• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
27 °c
New Delhi
36 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी के अधर्म, भ्रष्टाचार, असत्य की शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं हम: राहुल

News Desk by News Desk
March 18, 2024
in देश
मोदी के अधर्म, भ्रष्टाचार, असत्य की शक्ति के खिलाफ लड़ रहे हैं हम: राहुल
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 18 मार्च (कड़वा सत्य) कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने कहा है कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी अपने पूंजीपति मित्रों को लाभ पहुंचाने के लिए अधर्म, भ्रष्टाचार और झूठ की शक्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं और कांग्रेस इसी शक्ति के खिलाफ लड़ रही है।
श्री गांधी ने सोमवार को ट्वीट कर कहा, “मोदी जी को मेरी बातें अच्छी नहीं लगतीं, किसी न किसी तरह उन्हें घुमाकर वह उनका अर्थ हमेशा बदलने की कोशिश करते हैं क्योंकि वह जानते हैं कि मैंने एक गहरी सच्चाई बोली है। जिस शक्ति का मैंने उल्लेख किया, जिस शक्ति से हम लड़ रहे हैं, उस शक्ति का मुखौटा मोदी जी हैं। वह एक ऐसी शक्ति है जिसने आज भारत की आवाज़ को, भारत की संस्थाओं को, सीबीआई, आईटी, ईडी, चुनाव आयोग को, मीडिया को, भारत के उद्योग जगत को, और भारत के समूचे संवैधानिक ढाँचे को ही अपने चंगुल में दबोच लिया है।”
उन्होंने कहा, “उसी शक्ति के लिए नरेंद्र मोदी जी भारत के बैंकों से हज़ारों करोड़ के क़र्ज़ माफ़ कराते हैं जबकि भारत का किसान कुछ हज़ार रुपयों का क़र्ज़ न चुका पाने पर आत्महत्या करता है। उसी शक्ति को भारत के बंदरगाह, भारत के हवाई अड्डे दिये जाते हैं जबकि भारत के युवा को अग्निवीर का तोहफ़ा दिया जाता है जिससे उसकी हिम्मत टूट जाती है। उसी शक्ति को दिन रात सलामी ठोकते हुए देश की मीडिया सच्चाई को दबा देती है। उसी शक्ति के कारण नरेंद्र मोदी जी देश के गरीब पर जीएसटी थोपते हैं, महंगाई पर लगाम न लगाते हुए, उस शक्ति को बढ़ाने के लिए देश की संपत्ति को नीलाम करते हैं।”
कांग्रेस नेता ने कहा “उस शक्ति को मैं पहचानता हूँ, उस शक्ति को नरेंद्र मोदी जी भी पहचानते हैं, वह किसी प्रकार की कोई धार्मिक शक्ति नहीं है, वह अधर्म, भ्रष्टाचार और असत्य की शक्ति है इसलिए जब-जब मैं उसके ख़िलाफ़ आवाज उठाता हूँ, मोदी जी और उनकी झूठों की मशीन बौखलाती है, भड़क जाती है।”
पार्टी के संचार विभाग के प्रमुख पवन खेड़ा ने कहा, “जब से राहुल गांधी जी ने आसुरी शक्ति पर हमला बोला है प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सहित पूरी भाजपा बौखला गई है। लेकिन याद रहे कि यह चुनाव ‘दैवीय शक्ति’ और ‘आसुरी शक्ति’ के बीच है जिसमें जीत दैवीय शक्ति की होगी। अब यह देश आसुरी शक्ति से नहीं दैवी शक्ति से चलेगा। दस साल पहले जब कठुआ, उन्नाव, हाथरस में आपकी पार्टी बलात्कारियों के पक्ष में मोर्चे निकाल रही थी तब शक्ति की उपासना याद नहीं आई। जब मणिपुर में महिलाओं को नंगा दौड़ाया जा रहा था, तब कौन सी शक्ति आपको चुप रख रही थी। जब महिला पहलवान सड़क पर थीं और बृजभूषण शरण सिंह भीतर आपके घर में, तब कौन सी शक्ति की उपासना कर रहे थे।”
उन्होंने कहा, “यह चुनाव दैवी शक्ति और आसुरी शक्ति के बीच होगा और जीत दैवी शक्ति की होगी। जीत राहुल गांधी की होगी। जीत इंडिया गठबंधन की होगी। जीत इस देश के नौजवान की होगी। जीत इस देश के किसान की होगी। जीत भारत माँ की होगी।”
अभिनव, यामिनी

Tags: Congress leader Rahul Gandhi has said that Prime Minister Narendra Modi is using the power of lawlessnessकांग्रेस नेता राहुल गांधीनयी दिल्लीभ्रष्टाचार और झूठ की शक्ति का इस्तेमाल कर रहे हैं New Delhi
Previous Post

बिहार में राजग की सीटों का बंटवारा, भाजपा 17, जदयू 16, लोजपा 5,

Next Post

विवेक सहाय को प बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
विवेक सहाय को प बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया

विवेक सहाय को प बंगाल का नया डीजीपी नियुक्त किया गया

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
27 ° c
94%
7.2mh
42 c 32 c
Sat
42 c 32 c
Sun

ताजा खबर

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026
Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

Fake Loan App Scam: मोबाइल में भूलकर भी न रखें ये 2 ऐप, 5 लाख लोगों को ब्लैकमेल कर ठगे 200 करोड़

July 10, 2026
चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

चोरों का गजब कारनामा: चलती ट्रेन की पटरी के ऊपर से काट ले गए 25 हजार वोल्ट का तार

July 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved