• About us
  • Contact us
Friday, July 10, 2026
33 °c
New Delhi
37 ° Sat
36 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी, शाह और खड़गे ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की

News Desk by News Desk
June 1, 2024
in देश
मोदी, शाह और खड़गे ने मतदाताओं से बढ़-चढ़कर मतदान करने की अपील की
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 01 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव के सातवें एवं अंतिम चरण में 57 संसदीय सीटों तथा ओडिशा विधान सभा की 42 सीटों के लिए शनिवार सुबह सात बजे से मतदान शुरू होने के साथ ही प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह तथा कांग्रेस के अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने लोगों से अधिक से अधिक संख्या में घर से बाहर निकलकर मतदान करने की अपील की है। मतदान शाम छह बजे समाप्त हो जाएगा।
श्री मोदी ने मतदाताओं, खासकर महिलाओं और युवाओं से लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में बड़ी संख्या में मतदान करने का आग्रह किया। प्रधानमंत्री ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्ट कहा, “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण में आज मतदान होने जा रहा है। इस चरण के सभी मतदाताओं से मेरा निवेदन है कि लोकतंत्र के इस महापर्व में बढ़-चढ़कर हिस्सा लें। मुझे विश्वास है कि हमारे युवा और महिला मतदाता वोट डालने के लिए रिकॉर्ड संख्या में आगे आएंगे। आइए, मिलकर अपने लोकतंत्र को और अधिक जीवंत बनाएं।”
श्री शाह ने भी एक्‍स पर पोस्ट किया और मतदाताओं, खासकर उत्तर प्रदेश के मतदाताओं से विकास के मुद्दों पर काम करने वाली सरकार चुनने की अपील की। केन्द्रीय मंत्री ने कहा, “लोकसभा चुनाव के अंतिम चरण के मतदान पर सभी मतदाताओं से अभूतपूर्व मतदान करने की अपील करता हूँ। देश की आंतरिक सुरक्षा सुनिश्चित करने और विकास की गति को बनाये रखने के लिए पुनः एक सशक्त सरकार चुनना आवश्यक है। एक ऐसी सरकार बनाएँ, जिसने देश को आत्मनिर्भर बनाने के साथ-साथ हर देशवासी में आत्मविश्वास जागृत किया हो। आइए, विकसित भारत के लिए पूरे उत्साह से मतदान करें और अन्य लोगों को भी प्रेरित करें।”
कांग्रेस अध्यक्ष खड़गे ने भी मतदाताओं से इंडिया समूह के पक्ष में मतदान करने की अपील की। श्री खड़गे ने सोशल मीडिया एक्स पर पोस्ट किया, “ मेरे प्यारे देशवासियों, संविधान और लोकतंत्र को बचाने के लिए आज मतदान का अंतिम चरण है। भारत गठबंधन तानाशाही ताकतों से हिम्मत के साथ लड़ रहा है। लड़ाई अब अपने अंतिम चरण में है। जनता हर चरण में हमारे साथ मजबूती से खड़ी रही है। छह चरणों के बाद, लोग हमें जीतते देखना चाहते हैं, आज आपको फैसला करना है। याद रखें, अगर संविधान है, तो हमारे बुनियादी मौलिक अधिकार बचे रहेंगे। मेरे युवा साथी जो पहली बार वोट करने जा रहे हैं, उनके कंधों पर बड़ी जिम्मेदारी है। मैं उनका स्वागत करता हूं। मैं सभी से अनुरोध करता हूं कि वे अधिक से अधिक संख्या में मतदान करें। बदलाव के लिए मतदान करके, यह एक सुखद शुरुआत होगी।”
दुनिया के सबसे बड़े मतदान मैराथन 19 अप्रैल से शुरू हुआ आर आज समापन है। अभी तक छह चरणों में 486 लोकसभा सीटों के लिए मतदान हो गया है।
अंतिम चरण के चुनाव में प्रमुख उम्मीदवारों में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी, केन्द्रीय मंत्री अनुराग ठाकुर, अनुप्रिया पटेल, बॉलीवुड अभिनेत्री कंगना रनौत, अभिनेता रवि किशन, पूर्व केन्द्रीय मंत्री रवि शंकर प्रसाद और   टंडन, कांग्रेस के अखिलेश प्रताप सिंह, अजय राय, तृणमूल कांग्रेस महासचिव अभिषेक बनर्जी, पंजाब के पूर्व मुख्यमंत्री चरणजीत सिंह चन्नी और भोजपुरी कलाकार पवन सिंह, पूर्व केंद्रीय मंत्री हरसिमरत कौर बादल, राष्ट्रीय जनता दल प्रमुख लालू प्रसाद यादव की सबसे बड़ी पुत्री मीसा भारती समेत कई राजनीतिक हस्तियों की किस्मत का फैसला इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीन में बंद हो जायेगा।
अंतिम चरण के मतदान की प्रक्रिया समाप्त होने के बाद लोकसभा की सभी सीटों के परिणाम चार जून को आयेंगे।
 
कड़वा सत्य

Tags: appealedenthusiasticallyKhargeModiShahvotevotersअपीलबढ़ चढ़करमतदाताओंमतदानमोदीशाह और खड़गे
Previous Post

तृप्ति डिमरी आइएमडीबी की भारतीय सितारों की लिस्ट में टॉप 20 में शामिल

Next Post

चीनी सेना ताइवान को कभी आजाद नहीं होने देगी: जिंग

Related Posts

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए
देश

शाह श्री 1008 सिद्धचक्र विधान विश्व शांति महायज्ञ में शामिल हुए

February 6, 2025
भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह
देश

भ्रष्टाचार के बिना पूरी पारदर्शिता से नौकरियां दे रही है त्रिपुरा सरकार -शाह

February 6, 2025
मोदी  ने आगा खान के निधन पर शोक जताया
देश

मोदी ने आगा खान के निधन पर शोक जताया

February 6, 2025
दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
चीनी सेना ताइवान को कभी आजाद नहीं होने देगी: जिंग

चीनी सेना ताइवान को कभी आजाद नहीं होने देगी: जिंग

New Delhi, India
Friday, July 10, 2026
Mist
33 ° c
59%
9.7mh
42 c 33 c
Sat
42 c 31 c
Sun

ताजा खबर

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

Monsoon in India 2026: पूरे देश में पहुंचा मानसून! दिल्ली में आज होगी झमाझम बारिश, यूपी-उत्तराखंड के लिए ‘रेड अलर्ट’ जारी, घर से निकलने से पहले पढ़ लें मौसम का हाल

July 10, 2026
Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

Gurugram Police Encounter: गुरुग्राम के सबसे पॉश इलाके में आधी रात को चली अंधाधुंध गोलियां, 4 शूटर ढेर, एक घायल

July 10, 2026
IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

IND vs ENG: लगातार तीसरे मैच में फेल हुए वैभव सूर्यवंशी, चौथे टी-20 में महज इतने रन बनाकर लौटे पवेलियन

July 10, 2026
Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

Shreyas Iyer T20 Record: अकेले लड़ते रहे कप्तान श्रेयस! अंग्रेजों के खिलाफ जड़ दिए 80 रन, रोहित-सूर्या के इस खास क्लब में हुए शामिल

July 10, 2026
Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

Spa Center Prostitution Racket: ग्राहकों को पहले व्हाट्सएप पर भेजी जाती थी फोटो, फिर होता था स्पा सेंटर में खेल… दरभंगा पुलिस ने खोला पूरा राज

July 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved