• About us
  • Contact us
Tuesday, May 26, 2026
34 °c
New Delhi
41 ° Wed
41 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

यूथ लीडर डायलॉग कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व सौंपने की पहल : मांडविया

News Desk by News Desk
January 11, 2025
in खेल
यूथ लीडर डायलॉग कार्यक्रम युवाओं को नेतृत्व सौंपने की पहल : मांडविया
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 11 जनवरी (कड़वा सत्य) केंद्रीय श्रम एवं रोजगार और युवा मामले एवं खेल मंत्री मनसुख मांडविया ने शनिवार को विकसित भारत यूथ लीडर डायलॉग कार्यक्रम का शुभारंभ करते हुए कहा कि अब देश के युवाओं को नेतृत्व सौंपने की पहल है।
श्री मांडविया ने शनिवार को यहां भारत मंडपम में विभिन्न राज्यों से आये तीन हजार से अधिक युवाओं को सम्बोधित करते कहा कि यह देश का पहला ऐसा कार्यक्रम जिसमें देश के युवाओं को नेतृत्व सौंपने की पहल की गयी है। उन्होंने कहा कि यह पहला ऐसा ऐतिहासिक आयोजन है जो कि हमारी युवा शक्ति को विकसित भारत के साझा दृष्टिकोण में योगदान करने के लिए सशक्त बनाता है। उन्होंने कहा कि रविवार को देश भर से आये युवा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के साथ विकसित भारत को लेकर संवाद करेंगे।
उन्होंने कहा कि प्रति वर्ष हम 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद की स्मृति में यूथ फेस्टिवल मनाते है और इस फेस्टिवल के दिन हम सब युवा देश और अपने विकास का संकल्प लेते है। उन्होंने कहा कि स्वामी विवेकानंद कहते थे कि जितना बड़ा संघर्ष होगा, जीत भी उतनी ही शानदार होगी। संघर्ष हमें प्ररेणा देता है। संघर्ष हमें बड़ी जीत के लिए तैयार करता है और सफलता का रास्ता तय करता है।
उन्होंने कहा कि आज से सौ-सवा सौ साल पहले स्वामी विवेकानंद जी ने जो कहा था उससे प्रेरणा लेकर हमें आगे बढ़ने की दिशा भी मिलती है। उन्होंने कहा, “स्वामी विवेकानंद का दीक्षा से पहले का नाम नरेन्द्र दत्त था। जिनसे यूथ प्ररेणा लेता है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री ने हमें प्रेरणा दी कि इस बार हमें यूथ फेस्टिवल अगल तरह से मनाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि एक नरेन्द्र दत्त ने युवाओं को दिशा थी आज ऐसे ही हमारे नरेन्द्र मोदी युवाओं को दिशा दे रहे है।”
उन्होंने कहा कि श्री मोदी के एक लाख यूथ लीडर बनाने की दिशा में यह पहला कदम है। इस कार्यक्रम की सारी व्यवस्था को यूथ स्वयंसेवी युवाओं ने किया है। उन्होंने कहा कि इस दौरान मंत्रीगण और मंत्रालय के अधिकारी प्रेरक और मार्गदर्शक रहे है। इस कार्यक्रम के लिए देश भर के 25 स्वयंसेवी युवाओं के साथ चर्चा हुई। इन युवाओं क्विज प्रतियोगिता कराये जाने का सुझाव दिया जिसे अमल में लाया गया। इस प्रतियोगिता में 30 लाख से अधिक युवाओं ने भाग लिया। उसमें से मेरिट में आये दो लाख युवाओ को निबंध लिखने के लिए कहा गया। इसमें से 60 हजार युवाओं ने निबंध लिखा। इसमें से नौ हजार युवाओं को उनके द्वारा लिये गये विषय पर प्रस्तुति देने के लिए कहा गया। इसके बाद उनमें से विभिन्न राज्यों के तीन हजार युवाओं का यूथ यंग लीडर डायलॉग के लिए चयन किया गया।
उन्होंने कहा कि आज का कार्यक्रम ‘आई भी यूथ है, बाई भी यूथ है और फॉर भी यूथ’ है। यह कार्यक्रम आप लोगों ने तैयार किया है। सारे कार्यक्रम की योजना आपके विचार से तैयार हुई है। देश को विकसित राष्ट्र बनाने में आपकी क्या राय है आप क्या चाहते है। आप की दृष्टि में विकसित भारत कैसा होगा। उन्होंने कहा कि जब मैंने विकसित भारत में कृषि और महिलाओं की स्थिति के बारे में युवाओं के विचारों को सुना तब मुझे विश्वास हुआ कि आप प्रधानमंत्री के सपने का 2047 का विकसित भारत बनाकर रहेंगे।
उन्होंने कहा कि यह देश का पहला कार्यक्रम है जिसमें देश के युवाओं को नेतृत्व सौंपने की पहल हो चुकी है। कार्यक्रम में मशहूर उद्योगपति आनंद महेन्द्रा ने युवाओं के विभिन्न सवालों के जवाब दिये।
इस समारोह में केंद्रीय खेल राज्य मंत्री रक्षा खडसे और अन्य गणमान्य व्यक्ति भी उपस्थित थे।
 . ,  
कड़वा सत्य

Tags: Dialoguehanding overinitiativeleadershipMandaviyaprogramyouthyouth leaderकार्यक्रमडायलॉगनेतृत्वपहलमांडवियायुवाओंयूथ लीडरसौंपने
Previous Post

58 वर्ष के हुये ए.आर.रहमान

Next Post

भाजपा ने केजरीवाल को बताया शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम

Related Posts

नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: स्कूल बनेंगे पहली सुरक्षा पंक्ति, नया पाठ्यक्रम और ध्यान सत्र शुरू
देश

नशों के खिलाफ निर्णायक लड़ाई: स्कूल बनेंगे पहली सुरक्षा पंक्ति, नया पाठ्यक्रम और ध्यान सत्र शुरू

January 9, 2026
गिग कामगारों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ ऐतिहासिक कदम :मांडविया
देश

गिग कामगारों को स्वास्थ्य सेवा का लाभ ऐतिहासिक कदम :मांडविया

February 2, 2025
मांडविया की अगुवाई में 250 से अधिक लोगों ने चलाई साइकिल
खेल

मांडविया की अगुवाई में 250 से अधिक लोगों ने चलाई साइकिल

February 2, 2025
कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल
राजनीति

राजस्थान में युवाओं की उम्मीदों को पूरा करेगी राज्य सरकार: भजनलाल

February 2, 2025
सचदेवा ने बजट को बताया युवाओं के सपनों का बजट
देश

सचदेवा ने बजट को बताया युवाओं के सपनों का बजट

February 2, 2025
Next Post
भाजपा ने केजरीवाल को बताया शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम

भाजपा ने केजरीवाल को बताया शीशमहल वाला आपदा-ए-आजम

New Delhi, India
Tuesday, May 26, 2026
Sunny
34 ° c
12%
9mh
47 c 35 c
Wed
47 c 36 c
Thu

ताजा खबर

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026
अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

अकाली दल को लगा बड़ा झटका ! पूर्व राज्यसभा सदस्य राजमहिंदर सिंह मजीठा अपने साथियों के साथ आप में शामिल

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved