• About us
  • Contact us
Sunday, April 12, 2026
23 °c
New Delhi
31 ° Mon
33 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

युवा कांग्रेस ने ट्रम्प का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन

News Desk by News Desk
February 6, 2025
in देश
युवा कांग्रेस ने ट्रम्प का पुतला जलाकर किया प्रदर्शन
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 06 फरवरी (कड़वा सत्य) युवा कांग्रेस ने अमेरिका में अवैधरूप से रहने वाले भारतीयों के साथ अभद्र व्यवहार किये जाने की कड़ी निंदा करते हुए अमेरिकी प्रशासन के खिलाफ गुरुवार को यहां प्रदर्शन किया और राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प का पुतला फूंका।
युवा कांग्रेस के मीडिया प्रभारी वरुण पांडे ने यह जानकारी दते हुए बताया कि संगठन के प्रमुख उदय भानु चिब के नेतृत्व में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता यहां रायसीना रोड से संसद भवन तक मार्च करना चाहते थे, लेकिन भारी संख्या में तैनात पुलिस बल ने बैरिकेटर लगाकर उन्हें आगे नहीं बढ़ने दिया।
उन्होंने कहा कि यह गंभीर मुद्दा है और इस पर प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और उनकी सरकार की खामोशी को बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है और युवा कार्यकर्ताओं इसी के खिलाफ विरोध प्रदर्शन किया। युवा कांग्रेस ने इसे हर भारतीय और भारत का अपमान बताया और कहा कि प्रधानमंत्री को इस मुद्दे पर जवाब देना ही होगा। युवा कांग्रेस के कार्यकर्ताओं ने इस दौरान ट्रम्प के साथ ही श्री मोदी का पुतला भी जलाया।
उन्होंने बताया कि इस दौरान युवा कांग्रेस के उत्तेजित कार्यकर्ताओं ने बैरिकेटर तोड़ने का प्रयास किया तो पुलिस ने बड़ी संख्या में प्रदर्शनकारी युवाओं को हिरासत में ले लिया और उन्हें नजफगढ़ थाने ले जाया गया जहां कुछ रखने के बाद सभी को छोड़ दिया गया।
श्री चिब ने इस दौरान युवकों को संबोधित किया और कहा कि अमेरिका की भारत के युवाओं को अपमानित कर देश वापस भेजने की हिम्मत कैसे हुई इस बारे में सरकार को जवाब देना चाहिए। इसकी वजह उन्होंने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी को बताया और कहा कि वह डर गये हैं और उनमें हिम्मत नहीं है कि वह अपने युवाओं के लिए ट्रंप को आंखें दिखा सके। उनका कहना था कि देश के युवाओं को सम्मान के साथ देश वापस लाना प्रधानमंत्री की जिम्मेदारी है।
उन्होंने कहा कि अमेरिका में अनधिकृतरूप से रहने वाले 100 से ज्यादा भारतीय नागरिकों को हथकड़ी पहनाकर वापस भेजा गया है, लेकिन आश्चर्य इस बात का है कि श्री मोदी और उनकी सरकार इस पर चुप रही है। श्री मोदी को इस मामले पर जवाब देना पड़ेगा। उनका कहना था कि जब सरकार को मालूम था कि भारतीयों को वापस भेजा जा रहा है तो उन्हें अमेरिका से बात कर कमर्शियल प्लेन भेजना चाहिए था। इस घटना से भारत के मान-सम्मान को गहरी ठेस पहुंची है और इसे बर्दाश्त नहीं किया जा सकता है।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: by burningprotestedTrumpYouth Congressकिया प्रदर्शनजलाकरट्रम्पपुतलायुवा कांग्रेस
Previous Post

बस, कार की टक्कर से आठ लोगों की मौत, चार घायल

Next Post

आक् कता और निडरता से मिलती है जीत: एडवर्ड्स

Related Posts

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार
व्यापार

ट्रंप के कनाडा और मैक्सिको पर टैरिफ को टालने के फैसले से उछला बाजार

February 4, 2025
ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार
व्यापार

ट्रम्प के कनाडा, मैक्सिको और चीन पर टैरिफ लगान से लुढ़का बाजार

February 3, 2025
ट्रंप ने रूस, यूक्रेन के साथ बैठकें एवं वार्ता करने की योजना की घोषणा की
विदेश

ट्रंप ने रूस, यूक्रेन के साथ बैठकें एवं कड़वा सत्य करने की योजना की घोषणा की

February 3, 2025
ट्रंप ने अमेरिकी सेना को नया आकार देने पर केंद्रित आदेशों पर किये हस्ताक्षर
विदेश

ट्रंप ने अमेरिकी सेना को नया आकार देने पर केंद्रित आदेशों पर किये हस्ताक्षर

January 28, 2025
ट्रंप ने भारत से अधिक अमेरिका निर्मित हथियार खरीदने को कहा
देश

ट्रंप ने भारत से अधिक अमेरिका निर्मित हथियार खरीदने को कहा

January 28, 2025
ट्रम्प ने तेज, कम खर्चीले एआई सहायक बनाने में चीन की प्रगति की प्रशंसा की
विदेश

ट्रम्प ने तेज, कम खर्चीले एआई सहायक बनाने में चीन की प्रगति की प्रशंसा की

January 28, 2025
Next Post
आक्रामकता और निडरता से मिलती है जीत: एडवर्ड्स

आक् कता और निडरता से मिलती है जीत: एडवर्ड्स

New Delhi, India
Sunday, April 12, 2026
Mist
23 ° c
53%
8.6mh
37 c 26 c
Mon
39 c 27 c
Tue

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान की अगुवाई में मंत्रिमंडल ने श्री गुरु ग्रंथ साहिब की बेअदबी रोकने और सज़ाओं को और सख्त बनाने के लिए कानून में संशोधन को मंजूरी दी

April 11, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने श्री गुरु रविदास जी के 650वें प्रकाश पर्व को शानदार ढंग से मनाने के लिए श्रृंखलाबद्ध कार्यक्रमों को अंतिम रूप दिया

April 11, 2026
AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

AAP vs BJP: ‘हरियाणा में दम तोड़ रहा आयुष्मान, अपनी चिंता करें CM सैनी’, बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार

April 11, 2026
भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब सरकार द्वारा ‘पुरस्कार नीति’ लागू, 28 सबसे वांछित अपराधियों की सूची जारी

April 11, 2026
OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

OLA-Uber को टक्कर देगी ‘भारत टैक्सी’: वाराणसी सहकारिता सम्मेलन में सॉफ्ट लॉन्च का ऐलान, जल्द होगा राष्ट्रीय विस्तार

April 10, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved