• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
36 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home विदेश

बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: गुवाहाटी में विरोध-प्रदर्शन,रखी 8 सूत्री मांग

News Desk by News Desk
August 10, 2024
in विदेश
बंगलादेश में हिंदुओं पर अत्याचार: गुवाहाटी में विरोध-प्रदर्शन,रखी 8 सूत्री मांग
Share on FacebookShare on Twitter

गुवाहाटी/ढाका 10 अगस्त (कड़वा सत्य) सुश्री शेख हसीना के प्रधानमंत्री पद से इस्तीफा और देश छोड़ने के बाद से बंगलादेश में हिंदुओं पर कथित तौर पर जुल्म और सितम बढते ही जा रहे हैं। इस बीच गुवाहाटी में प्रदर्शनकारियों ने बंगलादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार के सामने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने के लिए कदम उठाने के लिए आठ सूत्री मांग रखी है।
गुवाहाटी में बंगलादेश के सहायक उच्चायोग के बाहर दक्षिणपंथी समूह के लोगों ने शनिवार को विरोध-प्रदर्शन किया। प्रदर्शनकारियों ने वहां पर हिंदुओं पर हो रहे अत्याचार की कड़ी आलोचना की।
प्रदर्शनकारियों ने हिंदूओं के घर व व्यवसाय की सुरक्षा सुनिश्चित करने, न्यायिक जांच के माध्यम से हिंदू अल्पसंख्यकों पर अत्याचार करने वाले अपराधियों की गिरफ्तारी और सजा सुनिश्चित करने, बर्बरता, लूट और यातना का सामना करने वाले हिंदू अल्पसंख्यकों को मुआवजा देने, ‘हिंदू कल्याण ट्रस्ट’ को सरकार के प्रभाव और हस्तक्षेप से मुक्त एक स्वायत्त निकाय के रूप में परिवर्तित करने, ‘अल्पसंख्यक आयोग’ का गठन, आयोग उत्पीड़ित हिंदू अल्पसंख्यकों को न्याय दिलाने में मदद करे, हिन्दू मंदिरों के लिए प्रतिभूतियों की व्यवस्था करने, सीमावर्ती जिलों से हिंदू अल्पसंख्यकों को वापस लाएं जो भारत जाने के लिए अपना घर छोड़ चुके हैं। उन्हें सुरक्षा देने तथा विभिन्न सरकारी इकाइयों में हिंदू अल्पसंख्यकों का प्रतिनिधित्व बढ़ाने की मांग शामिल है।
हिंदुओं ने घोषणा की कि वे तब तक विरोध प्रदर्शन जारी रखेंगे जब तक उनकी मांगें पूरी नहीं हो जातीं।
बंगलादेश के हिंदू और अल्पसंख्यक वहां बिल्कुल भी सुरक्षित महसूस नहीं कर रहे। उनके घरों को लूटा जा रहा है, उन पर हमले किए जा रहे हैं, हालात इतने खराब हैं कि वहां पर उनका जीना मुहाल हो गया है। हिंदुओं और अल्पसंख्यकों की ऐसी स्थिति को लेकर भारत भी काफी चिंता में है। असम के गुवाहाटी में विरोध प्रदर्शन हो रहा है।
प्रदर्शनकारियों ने बंगलादेश में मोहम्मद यूनुस के नेतृत्व वाली कार्यवाहक सरकार के सामने अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों को तुरंत रोकने के लिए कदम उठाने के वास्ते ये मांग रखी है। पिछले हफ्ते की शुरुआत में सुश्री शेख हसीना के देश छोड़ने के बाद से ही वहां पर अल्पसंख्यक समुदायों विशेषकर हिंदुओं के खिलाफ जमकर हिंसा हो रही है। पच्चीस से ज्यादा जिलों में हिंदुओं को निशाना बनाया जा रहा है। घुसपैठ के मद्देनजर उत्तरी बंगाल की सीमा पर सुरक्षा व्यवस्था सख्त कर दी गई है। सीमा पर बड़ी संख्या में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) जवानों को तैनात किया गया है।
बीएसएफ ने बॉर्डर गार्ड बंगलादेश की मदद से शुक्रवार को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार जिले में बंगलादेश से लगती सीमा पर घुसपैठ की कोशिश को नाकाम कर दिया। सीमा सुरक्षा बल के एक प्रवक्ता के अनुसार, बीएसएफ को पश्चिम बंगाल के कूचबिहार में भारत-बंगलादेश सीमा पर लगभग 1,000 बंगलादेशी नागरिकों के सीमा पर आने की बात पता चली, जो भारत में शरण लेने के इरादे से सीमा पर आ रहे थे।
जानकारी मिलने पर बीएसएफ ने तुरंत इन बंगलादेशी नागरिकों को वापस लेने के लिए बीजीबी से संपर्क किया। इसके बाद दोनों एजेंसियों की तरफ से यह सुनिश्चित किया गया कि सीमा पर शांतिपूर्ण तरीके से स्थिति नियंत्रित की जाए। कूचबिहार जिले के स्थानीय प्रशासन के साथ समन्वय स्थापित करके बीएसएफ की त्वरित कार्रवाई ने मुद्दे को हल करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
 
कड़वा सत्य

Tags: 8-point8सूत्रीatrocities on HindusBangladeshdemandDhakaGuwahatilaidprotestअत्याचारगुवाहाटीढाकापरबंगलादेशमांगरखीविरोध प्रदर्शनहिंदुओं
Previous Post

टीवी सोमनाथन कैबिनेट सचिव नियुक्त

Next Post

भारतीय पुरुष हॉकी टीम देश को किया गौरवान्वित: मांडविया

Related Posts

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया
विदेश

बंगलादेश ने भारतीय उच्चायुक्त पवन को तलब किया

February 6, 2025
क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर
खेल

क्रिकेट प्रतियोगिता:महाराष्ट्र प्रथम, उप्र दूसरे व मेजबान राजस्थान तीसरे स्थान पर

February 4, 2025
आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन
देश

आप ने दिल्लीवालों के सांसों पर किया घात, शिक्षा पर आघातः माकन

February 3, 2025
स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप
देश

स्टिंग ऑपरेशन के हवाले से भाजपा ने आप पर शिक्षा में भ्रष्टाचार करने लगा लगाया आरोप

February 3, 2025
भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी
देश

भारत और इंडोनेशिया के बीच संबंध साझा संस्कृति और इतिहास पर है आधारित : मोदी

February 3, 2025
सोमालिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर हवाई हमले का आदेश दिया है-ट्रंप
विदेश

सोमालिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर हवाई हमले का आदेश दिया है-ट्रंप

February 2, 2025
Next Post
भारतीय पुरुष हॉकी टीम देश को किया गौरवान्वित: मांडविया

भारतीय पुरुष हॉकी टीम देश को किया गौरवान्वित: मांडविया

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
36 ° c
22%
10.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved