• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा करेंगे , उमर ने जताया विश्वास

News Desk by News Desk
January 13, 2025
in राजनीति
मोदी राज्य का दर्जा बहाल करने का वादा पूरा करेंगे , उमर ने जताया विश्वास
Share on FacebookShare on Twitter

श्रीनगर/सोनमर्ग, 13 जनवरी (कड़वा सत्य)जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला ने सोमवार को विश्वास जताया कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी केंद्रशासित प्रदेश के राज्य का दर्जा बहाल करने के अपने वादे का सम्मान करेंगे, जैसे उन्होंने क्षेत्र में विधानसभा चुनाव कराने की प्रतिबद्धता को पूरा किया है।
प्रधानमंत्री के मध्य कश्मीर के गंदेरबल जिले में सोनमर्ग सुरंग का उद्घाटन करने के बाद सोनमर्ग में रैली को संबोधित करते हुए श्री अब्दुल्ला ने ‘दिल्ली से दूरी’ और ‘दिलों से दूरी’ दोनों को कम करने के लिए श्री मोदी की पूर्व में व्यक्त प्रतिबद्धता पर विचार किया।
श्री अब्दुल्ला ने कहा, “प्रधानमंत्री साहब, जब आप अपनी तीसरी चुनावी जीत के बाद अंतर्राष्ट्रीय योग दिवस के दौरान श्रीनगर गए थे, तो आपने जम्मू-कश्मीर के लोगों से कुछ वादे किए, जिससे आपके शब्दों पर उनका विश्वास मजबूत हुआ। आपने तीन प्रमुख मुद्दों को संबोधित करने की बात की: अविश्वास की खाई को पाटना और दिल्ली और लोगों के दिलों के बीच की दूरी को कम करना। आपने कार्यों के माध्यम से अपनी प्रतिबद्धता प्रदर्शित की है।’
मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री के नेतृत्व में हालिया विकासात्मक प्रगति पर प्रकाश डाला। उन्होंने कहा, “पंद्रह दिनों के भीतर, आपने (श्री मोदी) जम्मू-कश्मीर के विकास पर केंद्रित दो प्रमुख कार्यक्रम आयोजित किए। आपने जम्मू रेल डिवीजन का उद्घाटन किया, और अब, आप यहां सोनमर्ग में हैं, इस परिवर्तनकारी सुरंग का उद्घाटन कर रहे हैं। इस तरह की परियोजनाएँ न केवल लोगों को दिलों के करीब लाती हैं बल्कि भौगोलिक विभाजन को भी कम करती हैं।’
चुनाव के संबंध में प्रधानमंत्री के वादे का जिक्र करते हुए अब्दुल्ला ने कहा, ‘आपकी बात के अनुसार, चार महीने के भीतर चुनाव हुए, जिससे लोगों को अपने लोकतांत्रिक अधिकार का प्रयोग करने का मौका मिला। आज मैं मुख्यमंत्री के रूप में यहां इस सभा को उन चुनावों के कारण संबोधित कर रहा हूं, जो पारदर्शी तरीके से हुए थे। इसका श्रेय आपको, आपकी टीम और भारत के चुनाव आयोग को जाता है।’
उन्होंने कहा कि लोग अक्सर जम्मू-कश्मीर के राज्य का दर्जा बहाल करने के बारे में पूछते हैं। उन्होंने कहा , “जिस तरह आपने चुनाव में अपने वादे का सम्मान किया, उसी तरह मेरा दृढ़ विश्वास है कि आप जल्द ही अपने तीसरे वादे का सम्मान करेंगे, यह सुनिश्चित करेंगे कि जम्मू-कश्मीर को एक राज्य के रूप में अपना दर्जा वापस मिले।”
श्री अब्दुल्ला ने कड़ाके की ठंड के बावजूद इस कार्यक्रम में शामिल होने के लिए प्रधानमंत्री को हार्दिक धन्यवाद दिया।
श्री अब्दुल्ला ने कहा, “आज इस खुशी के मौके पर मैं प्रधानमंत्री को तहे दिल से धन्यवाद देना चाहता हूं कि भीषण ठंड के बावजूद आप सोनमर्ग पहुंचे और सुरंग का उद्घाटन किया। आसमान में एक भी बादल दिखाई नहीं दे रहा है क्योंकि मौसम ने भी आपका साथ दिया है… ठंड का मौसम है लेकिन धूप अच्छी आयी है।’
मुख्यमंत्री ने कहा, “बेशक, बाहर ठंड है लेकिन हमारे दिलों में गर्मी की कोई कमी नहीं है। वह यहां कितनी बार रुके… हम   करेंगे कि आप बार-बार यहां आएं और हमारे बीच रहें और हमारे साथ खुशी के पलों में शामिल हों।’
समीक्षा अशोक
कड़वा सत्य

Tags: confidenceexpressedfulfillModiOmarpromiserestoreStatestatustoWillउमरजताया विश्वासदर्जापूरा करेंगेबहाल करनेमोदीराज्यवादा
Previous Post

बाइडेन प्रशासन ट्रम्प की टीम को सबसे खराब विरासत छोड़ने के लिए सब कुछ करेगा : पेसकोव

Next Post

स्वियाटेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की

Related Posts

आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की
विदेश

बेल्जियम के नए प्रधानमंत्री वेवर ने यूक्रेन को सहायता प्रदान करने की प्रतिबद्धता व्यक्त की

February 5, 2025
चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव
राजनीति

चीता परियोजना ने पकड़ी रफ्तार, किए जाएंगे नए प्रयोग : यादव

February 5, 2025
रूस बेलारूस में ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली करेगा तैनात
विदेश

रूस बेलारूस में ओरेश्निक मिसाइल प्रणाली करेगा तैनात

February 5, 2025
लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी
खेल

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी

February 4, 2025
Next Post
स्वियाटेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की

स्वियाटेक ने ऑस्ट्रेलियन ओपन टेनिस में जीत के साथ अभियान की शुरुआत की

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
33 ° c
63%
18.7mh
42 c 33 c
Sat
42 c 31 c
Sun

ताजा खबर

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

July 10, 2026
Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

July 10, 2026
IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved