• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
35 °c
New Delhi
37 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

ब्याज दर में कटौती की उम्मीद लगाए निवेशक निराश, गिरा बाजार

News Desk by News Desk
October 9, 2024
in व्यापार
ब्याज दर में कटौती की उम्मीद लगाए निवेशक निराश, गिरा बाजार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 09 अक्टूबर (कड़वा सत्य) भारतीय रिजर्व बैंक (आरबीआई) से ब्याज दर में कटौती किये जाने की उम्मीद लगाए निवेशकों को आज लगातार दसवीं बार निराशा हाथ लगने का असर शेयर बाजार में बिकवाली के रूप में दिखा।
आरबीआई ने बुधवार को मौद्रिक नीति समिति की तीन दिवसीय बैठक के बाद चालू वित्त वर्ष की चौथी द्विमासिक मौद्रिक नीति की घोषणा में महंगाई पर कड़ी नजर रखते हुये लगातार 10वीं बार नीतिगत दरों को यथावत रखने का फैसला किया है, जिससे ब्याज दरों में कमी की उम्मीद लगाये आम लोगों को निराशा हाथ लगी है। मई 2022 से 250 आधार अंकों तक लगातार छह बार दर वृद्धि के बाद अप्रैल 2023 में दर वृद्धि चक्र को रोक दिया गया था और यह अभी भी इसी स्तर पर है।
रिजर्व बैंक के इस रुख से निराश निवेशकों की ऊर्जा, एफएमसीजी और तेल एवं गैस समेत चार समूहों में हुई बिकवाली से बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 167.71 अंक की गिरावट लेकर 81,467.10 अंक पर आ गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 31.20 अंक फिसलकर 24,981.95 अंक पर बंद हुआ। हालांकि दिग्गज कंपनियों के विपरीत बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों के शेयरों में जबरदस्त लिवाली हुई, जिससे बाजार को समर्थन मिला। इस दौरान मिडकैप 1.06 प्रतिशत की छलांग लगाकर 48,401.37 अंक और स्मॉलकैप 1.21 प्रतिशत उछलकर 56,110.68 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 4050 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 2705 में लिवाली जबकि 1248 में बिकवाली हुई वहीं 97 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 31 कंपनियों में तेजी जबकि अन्य 19 में गिरावट रही।
बीएसई के चार समूह बिकवाली के दबाव में रहे जबकि अन्य में तेजी रही। इससे ऊर्जा 0.78, एफएमसीजी 1.31, धातु 0.08 और तेल एवं गैस समूह के शेयर0.64 प्रतिशत टूट गए वहीं सीडी 1.09, हेल्थकेयर 1.68, इंडस्ट्रियल्स 0.96, आईटी 0.71, ऑटो 0.84, कैपिटल गुड्स 0.72, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.67, पावर 1.18, रियल्टी 2.21, टेक 0.61 और सर्विसेज समूह के शेयर 0.51 प्रतिशत मजबूत रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इससे ब्रिटेन का एफटीएसई 0.55, जर्मनी का डैक्स 0.16 और जापान का निक्केई 0.87 प्रतिशत चढ़ गया। वहीं, हांगकांग का हैंगसेंग 1.38 और चीन के शंघाई में 6.62 प्रतिशत की गिरावट रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 320 अंक की तेजी के साथ 81,954.58 अंक पर खुला और लिवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 82,319.21 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। वहीं, इसके बाद बिकवाली होने से कारोबार के अंतिम चरण में यह 81,342.89 अंक एक निचले स्तर तक लुढ़क गया। अंत में पिछले दिवस के 81,634.81 अंक के मुकाबले 0.21 प्रतिशत गिरकर 81,467.10 अंक पर आ गया।
इसी तरह निफ्टी 53 अंक चढ़कर 25,065.80 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 25,234.05 अंक के उच्चतम जबकि 24,947.70 अंक के निचले स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र 25,013.15 अंक की तुलना में 0.12 प्रतिशत फिसलकर 24,981.95 अंक रह गया।
इस दौरान सेंसेक्स की जिन कंपनियों ने नुक़सान उठाया उनमें आईटीसी 3.17, नेस्ले इंडिया 2.51, हिंदुस्तान यूनिलीवर 1.68, रिलायंस 1.64, इंडसइंड बैंक 1.34, एलटी 1.32, एचडीएफसी बैंक 1.07, अडानी पोर्ट्स 0.78, एनटीपीसी 0.61, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.39, टाटा स्टील 0.34, एशियन पेंट 0.31, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.21, अल्ट्रासिमको 0.13 और टाइटन 0.01 प्रतिशत शामिल है।
वहीं, टाटा मोटर्स 2.10, एसबीआई 1.91, टेक महिंद्रा 1.86, मारुति 1.80, बजाज फिनसर्व 1.65, बजाज फाइनेंस 1.64, एक्सिस बैंक 1.50, भारती एयरटेल 1.27, एचसीएल टेक 1.17, पावरग्रिड 0.79, सनफार्मा 0.75, आईसीआईसीआई बैंक 0.64, इंफ़ोसिस 0.28, टीसीएस 0.02 और कोटक बैंक के शेयर 0.01 प्रतिशत लाभ में रहे।
 
कड़वा सत्य

Previous Post

भोजपुरी फिल्म ‘सास बहू की पंचायत’ का ट्रेलर रिलीज

Next Post

अनमोलजीत और एनान का कहर, भारत ने ऑस्ट्रेलिया को पारी और 120 रन से हराया

Related Posts

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद
देश

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा
देश

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी
देश

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की
देश

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए
देश

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026
‘ईज़ी जमाबंदी’ पोर्टल भूमि संबंधी सेवाओं को सुचारू बनाता है और राजस्व कार्यालयों में भ्रष्टाचार को समाप्त करता है: स्पीकर कुलतार सिंह संधवां

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Sandstorm
35 ° c
44%
6.5mh
42 c 33 c
Mon
43 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved