• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
34 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी सरकार की सारी गांरटियां फेल हो गई: कांग्रेस

News Desk by News Desk
January 31, 2024
in देश
मोदी सरकार की सारी गांरटियां फेल हो गई: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 31 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने कहा है कि बजट सत्र के पहले दिन राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु के अभिभाषण में सरकार की जो उपलब्धियां गिनाई गई हैं, उनका कोई महत्व नहीं है और अब साफ हो गया है कि मोदी सरकार की सारी गारंटियां फेल हो चुकी हैं।
कांग्रेस के राज्यसभा सांसद शक्तिसिंह गोहिल तथा लोकसभा सदस्य गौरव गोगोई ने गुरुवार को यहां पार्टी मुख्यालय में संयुक्त संवाददाता सम्मेलन में बुधवार को कहा कि इस अभिभाषण से देश को बहुत उम्मीद थी लेकिन इस अभिभाषण में सरकार के वादे गायब थे और इससे स्पष्ट है कि मोदी सरकार की सारी गारंटियां फेल हो गई हैं।
श्री गोहिल ने कहा, “आज संसद के दोनों सदनों को राष्ट्रपति जी ने संबोधित किया। देश की जनता को इस भाषण से बहुत उम्मीदें थी, क्योंकि ये भाषण सरकार के 10 साल के कार्यकाल में आखिरी भाषण था। हमें लग रहा था कि मोदी सरकार ने जो गारंटियां दी हैं, यहां उनकी सफलता और विफलता की जानकारी दी जाएगी लेकिन ऐसा कुछ नहीं हुआ क्योंकि मोदी सरकार की सारी गारंटियां फेल हो चुकी हैं।”
उन्होंने कहा कि राष्ट्रपति ने अपने अभिभाषण में चार स्तंभों युवा, नारी, किसान, गरीब की बात की और मोदी सरकार में आज यही चार स्तंभ सबसे ज्यादा परेशान हैं। श्री मोदी ने चुनाव के वक्त कई वादे करते हुए कहा था- काला धन वापस आएगा, सभी के खाते में 15 लाख रुपए आएंगे, हर साल दो करोड़ नौकरियां मिलेंगी, किसानों की आमदनी दोगुनी होगी लेकिन आज राष्ट्रपति जी के भाषण में ऐसी किसी बात का जिक्र नहीं किया गया।
श्री गोगोई ने कहा, “हमें आशा थी कि राष्ट्रपति जी अपने अभिभाषण में लोकतंत्र, संविधान और संसद पर भाजपा-आरएसएस द्वारा किए जा रहे हमले पर चिंता जताएंगी। नए सदन में राष्ट्रपति के भाषण में इस बात का भी जिक्र होना चाहिए था कि पिछले सत्र में सवाल पूछने पर 146 सांसदों को क्यों निलंबित कर दिया गया। एक महिला सांसद को पोर्टल पासवर्ड का मामला, राष्ट्रीय सुरक्षा का मामला बताकर क्यों निकाल दिया गया। उस भाजपा सांसद पर कोई कार्रवाई क्यों नहीं हुई, जिसके पास पर संसद में दहशत फैलाई गई।”
अभिनव, यामिनी

Tags: AllCongressfailedguaranteesModi governmentकांग्रेसगईगांरटियांफेलमोदी सरकारसारीहो
Previous Post

जेवर फिल्म सिटी में फिल्म मेकर्स को मिलेगी हर सुविधा: बोनी कपूर

Next Post

जनवरी में जीएसटी राजस्व संग्रह1.72 लाख करोड़ के पार

Related Posts

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 18, 2026
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा
देश

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

May 15, 2026
मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल
देश

मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 15, 2026
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी
देश

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी

May 15, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने
देश

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026
Next Post
जनवरी में जीएसटी राजस्व संग्रह1.72 लाख करोड़ के पार

जनवरी में जीएसटी राजस्व संग्रह1.72 लाख करोड़ के पार

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
34 ° c
25%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved