• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
29 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

फिर गिर गया शेयर बाजार

News Desk by News Desk
March 15, 2024
in व्यापार
फिर गिर गया शेयर बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 15 मार्च (कड़वा सत्य) रूस की तेल रिफाइनरी पर यूक्रेन के ड्रोन हमले के साथ ही अमेरिका में महंगाई की दर अनुमान से अधिक रहने के बाद फेड रिजर्व के ब्याज दरों में कटौती शुरू करने को लेकर बढ़ी चिंता के दबाव में स्थानीय स्तर पर तेल एवं गैस, ऊर्जा, ऑटो और कैपिटल गुड्स समेत सोलह समूहों में हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार फिर गिर गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 453.85 अंक अर्थात 0.62 प्रतिशत का गोता लगाकर 72,643.43 अंक पर आ गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 123.30 अंक यानी 0.56 प्रतिशत टूटकर 22,023.35 अंक पर बंद हुआ। इस दौरान मझौली कंपनियों में बिकवाली वहीं छोटी कंपनियों के शेयरों में लिवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.51 प्रतिशत गिरकर 38,250.44 अंक रह गया जबकि स्मॉलकैप 0.25 प्रतिशत की बढ़त लेकर 42,012.75 अंक पर पहुंच गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3936 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2010 में गिरावट जबकि 1811 में तेजी रही वहीं 115 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 39 कंपनियों में बिकवाली जबकि शेष 11 में लिवाली हुई।
बीएसई के 16 समूहों का रुझान नकारात्मक रहा। इससे सीडी 0.57, ऊर्जा 1.95, वित्तीय सेवाएं 0.32, हेल्थकेयर 0.82, इंडस्ट्रियल्स 0.76, आईटी 0.55, यूटिलिटीज 0.35, ऑटो 1.74, बैंकिंग 0.50, कैपिटल गुड्स 1.25, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.22, धातु 0.67, तेल एवं गैस 2.24, पावर 0.72, रियल्टी 0.08 और टेक समूह के शेयर 0.16 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.20, जर्मनी का डैक्स 0.29 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.54 प्रतिशत मजबूत रहा जबकि जापान का निक्केई 0.26 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.42 प्रतिशत कमजोर रहा।
सेंसेक्स की शुरूआत कमजोर रही और यह 211 अंक की गिरावट के साथ 72,886.77 अंक पर खुला लेकिन लिवाली के बल पर थोड़ी देर बाद 72,998.07 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, बिकवाली के दबाव में दोपहर से पहले यह 72,484.82 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। अंत में पिछले दिवस के 73,097.28 अंक के मुकाबले 0.62 प्रतिशत उतरकर 72,643.43 अंक पर बंद हुआ।
इसी तरह निफ्टी भी 82 अंक गिरकर 22,064.85 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,120.90 अंक के उच्चतम जबकि 21,931.70 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,146.65 अंक की तुलना में 0.56 प्रतिशत की गिरावट लेकर 22,023.35 अंक रह गया।
इस दौरान सेंसेक्स की नुकसान उठाने वाली प्रमुख कंपनियों में महिंद्रा एंड महिंद्रा 4.75, टाटा मोटर्स 2.23, एलटी 1.97, एनटीपीसी 1.94, एचसीएल टेक 1.91, एसबीआई 1.18, इंफ़ोसिस 1.06, रिलायंस 0.98, एक्सिस बैंक 0.96, टेक महिंद्रा 0.93, टाटा स्टील 0.67, आईसीआईआई बैंक 0.45, पावरग्रिड 0.38, एचडीएफसी बैंक 0.25, विप्रो 0.15 और आईटीसी के शेयर 0.06 प्रतिशत शामिल है।
वहीं, भारती एयरटेल 2.10, बजाज फाइनेंस 1.89, मारुति 0.71, बजाज फिनसर्व 0.37, इंडसइंड बैंक 0.30 और टीसीएस के शेयर 0.25 प्रतिशत लाभ में रहे।
सूरज

Tags: againfellmarketstockगयागिरफिरशेयर बाजार
Previous Post

फिल्म ‘पटना शुक्ला’ से महिलाये होंगी प्रेरित : रवीना टंडन

Next Post

खड़गे ने भाजपा पर लगाया चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग का आरोप, की जांच की मांग

Related Posts

राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र
विदेश

राफा क्रॉसिंग के फिर से खुलने के बाद से गाजा के 94 मरीज पंहुचे मिस्र

February 4, 2025
फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया
विदेश

फिलिस्तीनी हमलावर ने किया सात इजरायली सैनिकों को घायल, हमलावर मारा गया

February 4, 2025
ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
रॉयल भूटान आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने ओटीए गया का किया दौरा
विदेश

रॉयल भूटान आर्मी के प्रतिनिधिमंडल ने ओटीए गया का किया दौरा

February 3, 2025
दो दशक से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली फिर हुआ बहाल, डब्ल्यूएचओ ने माना बड़ी उपलब्धि
देश

दो दशक से बंद उप स्वास्थ्य केंद्र पोटाली फिर हुआ बहाल, डब्ल्यूएचओ ने माना बड़ी उपलब्धि

February 3, 2025
दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, पांच फरवरी को होगा मतदान
देश

दिल्ली में थम गया चुनाव प्रचार, पांच फरवरी को होगा मतदान

February 3, 2025
Next Post
खड़गे ने भाजपा पर लगाया चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग का आरोप, की जांच की मांग

खड़गे ने भाजपा पर लगाया चुनावी बॉन्ड के दुरुपयोग का आरोप, की जांच की मांग

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Sunny
29 ° c
33%
19.1mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved