• About us
  • Contact us
Monday, June 1, 2026
31 °c
New Delhi
38 ° Tue
38 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भाजपा के प्रति लोगों के मन में   और सम्मान: योगी

News Desk by News Desk
September 3, 2024
in राजनीति
भाजपा के प्रति लोगों के मन में श्रद्धा और सम्मान: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

लखनऊ, 3 सितंबर (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने मंगलवार को कहा कि भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के प्रति लोगों के मन में   और सम्मान की भावना है।
श्री योगी ने भाजपा के सदस्यता अभियान 2024 के तहत सदस्यता ग्रहण कार्यक्रम में हिस्सा लिया। इस अवसर पर उन्होने पार्टी के कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए उनसे इस कार्यक्रम के साथ जुड़कर सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के टारगेट को पूरा करने की अपील की।
उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी के प्रति लोगों के मन में   और सम्मान का भाव है। उत्तर से लेकर दक्षिण तक, पूरब से लेकर पश्चिम तक, भारत की माटी से प्यार करने वाला हर व्यक्ति भारतीय जनता पार्टी से जुड़ना चाहता है। जब हम लोग उस तक पहुंचते नहीं हैं तो उसको पीड़ा होती है। तब वह उन संकीर्णताओं के दायरे में आता है, जो जाति के नाम पर, क्षेत्र के नाम पर, भाषा के नाम पर भारत के सामाजिक ताने बाने को छिन्न भिन्न करने और भारत की एकता और अखंडता को चुनौती देने के लिए फैलाई जाती हैं। इन स्थितियों में हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो हमारी प्रतीक्षा कर रहा है। हमारा लक्ष्य एक ही होना चाहिए कि ”  काजु कीन्हें बिनु मोहि कहाँ बिश् …”। इससे पूर्व मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने भी सदस्यता अभियान के तहत टोल फ्री नंबर डायल कर भारतीय जनता पार्टी की सदस्यता ग्रहण की।
योगी ने कहा कि हम सब सौभाग्यशाली हैं कि हम दुनिया के सबसे बड़े राजनीतिक दल भारतीय जनता पार्टी के सदस्य के रूप में सदस्यता ग्रहण कर रहे हैं। भारत के अंदर केवल भारतीय जनता पार्टी ही है जो कैडर आधारित पार्टी है। भारतीय जनता पार्टी भारत की माटी से जुड़कर, भारत के महापुरुषों से लेकर भारत की आत्मा का प्रतिनिधित्व करते हुए राजनीतिक क्षेत्र में राष्ट्र सर्वोपरि के भाव के साथ कार्य करने वाली पार्टी है। इसलिए यह पार्टी न केवल वर्तमान में पूरे देश में अपना सर्वव्यापी स्वरूप बनाने में सफल हुई है, बल्कि सर्वस्पर्शी भी बनी है और समाज के हर एक तबके को अपने साथ जोड़ने में पार्टी ने अपनी इस यात्रा में सफलता पाई है। उन्होंने कहा कि स्वतंत्र भारत में भाजपा ही ऐसी पार्टी है जिसके राष्ट्रीय अध्यक्ष ने अपने पद को इसलिए छोड़ दिया, क्योंकि तत्कालीन सरकार स्वयं ही देश की संप्रुभता के लिए खतरा बन रही थी। कश्मीर के मुद्दे को लेकर डॉ.श्यामा प्रसाद मुखर्जी का बलिदान इसका उदाहरण है।
देश सर्वोपरि का मंत्र देते हुए योगी ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी का एक-एक कार्यकर्ता कह सकता है कि उसके लिए दल से बढ़कर देश है। उन्होंने कहा कि 1977 में जब लोकतंत्र का गला घोंटने का काम कांग्रेस ने किया था, तब भारतीय जनसंघ का विसर्जन करते हुए जनता पार्टी के रूप में देश के अंदर विपक्षी दलों का जो गठबंधन बना था, उसमें हमारे नेतृत्व ने देश के लोकतंत्र को सर्वोपरि मानते हुए इस कार्यक्रम को आगे बढ़ाया था। इसी तरह, भारतीय जनता पार्टी ने प्रधानमंत्री मोदी के मार्गदर्शन और अध्यक्ष जेपी नड्डा के नेतृत्व में इस सदी की सबसे बड़ी माहामारी कोरोना के दौरान 140 करोड़ भारतीयों की रक्षा के लिए अपनी जान की परवाह किए बिना ‘सेवा ही संगठन है’ के राष्ट्रव्यापी अभियान का शुभारंभ करके दिखाया है।
मुख्यमंत्री ने कार्यकर्ताओं से अपील करते हुए कहा कि हमें हर उस व्यक्ति तक पहुंचना है जो हमारी प्रतीक्षा कर रहे हैं। जिसे प्रधानमंत्री आवास योजना का लाभ मिला है, अगर हम उसके घर जाएंगे,उसके साथ सेल्फी लेंगे और उसी मोबाइल से उसको फिर से सदस्य बनाकर उस सेल्फी को वापस भेजेंगे तो उसको बहुत अच्छा लगेगा। इसी तरह, जिनको आयुष्मान भारत का कार्ड मिला है, प्रदेश के जिन 15 करोड़ लोगों को पिछले 4 वर्ष से फ्री में राशन की सुविधा का लाभ प्राप्त हो रहा है, जिन लोगों के घर में उज्जवला योजना का सिलेंडर जल रहा है, जिन लोगों को विद्युत का कनेक्शन मिल गया है, जिन लोगों को प्रधानमंत्री किसान सम्मान निधि का लाभ मिल रहा है, जिन साढ़े 6 लाख नौजवानों को सरकारी नौकरी मिली हमें उन सभी को इस अभियान से जोड़ना है। हम सब इस कार्यक्रम से जुड़ेंगे, ताकि देश की सबसे बड़ी आबादी के इस राज्य में सबसे अधिक साधारण और सक्रिय सदस्य बनाने के इस टारगेट को पूरा किया जा सके।
योगी ने सरकार द्वारा नौजवानों को रोजगार से जोड़ने के अभियान का जिक्र करते हुए कहा कि अभी हमने 60 हजार 200 पुलिस जवानों की भर्ती की प्रक्रिया को सफलतापूर्वक आगे बढ़ाया है। इस भर्ती प्रक्रिया के तत्काल बाद 40 हजार नई भर्ती लेकर आने वाले हैं। यही नहीं सरकार अगले दो वर्ष में दो लाख सरकारी नौकरी लेकर आ रही है। एक करोड़ निजी क्षेत्र में नौकरी लाने जा रहे हैं, जबकि लगभग साठ लाख नौजवानों और उद्यमियों को नए स्टार्टअप स्थापित करने और उन्हें आंत्रप्रेन्योर बनाने की दिशा में भी सरकार कार्य करने जा रही है।
उन्होंने कहा कि लोककल्याणकारी कार्यक्रम हो, सरकारी या निजी क्षेत्र में नौकरी की संभावना हो, सुरक्षा से जुड़े हुए मुद्दे हों या फिर इंफ्रास्ट्रक्चर और विकास के कार्यक्रमों को घर घर तक पहुंचाने का कार्य हो, अगर आप भी उन लोगों तक भारतीय जनता पार्टी की पहुंच को आसान कर लेंगे तो दुष्प्रचार करने वालों के कारण जो उनके मन में जो संकोच है उसे समाप्त किया जा सकता है। हमें उन्हें अपने साथ जोड़ना है, एक आत्मीयता देनी है और यह सदस्यता अभियान आपके लिए एक सुअवसर होगा। इस कार्यक्रम के साथ जुड़ेंगे तो भारतीय जनता पार्टी न केवल दुनिया के अंदर, बल्कि उत्तर प्रदेश देश के अंदर सबसे बड़े सदस्यता अभियान के साथ अग्रणी भूमिका के साथ फिर से खुद को स्थापित करेगा।
इस कार्यक्रम में भाजपा प्रदेश अध्यक्ष चौधरी भूपेंद्र चौधरी, डिप्टी सीएम केशव प्रसाद मौर्य और ब्रजेश पाठक, प्रदेश संगठन के महामंत्री धर्मपाल, फॉर्मर डिप्टी सीएम एवं राज्यसभा सांसद दिनेश शर्मा एवं भाजपा के पदाधिकारीगण उपस्थित रहे।
 
कड़वा सत्य

Tags: BJPChief MinisterLucknowUttar PradeshYogi Adityanathउत्तर प्रदेशप्रतिभाजपाभावनामन मेंमुख्यमंत्रीयोगी आदित्यनाथलखनऊलोगोंश्रद्धा और सम्मान
Previous Post

प्रशांत किशोर ने कैमूर में किया बड़ा ऐलान, बोले – रामगढ़ उप-चुनाव लड़ेगा जन सुराज

Next Post

मुख्यमंत्री ने डॉ खालिद अनवर अंसारी के निधन पर जताया दुःख, राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा
देश

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

February 11, 2026
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी की लहर

February 6, 2025
एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर
देश

एक्जिट पोल के नतीजों को लेकर भाजपा खेमे में खुशी का लहर

February 6, 2025
दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल
देश

दिल्ली में भाजपा सरकार बनाती दिख रही : एग्जिट पोल

February 6, 2025
Next Post
पिछले 24 घंटे में राज्य के 09 जिलों में वज्रपात से 10 लोगों की मौत पर मुख्यमंत्री ने गहरी शोक संवेदना व्यक्त की

मुख्यमंत्री ने डॉ खालिद अनवर अंसारी के निधन पर जताया दुःख, राजकीय सम्मान के साथ होगा उनका अंतिम संस्कार

New Delhi, India
Monday, June 1, 2026
Sunny
31 ° c
34%
4.3mh
42 c 33 c
Tue
43 c 33 c
Wed

ताजा खबर

ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा

ग्रामीण सड़क संपर्क को बड़ा बढ़ावा; वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने दिड़बा, लहरागागा और बाघरौल क्षेत्रों में 18.76 करोड़ रुपये से अधिक की सड़क परियोजनाओं का उद्घाटन किया और शिलान्यास रखा

May 31, 2026
हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

हम पंजाब को देश का अग्रणी शिक्षा केंद्र बनाएंगे, हमारे बच्चों को कनाडा या ऑस्ट्रेलिया की ओर देखने की जरूरत नहीं रहेगी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 31, 2026
पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऑर्थोपेडिक उपचारों पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

पंजाब में हड्डियों और जोड़ों से संबंधित इलाज की मांग बढ़ी, ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ के तहत ऑर्थोपेडिक उपचारों पर 84 करोड़ रुपये से अधिक खर्च

May 31, 2026
मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

मान सरकार ने 19 हजार से अधिक सरकारी स्कूलों में मेगा पीटीएम आयोजित कर शिक्षा में पंजाब की नंबर-1 रैंकिंग का जश्न मनाया

May 30, 2026
पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

पंजाब हॉकी एशियन चैंपियंस ट्रॉफी की मेजबानी के लिए पूरी तरह से तैयार; मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने तैयारियों का जायजा लिया, सितंबर से पहले सभी काम पूरे करने के निर्देश

May 30, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved