• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
37 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home मनोरंजन बॉलीवुड

फोटो ग्राफर से फिल्म निर्माता बनें यश जौहर

News Desk by News Desk
September 6, 2024
in बॉलीवुड
फोटो ग्राफर से फिल्म निर्माता बनें यश जौहर
Share on FacebookShare on Twitter

..जन्मदिवस 06 सितंबर के अवसर पर..

मुंबई, 06 सितंबर (कड़वा सत्य) बतौर फोटोग्राफर अपने करियर की शुरूआत करने वाले यश जौहर ने अपनी निर्मित फिल्मों के जरिये दर्शकों का भरपूर मनोरंजन किया।

यश जौहर का जन्म पंजाब के अमृतसर में 06 सितंबर 1929 में हुआ। यश जौहर अपनी दादी की सलाह पर घर से भागकर मुंबई आए। उनकी दादी हमेशा कहती थी कि वह यहां के लिए नहीं बने हैं। वह कुछ बड़ा करने के लिए पैदा हुए हैं। 50 के दशक में मुंबई आने के बाद यश जौहर ने ‘टाइम्स ऑफ इंडिया’ में बतौर फोटोग्राफर की नौकरी की। एक दिन वह तस्वीरों के सिलसिले में मधुबाला से मिले। यश जौहर का स्वभाव मधुबाला को काफी पसंद आया। उन्होंने यश जौहर को एक प्रोडक्शन हाउस में नौकरी भी दिलवा दी।इस दौरान यश जौहर ने शशधर मुखर्जी से लेकर सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस में भी बतौर प्रोडक्शन कंट्रोलर काम किया।उन्होंने शशधर मुखर्जी की प्रोडक्शन कंपनी फिल्मिस्तान के लिए फिल्म लव इन शिमला (1960) में प्रोडक्शन एग्जीक्यूटिव के रूप में काम किया। वर्ष 1962 में, वह सुनील दत्त के प्रोडक्शन हाउस अजंता आर्ट्स में शामिल हो गए। वह मुझे जीने दो और ये रास्ते हैं प्यार के जैसी फिल्मों के लिए प्रोडक्शन कंट्रोलर थे।

60 का दशक आते-आते यश जौहर को अगली नौकरी देवानंद के प्रोडक्शन हाउस ‘नवनिकेतन फिल्म्स’ में मिली। यहां उन्होंने 12 साल तक नौकरी की। उन्होंने फिल्म निर्माता देव आनंद को उनकी 1965 की फिल्म गाइड के निर्माण को संभालने में मदद की , जो बॉक्स ऑफिस पर सफल रही। उन्होंने देव आनंद की नवकेतन फिल्म्स के साथ काम जारी रखा और ज्वेल थीफ ,   पुजारी और हरे  ा हरे कृष्णा जैसी फिल्मों का निर्माण संभाला ।देवानंद से उनके संबंध काफी अच्छे रहे। साथ ही वह इंडस्ट्री के तमाम स्टार्स से अवगत थे। पूरी इंडस्ट्री उन्हें जानने लगी थी और उनके स्वभाव के चलते उन्हें पसंद करते थे।

वर्ष 1976 में यश जौहर ने धर्मा प्रोडक्शन की नींव रखी। धर्मा प्रोडक्शन के बैनर तले उन्होंने पहली फिल्म ‘दोस्ताना’ बनाई। दोस्ताना में अमिताभ बच्चन, शत्रुध्न सिन्हा और जीनत अमान ने मुख्य भूमिका निभायी थी। फिल्म दोस्ताना बॉक्स ऑफिस पर सुपरहिट साबित हुयी। फिल्म दोस्ताना के बाद यश जौहर ने दुनिया (1984),मुकद्दर का फैसला (1987),अग्निपथ (1990) गुमराह (1993) और डुप्लिकेट (1998) जैसी फिल्मों का निर्माण किया लेकिन सभी फिल्में बॉक्स ऑफिस पर असफल साबित हुयी।

वर्ष 1998 में धर्मा प्रोडक्शन की पहली ब्लॉकबस्टर फिल्म ‘कुछ कुछ होता है’ प्रदर्शित हुयी, जिसे यश जौहर के पुत्र करण जौहर ने निर्देशित किया।इसके बाद यश जौहर ने कुछ कुछ होता है (1998),कभी ख़ुशी कभी ग़म… (2001 और कल हो ना हो (2003) जैसी कामयाब फिल्मों का निर्माण किया।यश जौहर की शादी फिल्म निर्माता बीआर चोपड़ा और यश चोपड़ा की बहन हीरू से हुई थी।26 जून 2004 को यश जौहर का निधन हो गया। इसके बाद धर्मा प्रोडक्शन को यश जौहर के बेटे करण जौहर संभाल रहे हैं।

कड़वा सत्य

Tags: as a photographeraudiencecareer startfull entertainmentMumbaithrough his produced filmsYash Joharअपनी निर्मित फिल्मोंकरियर शुरूआतजरिये दर्शकोंबतौर फोटोग्राफरभरपूर मनोरंजनमुंबईयश जौहर
Previous Post

पवन सिंह का भोजपुरी गाना कजरा मोहब्बत वाला रिलीज

Next Post

अपने पिता यश जौहर की बर्थ एनिवर्सरी पर करण जौहर ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
Next Post
अपने पिता यश जौहर की बर्थ एनिवर्सरी पर करण जौहर ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

अपने पिता यश जौहर की बर्थ एनिवर्सरी पर करण जौहर ने शेयर की प्यारी तस्वीरें

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Mist
37 ° c
35%
11.9mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

Jal Shakti Ministry PSUs under CBI Radar: वाप्कोस और एनपीसीसी में भ्रष्टाचार का बड़ा खुलासा, ‘सिफारिश आधारित चयन’ और जाली दस्तावेजों का खेल, सुमिर चावला और प्रदीप कुमार के नाम विजिलेंस इनपुट्स में शामिल

June 3, 2026
बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

बीएचयू: परंपरा से सौदेबाज़ी का अड्डा तक

June 3, 2026
JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved