• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
34 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई रुकेगी नहीं : इंडिया गठबंधन

News Desk by News Desk
June 6, 2024
in देश
मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ हमारी लड़ाई रुकेगी नहीं : इंडिया गठबंधन
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 05 जून (कड़वा सत्य) इंडिया गठबंधन ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व वाली सरकार को फासीवादी करार देते हुए कहा है कि उसकी नीतियां जन विरोधी है और गठबंधन उसके खिलाफ अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे ने बुधवार को घटक दलों की बैठक के बाद यहां अपने आवास के बाहर पत्रकारों को संबोधित करते हुए कहा कि सभी दलों के नेताओं ने बैठक में अपने विचार रखे और कहा कि संविधान की रक्षा तथा मोदी सरकार की फासीवादी नीतियों, बेरोजगारी तथा महंगाई के खिलाफ सभी दल मिलकर एक आवाज में अपनी लड़ाई जारी रखेंगे।
उन्होंने कहा कि बैठक करीब दो घंटे चली जिसमें वर्तमान राजनीतिक माहौल पर विचार विमर्श किया गया। उन्होंने कहा कि बैठक में सभी नेताओं ने अपने विचार रखे और तय किया है कि जो भी जनता के मुद्दे हैं उन पर सभी नेता और सभी दल एक स्वर में अपनी बात रखेंगे।
श्री खडगे कहा कि बैठक में शामिल नेताओं ने देश की जनता का इंडिया गठबंधन को वोट देने के लिए आभार जताया और कहा कि जनता ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को उनकी नीतियों के लिए करारा जवाब दिया है। यह जनादेश संविधान तथा लोकतंत्र को बचाने के लिए, महंगाई, बेरोजगारी, क्रॉनि कैपिटलिज्म तथा सरकार की फासीवादी नीतियों के खिलाफ है। उनका कहना था कि इंडिया गठबंधन इसके विरुद्ध अपनी लड़ाई जारी रखेगा।
उन्होंने कहा कि इंडिया गठबंधन ने देश की जनता से जो वादा किया है उन्हें पूरा किया जाएगा। उनका कहना था कि गठबंधन के नेताओं ने जो निर्णय लिया है जन भावनाओं की अनुकूल उस पर उचित समय पर उचित कदम उठाया जाएगा।
बैठक में जिन नेताओं ने हिस्सा लिया उनमें कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खडगे, श्रीमती   गांधी, राहुल गांधी, श्रीमती प्रियंका गांधी वाड्रा केसी वेणुगोपाल, राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी के शरद पवार, सुप्रिया सुले, द्रमूक के एमके स्टालिन, टीआर बालू, समाजवादी पार्टी के अखिलेश यादव,  गोपाल यादव, तृणमूल कांग्रेस की अभिषेक बैनर्जी शिवसेना उद्धव गुटके अरविंद सावंत   राउत राजद की तेजस्वी यादव   यादव मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की सीता  येचुरी, भारतीय कम्युनिस्ट पार्टी के डी राजा, झारखंड मुक्ति मोर्चा के चम्पई सोरेन, श्रीमती कल्पना सोरेन आम आदमी पार्टी के   सिंह, राघव चड्ढा, मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी-एमएल के दीपांकर भट्टाचार्य, नेशनल कांफ्रेंस के उमर अब्दुल्ला, एयूएमएल के सईद सादिक़ अली शिहाब थंगल, पीके कुनहल्ली कुटी, केरल कांग्रेस-एम के जोश के मणि, वीसीके के थिरु ठोल मावलम्वन, आरएसपी के एमके  चंद्रन, एमएमके के डॉ एम एच जवाहिरुल्लाह, एआईएफबी के जी देवराजन, केएमडीके के ई आर ईश्वरन, वीसीके के डी रावि कुमार शामिल हैं।
  सैनी
कड़वा सत्य

Tags: againstfightIndia AllianceModi governmentnotourpoliciesstopखिलाफनहींनीतियोंमोदीरुकेगीलड़ाईसरकारहमारी‘इंडिया’ गठबंधन
Previous Post

कतर ने यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के प्रयासों पर चर्चा की

Next Post

युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को तीन विकेट से हराया

Related Posts

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 18, 2026
मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल
देश

मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 15, 2026
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी
देश

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी

May 15, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने
देश

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026
इंडिया गठबंधन की चुनौती पर मोदी का अर्ध-संकल्प: नितीश का नाम लिया, पर भरोसा नहीं दिया
देश

इंडिया गठबंधन की चुनौती पर मोदी का अर्ध-संकल्प: नितीश का नाम लिया, पर भरोसा नहीं दिया

October 24, 2025
Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार
देश

Economy Reform: अमेरिका के 50% टैरिफ झटके के बाद भारत लाएगा नए आर्थिक सुधार

October 6, 2025
Next Post
युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को तीन विकेट से हराया

युगांडा ने पापुआ न्यू गिनी को तीन विकेट से हराया

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
34 ° c
25%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved