• About us
  • Contact us
Friday, April 17, 2026
25 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

भारत के कण-कण का पुजारी हूं: मोदी

News Desk by News Desk
December 30, 2023
in राजनीति
Share on FacebookShare on Twitter

अयोध्या, 30 दिसम्बर (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने शनिवार को मर्यादा पुरुषोत्तम भगवान राम की नगरी अयोध्या में हजारों करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं की सौगात देते हुये कहा कि वह भारत की मिट्टी के कण-कण और जन-जन के पुजारी हैं।
श्री मोदी ने महर्षि वाल्मीकि अंतर्राष्ट्रीय एयरपोर्ट व अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने के साथ केन्द्र एवं राज्य सरकार की 15711.42 करोड़ रुपये की कुल 45 परियोजनाओं का लोकार्पण एवं शिलान्यास किया। इस अवसर पर उन्होने कहा “ आज पूरी दुनिया उत्सुकता के साथ 22 जनवरी के ऐतिहासिक क्षण का इंतजार कर रही है, ऐसे में अयोध्यावासियों में ये उत्साह ये उमंग बहुत स्वाभाविक है। भारत की मिट्टी के कण कण और भारत के जन-जन का मैं पुजारी हूं और मैं भी आपकी तरह उतना ही उत्सुक हूं। हम सभी का यह उत्साह ये उमंग थोड़ी देर पहले अयोध्या की सडक़ों पर भी पूरी तरह नजर आ रहा, ऐसा लगता था कि पूरी अयोध्या नगरी ही सडक़ पर उतर आयी हो। ये प्यार ये आर्शीवाद के लिए मैं आप सभी का हृदय से आभार व्यक्त करता हूं।”
उन्होने कहा “ अयोध्या का नया विकास नये अध्याय का सृजन कर रहा है तथा आज का दिन देश के इतिहास में 30 दिसम्बर की ये तारीक बहुत ही ऐतिहासिक रही है। आज के ही दिन 1943 में नेता सुभाष चन्द्र बोस ने अण्डमान में झंडा फहराकर भारत की आजादी का जयघोष किया था। आजादी के आंदोलन से जुड़े ऐसे पावन दिवस पर आज हम आजादी के अमृतकाल के संकल्प को आगे बढ़ा रहे है। आज विकसित भारत के निर्माण को अयोध्या नगरी से नई ऊर्जा देंगे आज यहां 15 हजार करोड़ से ज्यादा के विकास कार्यो का शिलान्यास/लोकार्पण हुआ। आधुनिक अयोध्या को देश के नक्शे पर फिर से गौरव के साथ स्थापित करेंगे। कोरोना जैसी वैश्विक महामारी के बीच यह कार्य अयोध्यावासियों के अथक परिश्रम का परिणाम है मैं सभी अयोध्या वासियों को इन परियोजनाओं के लिए अनेक अनेक बधाई देता हूं।”
प्रधानमंत्री ने कहा “ दुनिया में कोई भी देश हो अगर उसे विकास की नई ऊंचाई पर पहुंचना है तो उसे अपनी विरासत को संभालना ही होगा। हमारी विरासत हमें प्रेरणा देती है हमें सही मार्ग दिखाती है इसलिए आज का भारत पुरातन और नूतन दोनों को आत्मसात करते हुये आगे बढ़ रहा है। अयोध्या नगरी की इस पुरातन पहचान को हमें आधुनिकता से जोडक़र वापस लाना है साथ क्यों आने वाले समय में अयोध्या नगरी अवध क्षेत्र ही नहीं बल्कि पूरे यूपी के विकास को यह हमारी अयोध्या दिशा देने वाली है।”
उन्होने कहा कि अयोध्या में श्री राम का भाव मंदिर बनने के बाद यहां आने वाले लोगों की संख्या में बहुत बड़ी वृद्धि होगी इसे ध्यान में रखते हुए सरकार अयोध्या में हजारों करोड़ रूपों के विकास कार्य कर रही है। अयोध्या को स्मार्ट बन रही है। आज अयोध्या में सडक़ों का चौड़ीकरण हो रहा है, नए फुटपाथ बना रहे हैं। नए ओवरब्रिज बना रहे हैं, नए पुल बना रहे हैं। अयोध्या को आसपास के जिलों से जोडऩे के लिए भी यातायात के साधनों को सुधारा जा रहा है।
श्री मोदी ने कहा “ अयोध्या धाम एयरपोर्ट और अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण करने का सौभाग्य मिला है। मुझे खुशी है कि अयोध्या एयरपोर्ट का नाम महर्षि वाल्मीकि के नाम पर रखा गया है, महर्षि वाल्मीकि ने हमें रामायण के माध्यम से प्रभु श्री राम के कृतित्व एवं चरित्र से परिचय करवाया। मकर संक्रांति के दिन से पूरे देश के छोटे-मोटे सब तीर्थ स्थलों पर स्वच्छता का एक बहुत बड़ा अभियान चलाया जाना चाहिए। हर मंदिर हिंदुस्तान के हर कोने में हमें उसकी सफाई का बयान मकर संक्रांति 14 जनवरी से 22 जनवरी तक हमें चलना चाहिए।”
उन्होने कहा “ आजकल कुछ लोग मुझसे पूछते हैं कि मोदी की गारंटी में इतनी ताकत क्यों है। मोदी की गारंटी में इतनी ताकत इसलिए है क्योंकि मोदी जो कहता है वह करके देने के लिए जीवन खपा देता है मोदी की गारंटी पर आज देश को इसलिए भरोसा है क्योंकि मोदी जो गारंटी देता है उसे पूरा करने के लिए दिन-रात एक कर देता है यह अयोध्या नगरी भी तो इसकी साक्षी है और मैं आज अयोध्या के लोगों को फिर से विश्वास दूंगा इस पवित्र धाम के विकास में हम कोई कोर कसर बाकी नहीं छोड़ेंगे।”
प्रधानमंत्री अपने निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार विशेष विमान से नवनिर्मित अन्तर्राष्ट्रीय महर्षि वाल्मीकि हवाई अड्डा पर उतरे तथा उसके बाद 16 किमी तक रोड शो किया। अगले चरण में उन्होने अयोध्या धाम रेलवे स्टेशन का लोकार्पण किया तथा वंदे भारत व अमृत भारत टे्रन को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया। इस अवसर पर राज्यपाल, मुख्यमंत्री, केन्द्रीय मंत्री अश्विनी वैष्णव एवं सांसद लल्लू सिंह आदि मौजूद थे।
रोड शो में प्रधानमंत्री का भव्य स्वागत किया गया तथा आमजनों में विशेष उत्साह था तथा प्रधानमंत्री ने धर्म पथ, राम पथ, राम जन्मभूमि पथ आदि का अवलोकन किया तथा लोगों का अभिवादन किया। प्रधानमंत्री आवास के राजघाट मोहल्ले के लाभार्थियों से मुलाकात की एवं उनके आवास के विकास के बारे में जानकारी ली। श्री मोदी अगले चरण में पुन: हवाई अड्डे पर पहुंचकर हवाई अड्डे का लोकार्पण किया। यह अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डा महर्षि वाल्मीकि के नाम पर किया गया जो आदि रामायण वाल्मीकि रामायण के रचयिता और त्रेतायुग के महान ऋषियों में एक थे।
इस अवसर पर राज्यपाल आनन्दी बेन पटेल, यहां के लोकप्रिय मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ, केन्द्रीय मंत्री ज्योतिरादित्य सिंधिया, अश्विनी वैष्णव, जनरल बीके सिंह, उत्तर प्रदेश के उपमुख्यमंत्री केशव मौर्य, बृजेश पाठक, प्रदेश भाजपा अध्यक्ष भूपेन्द्र चौधरी, प्रभारी मंत्री सूर्य प्रताप शाही, पीडब्ल्यूडी मंत्री जितिन प्रसाद, पर्यटन मंत्री जयवीर सिंह, सांसद लल्लू सिंह, जिला पंचायत अध्यक्ष रोली सिंह आदि मौजूद थे।
केन्द्र एवं राज्य सरकार की कुल 45 परियोजनाओं का लोकार्पण/शिलान्यास किया गया है, जिसकी कुल लागत रू0 15711.42 करोड़ है। प्रधानमंत्री ने जल शक्ति, नागरिक उड्डयन, पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस, सडक़ परिवहन एवं राजमार्ग, रेलवे, धर्मार्थ कार्य, चिकित्सा शिक्षा, लोक निर्माण, नगर विकास, गृह विभाग, भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण लखनऊ, नियोजन विभाग, आयुष विभाग, आवास एवं शहरी नियोजन, नगर विकास, रसायन एवं पेट्रो रसायन, पर्यटन आदि विभाग की परियोजनायें शामिल है।
सं प्रदीप

Tags: Prime Minister Narendra Modi on Saturdaywhile gifting development projectअयोध्याप्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी
Previous Post

कृषि मंत्रालय झारखंड में किसान समागम का आयोजन करेगा

Next Post

श्रेयंका पाटिल का भारतीय टीम में पदार्पण

Related Posts

अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने त्रिवेणी में लगायी आस्था की डुबकी

February 5, 2025
मोदी, शाह ने की मतदाताओं से मतदान करने की अपील
देश

मोदी, शाह ने की मतदाताओं से मतदान करने की अपील

February 5, 2025
अयोध्या के मिल्कीपुर में सुबह नौ बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में सुबह नौ बजे तक 13.34 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई
देश

मोदी ने बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री बार्ट डी वेवर को दी बधाई

February 4, 2025
भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार
राजनीति

भजनलाल ने राजस्थान को 9960 करोड़ का रेल बजट पर केन्द्र सरकार का जताया आभार

February 4, 2025
Next Post
श्रेयंका पाटिल का भारतीय टीम में पदार्पण

श्रेयंका पाटिल का भारतीय टीम में पदार्पण

New Delhi, India
Friday, April 17, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
25 ° c
61%
4.7mh
42 c 31 c
Sat
41 c 31 c
Sun

ताजा खबर

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

ऐतिहासिक नगर बटाला के विकास को बड़ा बढ़ावा, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा 177 करोड़ रुपये की परियोजनाओं की घोषणा

April 16, 2026
पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

पंजाब पुलिस गैंगस्टरों पर शिकंजा कसने के लिए अपनाएगी आधुनिक एआई टूल; एआई-आधारित अपराध नियंत्रण को मजबूत करने के लिए आईआईटी रोपड़ के साथ साझेदारी

April 16, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

April 16, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का  रखा पक्ष

सांसद मालविंदर कंग ने संसद में महिला आरक्षण और परिसीमन के मुद्दे पर मजबूती से पार्टी का रखा पक्ष

April 16, 2026

">
मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना: डॉ. बलबीर सिंह ने दूर की हर गलतफहमी, जानिए आपको कैसे मिलेगा कैशलेस इलाज का फायदा

April 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved