• About us
  • Contact us
Wednesday, April 22, 2026
25 °c
New Delhi
37 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया

News Desk by News Desk
May 13, 2024
in खेल
रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हराया
Share on FacebookShare on Twitter

बेंगलुरु 12 मई (कड़वा सत्य) रजत पाटीदार (52), विल जैक्स (41) और कैमरन ग्रीन नाबाद (32) की शानदार बल्लेबाजी और उसके बाद गेंदबाजों के बेहतरीन प्रदर्शन की बदौलत रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने रविवार को इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 62वें मैच में दिल्ली कैपिटल्स को 47 रनों से हरा दिया है। आरसीबी ने लगातार पांचवीं जीत हासिल करते हुए अपने को प्लेऑफ की दौड़ में बनाये रखा है।
188 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत बेहद खराब रही और उसने पहले ही ओवर में सलामी बल्लेबाज डेविड वॉर्नर (1) का विकेट गवां दिया। इसके बाद तीसरे ही ओवर में अभिषेक पोरेल (2) रनआउट होकर पवेलियन लौट गये। जेक फ्रेजर-मक्गर्क और शे होप ने पारी को संभालने का प्रयास किया। तीसरे ही ओवर में जेक फ्रेजर भी आउट हो गये। उन्होंने आठ गेंदोें में 21 रन बनाये। कुमार कुशाग्र (2), ट्रिस्टन स्टब्स (3), रसिख सलाम (10) और मुकेश कुमार (3) रन बनाकर आउट हुये। कप्तान अक्षर पटेल ने 39 गेंदों में पांच चौकों और तीन छक्कों की मदद से सर्वाधिक (57) रनों की पारी खेली। आखिरी विकेट के रूप में कुलदीप यादव छह रन बनाकर आउट हुये। दिल्ली की पूरी टीम 19.1 ओवर में 140 रन पर सिमट गई।
बेंगलुरु की ओर से यश दयाल को तीन विकेट मिले। लॉकी फर्ग्युसन ने दो विकेट लिये। कैमरन ग्रीन, स्वप्निल सिंह और मोहम्मद सिराज ने एक-एक बल्लेबाज को आउट किया।
इससे पहले रॉयल चैलेंजर्स बेंगलुरु ने दिल्ली कैपिटल्स को जीत के लिए 188 रनों का लक्ष्य दिया था।
आज यहां एम चिन्‍नास्‍वामी स्‍टेडियम में ऋषभ पंत की अनुपस्थिति में अक्षर पटेल ने टॉस जीत कर पहले गेंदबाजी करने का फैसला किया है। बल्लेबाजी करने उतरी राॅयल चैलेंजर्स बेंआरसीबी की शुरुआत खबरा रही और उसने तीसरे ओवर में कप्तान फाफ डुप्लेसी (6) का विकेट गवां दिया। उन्हें मुकेश कुमार ने आउट किया। चौथे ओवर में विराट कोहली भी पेवलियन लौट गये। उन्हें इशांत शर्मा ने आउट किया। विराट कोहली ने 13 गेंदों में एक चौका और तीन छक्के लगाते हुए (27) रनों की पारी खेली। शीर्ष दोनों बल्लेबाजों के आउट होने के बाद विल जैक्स और रजत पाटीदार ने पारी को संभाला। दोनों के बीच तीसरे विकेट लिये 88 रनों की साझेदारी हुई। विल जैस ने 29 गेंदों में तीन चौके और दो छक्के लगाते हुए (41) रन बनाये। रजत पाटीदार 32 गेंदों में तीन चौके और तीन छक्कों की मदद से (52) रनों की पारी खेली। महिपाल लोमरोर (13) रन बनाकर आउट हुये। कैमरन ग्रीन ने 24 गेंदों में नाबाद (32) रनों की पारी खेली। एक समय बड़े स्कोर की ओर बढ़ रही आरसीबी आखिरी पांच ओवर में पांच विकेट गवां कर नौ विकेट पर 187 के स्कोर ही बना सकी। उसके दो बल्लेबाज तो हड़बड़ी में रन आउट हुये।
दिल्ली कैपिटल्स की ओर से खलील अहमद और रसिख सलाम ने दो-दो बल्लेबाजों को आउट किया। इशांत शर्मा, मुकेश कुमार और कुलदीप यादव को एक-एक विकेट मिला।
 
कड़वा सत्य

Tags: 47 रनों सेRoyal Challengers Bangalore beat Delhi Capitals by 47 runsचैलेंजर्स बेंगलुरु नेदिल्ली कैपिटल्स कोरॉयलहराया
Previous Post

लिथुआनिया के राष्ट्रपति पद के चुनाव में नौसेदा आगे

Next Post

ओडिशा में सुबह नौ बजे तक 9.25 प्रतिशत मतदान

Related Posts

भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को 150 रनों से हराया

February 2, 2025
ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया
खेल

ऑस्ट्रेलिया ने श्रीलंका को पारी और 242 रनों से हराया

February 2, 2025
ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया
खेल

ऑस्ट्रेलियाई महिला टीम ने इंग्लैंड को पारी और 122 रनों से हराया

February 1, 2025
दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया
खेल

दिल्ली ने रेलवे को पारी और 19 रनों से हराया

February 1, 2025
भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया
खेल

भारत ने इंग्लैंड को 15 रनों से हराया

February 1, 2025
महिला अंडर-19 विश्वकप: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और नाइजीरिया ने आयरलैंड को हराया
खेल

महिला अंडर-19 विश्वकप: श्रीलंका ने ऑस्ट्रेलिया और नाइजीरिया ने आयरलैंड को हराया

January 30, 2025
Next Post
ओडिशा में सुबह नौ बजे तक 9.25 प्रतिशत मतदान

ओडिशा में सुबह नौ बजे तक 9.25 प्रतिशत मतदान

New Delhi, India
Wednesday, April 22, 2026
Mist
25 ° c
47%
8.6mh
42 c 32 c
Thu
43 c 32 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘गैंगस्टरां ते वार’ की शुरुआत के बाद पंजाब में गैंगस्टरों से संबंधित हत्याओं में भारी कमी, गोलीबारी की घटनाएं 69 प्रतिशत घटीं

April 21, 2026
मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

मुख्य मंत्री ने हॉलैंड के महान हॉकी खिलाड़ी फ्लोरिस जान बोवेलैंडर से की मुलाकात, पंजाब के खिलाड़ियों को प्रशिक्षण देने का दिया आमंत्रण

April 21, 2026
">
Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

Punjab Investment News: नीदरलैंड में CM भगवंत मान का बड़ा दांव! डच कंपनियों को दिया ‘पंजाब आइए, निवेश कीजिए’ का न्योता

April 21, 2026
कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

कानून को धता बताने की कोशिश नाकाम, सीकर में निषेधाज्ञा से रोका गया दो बहनों का बाल विवाह

April 21, 2026

">
Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

Bihar Murder Mystery: भाभी से इश्क का खौफनाक अंजाम! शादी में शामिल होने दिल्ली से गांव लौटा था देवर, बड़े भाई ने पेट में घोंपा चाकू

April 21, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved