यहाँ पहुँच रहे हैं।’
प्रधानमंत्री ने कहा कि उन्हें खुशी है कि आज हमारे देश में कई सारी स्टार्ट अप टीम भी पर्यावरण को बढ़ावा देने के लिए ऐसे प्रयासों से जुड़ रही है। ई-कॉन्शस नाम की एक टीम है, जो प्लास्टिक कचरे का उपयोग पर्यावरण अनुकूल उत्पाद बनाने में कर रही है। इसका आइडिया उन्हें हमारे पर्यटन स्थलों, विशेषकर पहाड़ी इलाकों में फैले कचरे को देखकर आया। ऐसे ही लोगों की एक और टीम ने ईकोकारी नाम से स्टार्ट अप शुरू किया है। ये प्लास्टिक कचरे से अलग-अलग खूबसूरत चीजें बनाते हैं।
उन्होंने कहा कि खिलौना रिसाइकिलिंग भी ऐसा ही एक और क्षेत्र है, जिसमें हम मिलकर काम कर सकते हैं। आप भी जानते हैं कि कई बच्चे कितनी जल्दी खिलौनों से ऊब जाते हैं, वहीं, ऐसे बच्चे भी हैं, जो उन्हीं खिलौनों का सपना सँजोए होते हैं। ऐसे खिलौने जिससे अब आपके बच्चे नहीं खेलते, उन्हें आप ऐसी जगहों पर दे सकते हैं, जहाँ, उनका उपयोग होता रहे। ये भी पर्यावरण की रक्षा का एक अच्छा रास्ता है। हम सब मिलकर प्रयास करेंगे, तभी पर्यावरण भी मजबूत होगा और देश भी आगे बढ़ेगा।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: country will move forwardenvironmentModiPlasticrecyclingwill become strongerआगे बढ़ेगादेशपर्यावरणप्लास्टिकमजबूत होगामोदीरिसाइकिलिंग
Previous Post

पेरिस पैरालंपिक के लिए भारत का सबसे बड़ा दल हुआ रवाना

Next Post

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है मुंज्या

Related Posts

Bihar Virasat Vriksh: बिहार के इन 32 पेड़ों को मिला ‘विरासत’ का दर्जा, 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं! 
देश

Bihar Virasat Vriksh: बिहार के इन 32 पेड़ों को मिला ‘विरासत’ का दर्जा, 150 साल तक जिंदा रह सकते हैं! 

March 26, 2025
मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी
देश

भारत व इंडोनेशिया के संबंध विरासत का, विज्ञान का व विश्वास का :मोदी

February 2, 2025
मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क
विदेश

मेक्सिको ने हितों की रक्षा के लिए अमेरिका के खिलाफ लगाया जवाबी आयात शुल्क

February 2, 2025
Next Post
डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है मुंज्या

डिज्नी प्लस हॉटस्टार पर स्ट्रीम हो रही है मुंज्या

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
30 ° c
35%
9mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

अमृतसर के अटारी विधानसभा क्षेत्र की सभी प्रमुख सड़कें शानदार बनेंगी, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने रखी आधारशिला

April 17, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 17, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रीमंडल द्वारा दरियाओं, चोओं और सेम नालों से गाद निकालने के लिए हरी झंडी

April 17, 2026
ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

AAP पर ED का एक्शन: CM भगवंत मान बोले- ‘गैर-BJP राज्यों को डराने के लिए हो रहा एजेंसियों का दुरुपयोग’

April 17, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

April 17, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved