• About us
  • Contact us
Sunday, June 28, 2026
37 °c
New Delhi
39 ° Mon
40 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

ब्याज दर कटौती को लेकर फिर आशंका बढ़ने से लुढ़का बाजार

News Desk by News Desk
May 29, 2024
in व्यापार
ब्याज दर कटौती को लेकर फिर आशंका बढ़ने से लुढ़का बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 29 मई (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने की समय अवधि को लेकर एक बार फिर बढ़ी आशंका से बांड यील्ड के चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में विश्व बाजार के लुढ़कने से स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से आज शेयर बाजार लगातार चौथे दिन भारी गिरावट के साथ बंद हुआ।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 667.55 अंक अर्थात 0.89 प्रतिशत का गोता लगाकर 75 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर के नीचे 74,502.90 अंक रह गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 183.45 अंक यानी 0.8 प्रतिशत टूटकर 22,704.70 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.38 प्रतिशत फिसलकर 43,352.41 अंक पर आ गया जबकि स्मॉलकैप 0.23 प्रतिशत बढ़कर 47,542.62 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3929 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2136 में बिकवाली जबकि 1680 में लिवाली हुई वहीं 113 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 37 कंपनियां लाल जबकि शेष 13 हरे निशान पर रही।
बीएसई में 13 समूहों में गिरावट का रुख रहा। इससे कमोडिटीज 0.18, सीडी 0.19, ऊर्जा 0.90, एफएमसीजी 0.52, वित्तीय सेवाएं 1.32, आईटी 0.92, ऑटो 0.30, बैंकिंग 1.37, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.15, तेल एवं गैस 0.95, रियल्टी 0.88, टेक 0.59 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.60 प्रतिशत लुढ़क गए।
अंतरराष्ट्रीय स्तर पर बिकवाली का दबाव रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.34, जर्मनी का डैक्स 0.69, जापान का निक्केई 0.77 और हांगकांग का हैंगसेंग 1.83 प्रतिशत गिर गया। वहीं, चीन के शंघाई कम्पोजिट में 0.05 प्रतिशत की बढ़त रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 344 अंक की गिरावट लेकर 74,826.94 अंक पर खुला लेकिन लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 74,986.22 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। वहीं, बिकवाली होने से लगातार गिरता हुआ कारोबार के अंतिम चरण में यह 74,454.55 अंक के निचले स्तर तक टूट गया। अंत में पिछले दिवस के 75,170.45 अंक के मुकाबले 0.89 प्रतिशत लुढ़ककर 74,502.90 अंक रह गया।
इसी तरह निफ्टी भी 125 अंक उतरकर 22,762.75 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,825.50 अंक के उच्चतम जबकि 22,685.45 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,888.15 अंक की तुलना में 0.80 की गिरावट के साथ 22,704.70 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों के शेयरों में गिरावट रही उनमें टेक महिंद्रा 2.35, आईसीआईआई बैंक 2.19, एक्सिस बैंक 1.92, बजाज फिनसर्व 1.89, एचडीएफसी बैंक 1.48, अल्ट्रासिमको 1.46, विप्रो 1.12, रिलायंस 1.02, इंफ़ोसिस 1.00, एसबीआई 0.96, टाइटन 0.95, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.92, टीसीएस 0.90, एलटी 0.64, एचसीएल टेक 0.44, टाटा मोटर्स 0.39, मारुति 0.38, टाटा स्टील 0.37 और एनटीपीसी 0.22 प्रतिशत शामिल है।
वहीं, पावरग्रिड 1.52, सन फ़ार्मा 0.92, नेस्ले इंडिया 0.71, आईटीसी 0.44, भारती एयरटेल 0.26 और इंडसइंड बैंक के शेयर 0.10 प्रतिशत लाभ में रहे।
 
कड़वा सत्य

Previous Post

पाकिस्तान में सड़के हादसे में 28 लोगों की मौत, 20 से अधिक घायल

Next Post

चुनाव के बाद राहुल ईवीएम पर फोड़ेंगे हार का ठीकरा: शाह

Related Posts

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़
देश

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

June 27, 2026
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित
देश

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

New Delhi, India
Sunday, June 28, 2026
Haze
37 ° c
31%
6.5mh
45 c 35 c
Mon
44 c 36 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

June 27, 2026
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved