• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
30 °c
New Delhi
32 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मुख्तार अंसारी की हृदयाघात से मौत

News Desk by News Desk
March 29, 2024
in राजनीति
मुख्तार अंसारी की हृदयाघात से मौत
Share on FacebookShare on Twitter

बांदा 28 मार्च (कड़वा सत्य) बांदा जेल में निरुद्ध माफिया सरगना मुख्तार अंसारी की गुरुवार रात दिल का दौरा पड़ने से मौत हो गयी।
रानी दुर्गावती मेडिकल कालेज के सूत्रों ने बताया कि अंसारी को आज रात करीब साढे आठ बजे नाजुक हालत में अस्पताल लाया गया था। उपचार के दौरान उसकी सेहत बिगडती चली गयी और हृदयाघात के कारण उसकी मौत हो गयी।
माफिया की मौत के बाद एहतियात के तौर पर बांदा,गाजीपुर और मऊ में सुरक्षा व्यवस्था बढा दी गयी है और तीनो ही जिलों में धारा 144 लागू कर दी गयी है। मुख्तार पिछले करीब ढाई साल से बांदा जेल में निरुद्ध था। उसके खिलाफ 64 से अधिक मुकदमे दर्ज है जिसमें से कुछ समय पहले एक में उसे उम्रकैद की सजा सुनायी गयी थी।
मेडिकल कालेज अस्पताल ने एक मेडिकल बुलेटिन जारी कर मुख्तार की मौत की पुष्टि की है। जिसके अनुसार 63 वर्षीय मुख्तार को रात आठ बजकर 25 मिनट पर उल्टी की शिकायत पर बेहोशी की हालत में लाया गया था। आठ डाक्टरों की टीम ने उसका इलाज शुरु किया मगर भरसक प्रयास के बावजूद हृदयाघात के कारण मरीज की मौत हो गयी।
इससे पहले मंगलवार को पेट संबंधी समस्या के कारण मुख्तार को जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया था जहां आ  मिलने के बाद उसे जेल में शिफ्ट कर दिया गया था।
गौरतलब है कि 33 साल से अधिक पुराने फर्जी शस्त्र लाइसेंस मामले में मुख्तार को वाराणसी की विशेष अदालत ने 2.02 लाख रुपये जुर्माने के साथ आजीवन कारावास की सजा सुनाई थी।
जून 1987 में मुख्तार ने तत्कालीन जिला मजिस्ट्रेट, ग़ाज़ीपुर के कार्यालय में डबल बैरल बंदूक के लाइसेंस के लिए एक आवेदन प्रस्तुत किया। आरोप था कि स्टाफ की मिलीभगत से मुख्तार ने डीएम और तत्कालीन पुलिस अधीक्षक (एसपी) के फर्जी हस्ताक्षर से लाइसेंस हासिल कर लिया।
फर्जीवाड़ा सामने आने के बाद दिसंबर 1990 में मुख्तार समेत पांच नामजद लोगों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया। जांच के बाद 1997 में मुख्तार और आयुध लिपिक गौरी शंकर श्रीवास्तव के खिलाफ अदालत में आरोप पत्र दाखिल किया गया। इस दौरान गौरी शंकर की मौत हो गई।
जेल सूत्रों के अनुसार गुरुवार शाम जैसे ही मुख्तार की हालत खराब हुई। तत्काल जिला प्रशासन को सूचित किया गया। सूचना पर तत्काल जिलाधिकारी दुर्गा शक्ति नागपाल पुलिस अधीक्षक अंकुरअग्रवाल सहित पूरा प्रशासन दलबल के साथ जेल पहुंचा और पर्याप्त सुरक्षा के साथ उसे तत्काल मेडिकल कॉलेज में भर्ती किया गया।
मेडिकल कॉलेज सूत्रों के अनुसार अंसारी को आईसीयू में भर्ती कराया गया जहां से उसे सीसीयू में शिफ्ट किया गया । मेडिकल कॉलेज में जिलाधिकारी और पुलिस अधीक्षक सहित समस्त प्रशासनिक अधिकारी मौजूद है। साथ ही मेडिकल कॉलेज परिसर में जिले का भारी पुलिस फोर्स पहुंचा ।
सं  
कड़वा सत्य

Tags: arrested mafia leaderBandaBanda JailDeathheart attackMukhtar AnsariThursday nightगुरुवार रातदिल का दौरानिरुद्ध माफिया सरगनाबांदाबांदा जेलमुख्तार अंसारीमौत
Previous Post

सीरियाई क्षेत्रों पर इजरायली हवाई हमलों में दो नागरिक घायल: मंत्रालय

Next Post

रक्षा उत्पादन विभाग के गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय का पुनर्गठन

Related Posts

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल
राजनीति

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल

February 6, 2025
स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत
विदेश

स्वीडन के स्कूल में गोलीबारी में 10 लोगों की मौत

February 5, 2025
कुर्स्क क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रूसी उप गवर्नर की मौत
विदेश

कुर्स्क क्षेत्र में कार्रवाई के दौरान रूसी उप गवर्नर की मौत

February 3, 2025
सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर
राजनीति

सेना ने पुंछ सेक्टर में घुसपैठ की कोशिश की नाकाम, दो आतंकवादी ढेर

January 31, 2025
फिलीपींस में जहाज में आग लगने से दो लोगों की मौत
विदेश

फिलीपींस में जहाज में आग लगने से दो लोगों की मौत

January 28, 2025
पाकिस्तान: मुल्तान में एलपीजी टैंकर फटने से 6 लोगों की मौत, 38 घायल
विदेश

पाकिस्तान: मुल्तान में एलपीजी टैंकर फटने से 6 लोगों की मौत, 38 घायल

January 28, 2025
Next Post
रक्षा उत्पादन विभाग के गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय का पुनर्गठन

रक्षा उत्पादन विभाग के गुणवत्ता आश्वासन महानिदेशालय का पुनर्गठन

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
30 ° c
21%
14.8mh
38 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved