• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
42 °c
New Delhi
38 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

मोदी सरकार ने किया 100 करोड़ का सेना भर्ती घोटाला: कांग्रेस

News Desk by News Desk
January 3, 2024
in देश
मोदी सरकार ने किया 100 करोड़ का सेना भर्ती घोटाला: कांग्रेस
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 02 जनवरी (कड़वा सत्य) कांग्रेस ने मोदी-सरकार पर 100 करोड़ के कथित सेना भर्ती घोटाला करने का आरोप लगाते हुए कहा कि ‘अग्निपथ योजना’ आने से पहले आर्मी की भर्तियों में चयनित हुए डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को तुरंत जॉइनिंग दी जाए।
कांग्रेस के पूर्व सैनिक विभाग के राष्ट्रीय अध्यक्ष कर्नल (सेवानिवृत्त) रोहित चौधरी ने मंगलवार को नई दिल्ली स्थित कांग्रेस मुख्यालय में आयोजित पत्रकार में इस आशय की बात कही। उन्होंने कहा कि अग्निपथ योजना आने से पहले करीब डेढ़ लाख से ज्यादा युवा आर्मी, एयरफोर्स और नेवी में चयनित किए गए थे। लेकिन अग्निपथ योजना आने के बाद मोदी सरकार ने इनके सपनों को चूर-चूर कर दिया। चयनित होने के बावजूद भी डेढ़ लाख से ज्यादा युवाओं को मोदी सरकार द्वारा ज्वाइनिंग लेटर नहीं दिया गया। सात हजार युवा एयरफोर्स में अपनी जॉइनिंग लेटर का इंतजार करते रहे, लेकिन उन्हें लेटर नहीं दिया गया। इसी तरह आर्मी में ढाई हजार नर्सिंग असिस्टेंट को देश सेवा का मौका नहीं दिया गया।
कर्नल चौधरी ने कहा कि आर्मी में वर्ष 2019, 2020, 2021 में हुई तकरीबन 97 भर्तियों को रद्द कर दिया गया। जो आवेदक थे, उनसे 250 रुपए प्रति फॉर्म के लिए गए। फॉर्म फीस के नाम पर 50 लाख से ज्यादा बच्चों से तकरीबन 100 करोड़ से ज्यादा पैसा इकट्ठा किया। ये मोदी सरकार द्वारा 100 करोड़ का भर्ती घोटाला है। भर्ती फीस के नाम पर इकट्ठे किए गए 100 करोड़ से ज्यादा पैसा का देश को हिसाब दिया जाए।
सेना के पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे की किताब का उल्लेख करते हुए कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि सेना के पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे जी ने खुद अपनी किताब में लिखा है कि ‘अग्निपथ योजना’ सेनाओं के लिए चौंकाने वाली योजना थी। पूर्व प्रमुख एमएम नरवणे के अनुसार ये उनकी मांगी हुई योजना नहीं थी।
कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि कई पुराने दस्तावेज हैं, जिनमें दर्ज है कि भर्तियों में लाखों युवाओं ने भाग लिया और कई हज़ार चयनित भी हुए। ये अपनी मांग को लेकर रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह से भी मिले लेकिन इन बच्चों को कोई मान सम्मान नहीं मिला। लेकिन हमारे नेता राहुल गांधी जी ने इन युवाओं से मिलकर वादा किया है कि हम सड़क से संसद तक आपकी बात को उठाएंगे और आपके साथ खड़े हैं। बिहार के चंपारण से कुछ युवा जब 1100 किमी पैदल चलकर दिल्ली पहुंचे तो जननायक राहुल गांधी जी ने उनसे मुलाकात की। ये युवा अपनी जॉइनिंग को लेकर गुहार लगा रहे हैं।
कर्नल रोहित चौधरी ने बताया कि अपनी प्रताड़ना से आहत होकर 64 से ज्यादा युवाओं ने तो आत्महत्या भी कर ली। एक आरटीआई यह बताती है कि साल 2022 से मार्च 2023 तक 34 लाख युवाओं ने भर्ती प्रक्रिया में शामिल हुए, लेकिन आगे ये संख्या घटकर केवल दस लाख रह गई। ये दिखाता है कि अग्निपथ योजना युवाओं को पसंद नहीं है।
कर्नल रोहित चौधरी ने कहा कि अग्निपथ योजना देश के युवाओं, सेना एवं देश की सुरक्षा प्रणाली के लिए बेहद खतरनाक और घातक है। अग्निपथ योजना से देश की सुरक्षा कमजोर होने के साथ-साथ सैनिकों की संख्या भी कम हो रही है।
संजय

Tags: 100 करोड़allegationsalleged army recruitment scamCongressModi governmentNew DelhiRs 100 croreआने पहलेआरोपआर्मी भर्तियोंकथित सेना भर्ती घोटालाकांग्रेसचयनितडेढ़ लाख से ज्यादा युवाओंतुरंत जॉइनिंग दी जाएनयी दिल्लीमोदी सरकार‘अग्निपथ योजना’
Previous Post

टोक्यो हवाईअड्डे पर दो विमानों की टक्कर के कारण तीन सौ से अधिक उड़ानें रद्द

Next Post

महामारी का प्रकोप नियंत्रित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मांडविया

Related Posts

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

मोदी सरकार ने प्रतिबंधों और महंगाई के जरिए देश में अघोषित लॉकडाउन लागू किया: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 18, 2026
भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा
देश

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

May 15, 2026
मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल
देश

मोदी सरकार का रातों-रात डीज़ल-पेट्रोल की कीमतें बढ़ाने का फ़ैसला पंजाब और किसान विरोधी कदम: कुलदीप सिंह धालीवाल

May 15, 2026
पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी
देश

पेट्रोल-डीज़ल की बढ़ी कीमतों के विरुद्ध ‘आप’ का हल्ला बोल, लुधियाना, अमृतसर और जालंधर में आप नेताओं ने किया ज़ोरदार विरोध प्रदर्शन, मोदी सरकार की नीतियों के खिलाफ़ की नारेबाजी

May 15, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने
देश

‘आप’ के ‘ट्रेड विंग’ ने गैस सिलेंडर की कीमतों में बढ़ोतरी के खिलाफ घंटा घर पर विरोध प्रदर्शन किया, मोदी सरकार पर हमला बोलते हुए साधे तीखे निशाने

May 3, 2026
Next Post
महामारी का प्रकोप नियंत्रित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मांडविया

महामारी का प्रकोप नियंत्रित करने के लिए सरकार प्रतिबद्ध: मांडविया

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
42 ° c
15%
5.4mh
43 c 33 c
Thu
43 c 33 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved