• About us
  • Contact us
Thursday, April 16, 2026
39 °c
New Delhi
36 ° Fri
36 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

बिरला ने की श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष से मुलाकात

News Desk by News Desk
December 18, 2023
in देश
बिरला ने की श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष से मुलाकात
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 18 दिसंबर (कड़वा सत्य) श्रीलंका की संसद के अध्यक्ष महिंदा यापा अबेवर्धना के नेतृत्व में श्रीलंकाई संसदीय प्रतिनिधिमंडल ने आज यहां संसद भवन में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला से मुलाकात की।
श्री बिरला ने भारत यात्रा पर आए शिष्टमंडल का स्वागत करते हुए कहा कि भारत एवं श्रीलंका न केवल पड़ोसी हैं बल्कि इतिहास, संस्कृति और लोकतांत्रिक मूल्यों की साझी विरासत के कारण एक दूसरे के साथ जुड़े हुए हैं। उन्होंने दोनों देशों में लोकतंत्र के महत्व का उल्लेख करते हुए कहा कि लोकतंत्र के साझे मूल्य प्रगति और एकता की दिशा में हमारा मार्गदर्शन करते हैं। उन्होंने यह भी कहा कि लोकतांत्रिक सिद्धांतों के प्रति प्रतिबद्धता के फलस्वरूप हमारे समाज सशक्त हुए हैं, समावेशी शासन को बढ़ावा मिला है और यह सुनिश्चित हुआ है कि हमारे नागरिकों की आवाज़ विधायी सदनों के भीतर उठाई जाए।
श्री बिरला ने इस बात पर जोर दिया कि भारत के लिए श्रीलंका रणनीतिक दृष्टि से एक महत्वपूर्ण पड़ोसी देश है। आर्थिक रूप से और पर्यटन स्थल के रूप में, श्रीलंका भारत के विकास में एक महत्वपूर्ण भागीदार रहा है। अध्यक्ष महोदय ने आशा व्यक्त की कि दोनों देशों के बीच लंबे समय से विकसित हुए संबंध समय के साथ और मजबूत होंगे।
लोकसभा अध्यक्ष ने उन क्षेत्रों का उल्लेख भी किया जिनमें दोनों देश अधिक सहयोग की दिशा में काम कर रहे हैं। उन्होंने यह भी कहा कि बौद्ध धर्म की साझा विरासत होने के कारण दोनों देशों में बौद्ध धर्म से संबंधित महत्वपूर्ण स्थल हैं जिससे दोनों देशों में पर्यटन को बढ़ावा मिलेगा । उन्होंने प्रौद्योगिकी, नवाचार के क्षेत्र में भारत की बढ़ती शक्ति का उल्लेख करते हुए कहा कि हमारे देश के युवाओं ने इसमें महत्वपूर्ण भूमिका निभाई है। उन्होंने अपने श्रीलंकाई समकक्ष से भी युवाओं में शिक्षा और उद्यमिता की भावना को बढ़ावा देने का आग्रह किया।
श्री बिरला ने देश के विकास में संसदों की भूमिका के बारे में भी विस्तार से बात की और शिष्टमंडल के सदस्यों से ऐसे कानून लाने का आग्रह किया, जिससे उनके देश में आर्थिक और सामाजिक विकास हो। उन्होंने आशा व्यक्त की कि भारत और श्रीलंका के बीच द्विपक्षीय संबंध और मजबूत तथा घनिष्ठ होंगे।
श्रीलंकाई संसद के अध्यक्ष श्री अबेवर्धना ने भारत के आर्थिक विकास की सराहना की और श्रीलंका को अनेक क्षेत्रों में भारत द्वारा प्रदान की गई सहायता के लिए आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि भारत की सहायता से बुनियादी सुविधाओं की अनेक परियोजनाएं शुरू की जा रही हैं जिससे श्रीलंका के आर्थिक विकास को बढ़ावा मिलेगा। उन्होंने भारत की शिक्षा प्रणाली की सराहना करते हुए कहा कि श्रीलंका के छात्रों के साथ सहयोग से उन्हें अत्यधिक लाभ होगा।
सचिन

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

ऑस्ट्रेलिया ने की पाकिस्तान के साथ होने वाले दूसरे टेस्ट के लिए टीम की घोषणा

Next Post

भोजपुरी के अभिनेता बृजेश त्र‍िपाठी का निधन

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
भोजपुरी के अभिनेता बृजेश त्र‍िपाठी का निधन

भोजपुरी के अभिनेता बृजेश त्र‍िपाठी का निधन

New Delhi, India
Thursday, April 16, 2026
Sunny
39 ° c
12%
9mh
41 c 31 c
Fri
42 c 31 c
Sat

ताजा खबर

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026
होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

होशियारपुर के कंडी क्षेत्र में 70 साल बाद बनेंगी शानदार सड़कें, सीएम भगवंत मान ने 150 करोड़ के विकास कार्यों का किया उद्घाटन

April 15, 2026
बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

बीबीएमबी में भर्तियां खोलने का केंद्र का कदम पंजाब के दरियाओं के पानी पर कब्ज़ा करने की कोशिश है: बलतेज पन्नू

April 15, 2026
">
लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

लहरागागा मेडिकल कॉलेज: 100 MBBS सीटों की होगी व्यवस्था, जानिए इलाके के लोगों को क्या-क्या मिलेंगी सुविधाएं

April 15, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा बाबा साहिब अंबेडकर के जन्म दिवस के अवसर पर प्रदेश की लगभग सभी महिलाओं के कल्याण के लिए योजना की शुरुआत; पंजाब में 1000–1500 रुपये मासिक सहायता की शुरुआत

शहीद-ए-आज़म भगत सिंह, राजगुरु और सुखदेव को ‘भारत रत्न’ दिए जाने की मांग की थी, पर भाजपा सरकार ने नहीं मानी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved