• About us
  • Contact us
Thursday, June 11, 2026
33 °c
New Delhi
36 ° Fri
35 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

महबूबा, अल्ताफ ने लोस सीट के लिए नामांकन पत्र किये दाखिल

News Desk by News Desk
April 18, 2024
in राजनीति
महबूबा, अल्ताफ ने लोस सीट के लिए नामांकन पत्र किये दाखिल
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर, 18 अप्रैल (कड़वा सत्य) केन्द्र शासित प्रदेश जम्मू-कश्मीर की पूर्व मुख्यमंत्री एवं पीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टी (पीडीपी) की अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती और नेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) के नेता मियां अल्ताफ ने गुरुवार को अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट के लिए अपने नामांकन पत्र दाखिल किये।
इन दोनों के नामांकन दाखिल करने से नेकां और पीडीपी के बीच सीधा मुकाबला तय हो गया है। ये दोनों पार्टियां हाल तक विपक्षी इंडिया समूह के घटक थे।
डेमोक्रेटिक प्रोग्रेसिव   पार्टी के अध्यक्ष गुलाम नबी   ने इस निर्वाचन क्षेत्र से चुनाव नहीं लड़ने का फैसला किया है। भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) ने अभी तक इस सीट के लिए उम्मीदवार की घोषणा नहीं की है। अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट पर नामांकन दाखिल करने की आखिरी तारीख 19 अप्रैल है।
आज नामांकन पत्र दाखिल करने वाले पहले व्यक्ति प्रभावशाली गुर्जर नेता और नेकां उम्मीदवार मियां अल्ताफ थे। उनके साथ पार्टी उपाध्यक्ष उमर अब्दुल्ला और कांग्रेस के महासचिव गुलाम अहमद मीर भी थे।
कांग्रेस नेता मीर ने अनंतनाग में संवाददाताओं से कहा,“मियां अल्ताफ साहब इंडिया समूह के संयुक्त उम्मीदवार हैं और वह सबसे अच्छे उम्मीदवार हैं और हमें उम्मीद है कि वह अनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीट से भारी अंतर से जीतेंगे।” उन्होंने कहा कि पीडीपी अध्यक्ष महबूबा मुफ्ती का चुनाव लड़ना इंडिया समूह के लिए कोई झटका नहीं है।
पूर्व मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने उम्मीद जताई कि हर पार्टी के समर्थन से इंडिया समूह का उम्मीदवार भारी अंतर से जीतेगा। उन्होंने कहा,“पार्टी अध्यक्ष फारूक अब्दुल्ला साहब की ओर से, मैं मीर साहब को धन्यवाद देता हूं, जो श्री अल्ताफ साहब के नामांकन दाखिल करने के समय अपने व्यस्त कार्यक्रम छोड़कर दिल्ली से यहां आए।”
सुश्री महबूबा ने अपनी बेटी इल्तिजा और पार्टी के अन्य वरिष्ठ नेताओं के साथ रिटर्निंग ऑफिसर को अपना नामांकन पत्र सौंपा। वह अपना नामांकन दाखिल करने से पहले, अनंतनाग के बिजबेहरा में अपने पिता मुफ्ती मोहम्मद सईद की कब्र पर गईं।
उन्होंने सोशल मीडिया पर पोस्ट किया ‘दारा शिकोह’ पर। आज मुझे अपने पिता की सबसे ज्यादा याद आ रही है।”
सुश्री महबूबा ने नामांकन दाखिल करने के बाद लोगों से अपील की कि वे चुनाव का बहिष्कार न करें क्योंकि आम चुनाव बिजली, पानी, सड़क के बारे में नहीं है, यह 2019 के बाद जम्मू-कश्मीर की गरिमा, पहचान, भूमि और संसाधनों पर शुरू किए गए हमले के खिलाफ खड़ा होना है।
उन्होंने कहा,“यह नेकां और पीडीपी या किसी अन्य पार्टी के बारे में नहीं है। अभी मुद्दा यह है कि जम्मू-कश्मीर को खुली जेल में बदल दिया गया है। आज हमारे सभी संसाधन और जमीन हमसे छीनी जा रही है और प्रयास किया जा रहा है हमें बंधुआ मजदूर बनाओ। हम जम्मू-कश्मीर के लोगों के साथ ऐसा नहीं होने देंगे। यह जमीन और नौकरियां हमारी हैं। हम अपनी पहचान पर हमला नहीं होने देंगे।”
सुश्री महबूबा ने कहा कि इसके लिए मैं जम्मू-कश्मीर के सभी लोगों से अपील करती हूं कि वे चुनाव का बहिष्कार न करें। दक्षिण कश्मीर में बहिष्कार करने वालों की साजिशों का पर्दाफाश होना चाहिए. बाहर आएं और उस उम्मीदवार को वोट दें जो आपको लगता है कि उत्पीड़ित लोगों के लिए आवाज उठाएगा।
अपनी पार्टी के उम्मीदवार जफर मन्हास ने भी अनंतनाग राजौरी संसदीय सीट के लिए अपना नामांकन दाखिल किया। उन्होंने कहा,“जनता अंततः चुनाव के नतीजे तय करेगी, और कोई बड़ा या छोटा उम्मीदवार नहीं है।”
उन्होंने कहा कि लोग उन लोगों को नहीं भूल सकते जिन्होंने पिछले 70 वर्षों में गलतियां कीं।
 . 
कड़वा सत्य

Tags: former Chief MinisterSrinagarUnion Territory of Jammu and Kashmirअनंतनाग-राजौरी लोकसभा सीटअपने नामांकन पत्र दाखिलकेन्द्र शासित प्रदेश जम्मू कश्मीरगुरुवारनेशनल कॉन्फ्रेंस (नेकां) नेतापीपुल्स डेमोक्रेटिक पार्टीपूर्व मुख्यमंत्रीमहबूबा मुफ्तीमियां अल्ताफश्रीनगर
Previous Post

संविधान बदलने और वोट का अधिकार छीनने के लिए मोदी मांग रहे 400 सीटें : आप

Next Post

चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल

Related Posts

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला
खेल

इंग्लैंड ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी करने का किया फैसला

February 6, 2025
कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी
राजनीति

कश्मीर के मैदानी इलाकों में बारिश, गुलमर्ग, पहलगाम में हल्की बर्फबारी

February 2, 2025
ट्यूनीशिया ने आपातकाल की अवधि वर्ष के अंत तक बढ़ायी
विदेश

ट्यूनीशिया ने आपातकाल की अवधि वर्ष के अंत तक बढ़ायी

January 31, 2025
सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
राजनीति

सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

January 31, 2025
महाकुंभ मेले में हालात सामान्य,निर्बाध रुप से श्रद्धालु लगा रहे हैं आस्था की डुबकी
राजनीति

महाकुंभ मेले में हालात सामान्य,निर्बाध रुप से  लु लगा रहे हैं आस्था की डुबकी

January 30, 2025
विमान हेलीकाप्टर से टकराया,हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका
विदेश

विमान हेलीकाप्टर से टकराया,हादसे में कई लोगों के हताहत होने की आशंका

January 30, 2025
Next Post
चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल

चेन्नई सपुर किंग्स ने कॉन्वे की जगह ग्लीसन को किया टीम में शामिल

New Delhi, India
Thursday, June 11, 2026
Mist
33 ° c
47%
3.6mh
44 c 31 c
Fri
41 c 29 c
Sat

ताजा खबर

मान सरकार का रोजगार अभियान: 48 सिस्टम मैनेजरों को मिले नियुक्ति पत्र, बिना सिफारिश अब तक 66 हजार युवाओं को मिली जॉब

मान सरकार का रोजगार अभियान: 48 सिस्टम मैनेजरों को मिले नियुक्ति पत्र, बिना सिफारिश अब तक 66 हजार युवाओं को मिली जॉब

June 10, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

June 10, 2026
भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

भगवंत सिंह मान के नेतृत्व वाली कैबिनेट द्वारा पंजाब में नीट की दोबारा परीक्षा देने वाले उम्मीदवारों के लिए मुफ्त सफर को मंजूरी

June 10, 2026
देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

देश की स्टार्टअप हब के रूप में उभर रहा पंजाब, 31 स्टार्टअप्स को 1.07 करोड़ रुपए की सीड ग्रांट वितरित की गई – मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 9, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

भगवंत मान सरकार द्वारा दिल्ली हवाई अड्डे के लिए लग्जरी बसों के बेड़े का विस्तार; परिवहन मंत्री हरपाल सिंह चीमा ने 5 नई सुपर इंटीग्रल वोल्वो बसों को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

June 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved