• About us
  • Contact us
Sunday, May 10, 2026
34 °c
New Delhi
38 ° Mon
38 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

रिलायंस ने दी बाजार को उड़ान

News Desk by News Desk
March 27, 2024
in व्यापार
रिलायंस ने दी बाजार को उड़ान
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 27 मार्च (कड़वा सत्य) विश्व बाजार में कच्चे तेल की कीमतों में लगातार जारी गिरावट और स्थानीय स्तर पर चालू वित्त वर्ष की तीसरी तिमाही में चालू खाता घाटा कम होने से रिलायंस, मारुति, एचडीएफसी बैंक, एलटी, एनटीपीसी और टाटा स्टील समेत अठारह दिग्गज कंपनियों में करीब चार प्रतिशत की तेजी से आज शेयर बाजार ने उड़ान भरी।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 526.01 अंक अर्थात 0.73 प्रतिशत की छलांग लगाकर 72,996.31 अंक पर पहुंच गया। साथ ही नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 118.95 अंक यानी 0.54 प्रतिशत उछलकर 22,123.65 अंक पर बंद हुआ। इसी तरह बीएसई का मिडकैप 0.01 प्रतिशत बढ़कर 39,079.54 अंक और स्मॉलकैप 0.70 प्रतिशत मजबूत होकर 43,026.00 अंक पर रहा।
इस दौरान बीएसई में कुल 3949 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1524 में लिवाली जबकि 2314 में बिकवाली हुई वहीं 111 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 22 कंपनियां हरे जबकि 27 लाल निशान पर बंद हुई वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
भारत के चालू खाते का घाटा वित्त वर्ष 2023-24 की तीसरी तिमाही में 10.5 अरब डॉलर रहा, जो पिछली तिमाही के 11.4 अरब डॉलर और 2022-23 की तीसरी तिमाही के 16.8 अरब डॉलर से कम है। इससे बाजार को बल मिला और बीएसई के 14 समूह चढ़ गए। इस दौरान सीडी 0.53, ऊर्जा 0.66, वित्तीय सेवाएं 0.32, हेल्थकेयर 0.24, इंडस्ट्रियल्स 0.97, दूरसंचार 0.45, ऑटो 0.66, बैंकिंग 0.46, कैपिटल गुड्स 1.00, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स 0.98, तेल एवं गैस 0.07, पावर 0.67, रियल्टी 0.93 और सर्विसेज समूह के शेयर 1.01 प्रतिशत मजबूत रहे।
विश्लेषकों के अनुसार, बाजार में अभी कुछ दिनों तक सुदृढीकरण मोड जारी रहने की संभावना है और फिर अप्रैल से बाजार के एक नया दिशात्मक रुख अपनाने की उम्मीद है। मजबूत आर्थिक बुनियादों के समर्थन से बाजार का रुख तेजी का बना हुआ है।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर मिलाजुला रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफटीएसई 0.30, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 1.98, हांगकांग का हैंगसेंग 1.36 और चीन का शंघाई कंपोजिट 1.26 प्रतिशत लुढ़क गया जबकि जर्मनी का डैक्स 0.24, जापान के निक्केई में 0.90 प्रतिशत की बढ़त रही।
शुरूआती कारोबार में सेंसेक्स 222 अंक की तेजी के साथ 72,692.16 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से थोड़ी देर बाद ही 72,600.73 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, लिवाली के दम पर दोपहर बाद यह 73,138.73 अंक के उच्चतम स्तर पर पहुंचा। अंत में पिछले दिवस के 72,470.30 अंक के मुकाबले 0.73 प्रतिशत की उड़ान भरकर 72,996.31 अंक हो गया।
निफ्टी 49 अंक बढ़कर 22,053.95 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 22,052.85 अंक के निचले जबकि 22,193.60 अंक के उच्चतम स्तर पर रहा। अंत में पिछले सत्र के 22,004.70 अंक की तुलना में 0.54 प्रतिशत मजबूत होकर 22,123.65 अंक पर बंद हुआ।
इस दौरान सेंसेक्स की मुनाफा कमाने वाली कंपनियों में रिलायंस 3.60, मारुति 2.40, बजाज फाइनेंस 1.63, टाइटन 1.52, कोटक बैंक 1.14, इंडसइंड बैंक 1.03, एलटी 0.99, एचडीएफसी बैंक 0.97, महिंद्रा एंड महिंद्रा 0.89, एक्सिस बैंक 0.89, एशियन पेंट 0.71, भारती एयरटेल 0.63, अल्ट्रासिमको 0.53, सन फार्मा 0.45, एनटीपीसी 0.44, टाटा स्टील 0.36, आईटीसी 0.13 और पावरग्रिड 0.06 प्रतिशत शामिल रही।
वहीं, विप्रो 1.57, एचसीएल टेक 1.02, टीसीएस 1.02, एसबीआई 0.81, नेस्ले इंडिया 0.79, बजाज फिनसर्व 0.76, टाटा मोटर्स 0.74, इंफोसिस 0.56, जेएसडब्ल्यू स्टील 0.18, टेक महिंद्रा 0.06 और हिंदुस्तान यूनिलीवर के शेयर 0.03 प्रतिशत कमजोर रहे।
 
कड़वा सत्य

Previous Post

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने बंगलादेश को आठ विकेट से हराया

Next Post

कंगना के प्रति कांग्रेस की अभद्र टिप्पणी पर भाजपा कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन

Related Posts

ED जांच के बीच हैम्पटन स्काई रियल्टी की सफाई: ‘फर्जी एक्सपोर्ट के आरोप गलत, हम खुद सप्लायरों के GST फ्रॉड के शिकार’
देश

ED जांच के बीच हैम्पटन स्काई रियल्टी की सफाई: ‘फर्जी एक्सपोर्ट के आरोप गलत, हम खुद सप्लायरों के GST फ्रॉड के शिकार’

May 9, 2026
भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा
देश

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

May 9, 2026
पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

भगवंत मान सरकार की ऐतिहासिक पहल, पंजाब के 40 लाख गरीब-दलित-पिछड़े वर्ग के परिवारों को मुफ्त राशन किट मिलनी शुरू

May 9, 2026
‘शुक्राना यात्रा’ में लाखों संगतों ने शिरकत करके बेअदबी विरोधी ऐतिहासिक कानून के लिए अकाल पुरख का धन्यवाद किया-भगवंत सिंह मान

New Delhi, India
Sunday, May 10, 2026
Mist
34 ° c
36%
8.6mh
44 c 33 c
Mon
44 c 32 c
Tue

ताजा खबर

ED जांच के बीच हैम्पटन स्काई रियल्टी की सफाई: ‘फर्जी एक्सपोर्ट के आरोप गलत, हम खुद सप्लायरों के GST फ्रॉड के शिकार’

ED जांच के बीच हैम्पटन स्काई रियल्टी की सफाई: ‘फर्जी एक्सपोर्ट के आरोप गलत, हम खुद सप्लायरों के GST फ्रॉड के शिकार’

May 9, 2026
भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा विरोधी सरकारों को कुचलने के लिए ईडी, सीबीआई और चुनाव आयोग का उपयोग कर रही है: हरपाल सिंह चीमा

May 9, 2026
पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

May 9, 2026
पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

पंजाब न कभी झुका और न कभी झुकेगा- मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने प्रधानमंत्री मोदी को स्पष्ट संदेश दिया

May 9, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भगवंत मान सरकार की ऐतिहासिक पहल, पंजाब के 40 लाख गरीब-दलित-पिछड़े वर्ग के परिवारों को मुफ्त राशन किट मिलनी शुरू

May 9, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved