• About us
  • Contact us
Wednesday, June 17, 2026
34 °c
New Delhi
37 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

राकांपा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘किसी को भी न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या करने का अधिकार नहीं’

News Desk by News Desk
April 3, 2024
in देश
राकांपा विवाद पर सुप्रीम कोर्ट ने कहा, ‘किसी को भी न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या करने का अधिकार नहीं’
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 03 अप्रैल (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने बुधवार को राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (राकांपा) से संबंधित एक विवाद पर सुनवाई करते हुए इस बात पर जोर दिया कि किसी को भी जानबूझकर न्यायालय के आदेश की गलत व्याख्या करने का अधिकार नहीं है।
न्यायमूर्ति सूर्य कांत और न्यायमूर्ति के वी विश्वनाथन की पीठ ने राकांपा (शरद पवार) की याचिका पर उनके भतीजे महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री अजित पवार समूह से पूछा कि क्या उसने ‘शरद पवार’ के नाम और राकांपा की ‘घड़ी’ चिह्न का उपयोग करते हुए यह उद्घोषणा जोड़ने के न्यायालय के आदेश का पालन किया था कि (इस चुनाव चिह्न का) इसका आवंटन न्यायालय के विचाराधीन है।
शीर्ष अदालत ने इससे पहले अजित पवार गुट को प्रचार सामग्री में एक उद्घोषणा जोड़ने का निर्देश दिया था कि ‘घड़ी’ चुनाव चिह्न का आवंटन न्यायालय के समक्ष विचाराधीन है।
पीठ ने टिप्पणी की कि किसी के पास जानबूझकर उसके आदेश की गलत व्याख्या करने का अधिकार नहीं है। न्यायालय ने अपने आदेश के अनुपालन में समाचार पत्रों में प्रकाशित विज्ञापनों का विवरण रिकॉर्ड पर लाने का निर्देश दिया।
पीठ ने अजित पवार गुट की ओर से पेश अधिवक्ता मुकुल रोहतगी से कहा, “आप निर्देश प्राप्त कर सकते हैं कि इस आदेश के बाद कितने विज्ञापन जारी किए गए। यदि वह (अजित पवार) इस तरह का व्यवहार कर रहे हैं, तो हमें इस पर विचार करने की आवश्यकता हो सकती है। किसी को भी हमारे आदेश को जानबूझकर गलत समझने का अधिकार नहीं है।”
वरिष्ठ अधिवक्ता ए एम सिंघवी ने शरद पवार गुट का पक्ष रखते हुए आरोप लगाया कि वह (अजित पवार गुट) 19 मार्च को शीर्ष अदालत द्वारा पारित आदेश का पालन नहीं कर रहा है।
पीठ ने कहा कि आदेश “सरल भाषा में” था और इसकी गलत व्याख्या की कोई गुंजाइश नहीं है।
इस पर श्री सिंघवी ने दलील दी कि अदालत ने 19 मार्च को विस्तृत आदेश पारित किया था, लेकिन अजित पवार गुट की ओर से इसका अनुपालन नहीं किया गया। उन्होंने कहा कि दूसरे पक्ष की ओर से इस आदेश में ढील देने के लिए आवेदन दिया गया है, जिसका मतलब है कि दूसरा पक्ष आदेश की समीक्षा की मांग कर रहा है‌।
उन्होंने कहा, “चूंकि चुनाव जल्द ही शुरू होने वाले हैं, इसलिए अदालत को इस तरह की समीक्षा पर विचार नहीं करनी चाहिए।”
श्री रोहतगी ने अपनी ओर से कुछ विज्ञापनों (जिसमें आवश्यक उद्घोषणा जोड़ी गई थी) के माध्यम से पीठ के समक्ष अजित गुट का बचाव करने की कोशिश की।
शीर्ष अदालत इस मामले की अगली सुनवाई गुरुवार को करेगी।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: controversyNCPonsaidSupreme Courtअधिकारकरनेकहागलतनहींराकांपा विवादव्याख्यासुप्रीम कोर्ट‘किसी को भी न्यायालय के आदेश
Previous Post

मुस्तफिजुर का सनराइजर्स के खिलाफ खेलना संदिग्‍ध

Next Post

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

Related Posts

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस
देश

आर्केस्ट्रा और स्पा में नाबालिग लड़कियों को काम पर रखने पर सुप्रीम कोर्ट सख्त, जनहित याचिका पर केंद्र सरकार समेत कई संस्थाओं को नोटिस

May 25, 2026
SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
सिमोना हालेप ने टेनिस को कहा अलविदा
खेल

सिमोना हालेप ने टेनिस को कहा अलविदा

February 5, 2025
Next Post
कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

कोलकाता नाइट राइडर्स ने टॉस जीतकर पहले बल्लेबाजी का किया फैसला

New Delhi, India
Wednesday, June 17, 2026
Sandstorm
34 ° c
41%
9.7mh
41 c 32 c
Thu
41 c 34 c
Fri

ताजा खबर

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत; ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सरकारी महिला कर्मचारियों को दी बड़ी राहत; ग्रुप सी और डी की महिला कर्मचारियों की तैनाती उनके घरों से 40 किलोमीटर के दायरे में ही की जाएगी

June 16, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, ‘आप’ सरकार ने पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्तियों के माध्यम से 67,563 सरकारी नौकरियां दी

मुख्यमंत्री भगवंत मान ने और 523 युवाओं को सौंपे नियुक्ति पत्र; कहा, ‘आप’ सरकार ने पारदर्शी और योग्यता-आधारित भर्तियों के माध्यम से 67,563 सरकारी नौकरियां दी

June 16, 2026
फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

फर्जी वीडियो में मैं नहीं हूं – भगवंत सिंह मान

June 16, 2026
ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

ईडी पार्टी के पदाधिकारी पंजाब में नशा बेचते पकड़े गए, क्या ईडी पार्टी से नशे के तार जुड़े हैं?- केजरीवाल

June 15, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान द्वारा यू.पी.एस.सी.- 2025 पास करने वाले उम्मीदवारों का सम्मान; कहा, पंजाब के आम परिवारों के बच्चे लगातार राज्य का मान बढ़ा रहे हैं

June 15, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved