• About us
  • Contact us
Tuesday, May 5, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई

News Desk by News Desk
June 4, 2024
in देश
लोकसभा चुनाव की मतगणना मंगलवार सुबह आठ बजे से शुरू हुई
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 04 जून (कड़वा सत्य) लोकसभा चुनाव 2024 के लिए सात चरणों में 543 सीटों के लिए 51 पार्टियों के 8367 उम्मीदवारों के किस्मत का पिटारा मंगलवार को खुल रहा है, मतगणना आज सुबह आठ बजे से देशभर में विभिन्न मतगणना केन्द्रों पर भारी सुरक्षा व्यवस्था के बीच शुरू हो गयी और मतगणना के कुछ घंटों के बाद परिणाम आने शुरू हो जाएंगे तथा अंतिम वोट गिने जाने तक मतगणना निरंतर जारी रहेगी।
मतगणना के साथ ही विश्व की सबसे बड़ी लोकतांत्रिक कवायद आज पूरी होगी। अंतिम परिणाम देर रात घोषित किये जाने की संभावना है। करीब 80 दिन तक चले लोकतंत्र के इस महाेत्सव में सब की निगाहें आज की मतगणना पर टिकी है, जो यह तय करेगा देश की सत्ता के सिंहासन में कौन काबिज होगा। अब यह देखना है कि क्या भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के नेतृत्व वाले राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (राजग) सत्ता की हैट्रिक लगाती है या फिर विपक्षी इंडिया समूह सत्ता परिवर्तन के अपने प्रयास में सफल रहता है।
लोकसभा चुनाव के साथ अरुणाचल प्रदेश, आंध्रप्रदेश, ओडिशा और सिक्किम विधानसभाओं सीटों के लिए भी चुनाव कराये गए है। अरुणाचल और सिक्किम की मतगणना रविवार को संपन्न हो गयी। सिक्किम में विधानसभा की 32 सीटों में से सिक्किम क्रांतकारी मोर्चा (एसकेएम) को 31 पर विजय हासिल हुई है, जबकि अरुणाचल प्रदेश में विधानसभा की 60 में से 46 सीटें भाजपा के खाते में आयी हैं।
आंध्र प्रदेश विधानसभा की 175 और ओडिशा की 147 सीटों के लिए हुए मतदान की गणना भी आज लोकसभा चुनाव की मतगणना के साथ-साथ करायी जा रही है। आंध्र प्रदेश विधानसभा के चुनाव में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ वाईएसआर कांग्रेस और तेलुगू देशम पार्टी-भारतीय जनता पार्टी के गठबंधन और कांग्रेस के बीच है।
उत्तर प्रदेश, बिहार, पश्चिम बंगाल और हिमाचल प्रदेश सहित विभिन्न राज्यों की 25 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों की मतगणना भी आज ही संपन्न होंगी।
चुनाव आयोग के अनुसार मतगणना के लिए सभी राज्यों के जिला मुख्यालयों पर मतगणना केन्द्र स्थापित किये गये हैं। सभी मतगणना केन्द्रों पर त्रिस्तरीय सुरक्षा की चाक चौबंद व्यवस्था की गयी है। सातों चरणों के मतदान की इलेक्ट्रॉनिक वोटिंग मशीनें (ईवीएम) स्ट्रॉग रूम से सुबह तक कड़े पहरे में मतगणना टेबल तक पहुंच गयी हैं।
मुख्य चुनाव आयुक्त राजीव कुमार ने सोमवार को राजधानी में एक संवाददाता सम्मेलन में कहा कि स्थापित व्यवस्था के अनुसार सबसे पहले सभी मतदान केन्द्रों पर डाक मतपत्रों की गिनती शुरू करायी जाएगी उसके आधे घंटे के बाद ईवीएम मशीनों की और अंत में पांच-पांच वीवीपैट की गणना की जाएगी। उन्होंने कहा कि यह मतगणना का काम आखिरी वोट की गिनती तक निरंतर रूप से जारी रहेगाा।
उन्होंने मतगणना में किसी भी प्रकार की गडबड़ी की आशंका को खारिज करते हुए कहा कि चुनाव उम्मीदवारों के मतगणना एजेंटों को नियमानुसार मतगणना पर निगाह रखने की पूरी छूट होगी। उन्होंने कहा कि प्रणाली में किसी भी प्रकार की जांच बाद में भी करायी जा सकती है। उन्होंने विपक्ष द्वारा मतगणना में धांधली की आशंका प्रकट किये जाने को पूरी तरह से खारिज किया।
मुख्य चुनाव आयुक्त ने चेतावनी दी कि मतदान केन्द्रों पर उपद्रव करने की किसी भी कोशिश को कड़ाई से निपटा जाएगा। आठरहवीं लोकसभा के चुनाव में कुल 543 निर्वाचन क्षेत्रों में 64.2 करोड़ मतदाताओं ने अपने मताधिकार को प्रयोग किया गया जिनमें 31.2 प्रतिशत महिला मतदाता शामिल थी। सूरत की लोकसभा सीट पर भारतीय जनता पार्टी के प्रत्याशी को निर्विरोध निर्वाचित घोषित किया गया है।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: 8 amcountingelectionsLok SabhastartedTuesdayvotesआठ बजेचुनावमंगलवारमतगणनालोकसभाशुरूसुबहहुई
Previous Post

पाकिस्तान में कोयला खदान में गैस रिसाव से 11 लोगों की मौत

Next Post

हरियाणा में भाजपा को छह सीटों का नुकसान

Related Posts

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल
राजनीति

साय की कड़क चाय का जायका, अदरक वाली चाय ने जीता दिल

February 5, 2025
खरगे की दिल्ली की जनता से भारी मतदान की अपील
देश

खरगे की दिल्ली की जनता से भारी मतदान की अपील

February 5, 2025
ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया
विदेश

ट्रंप ने ईरान को परमाणु हथियार प्राप्त करने से रोकने के लिए अधिकतम दबाव बनाया

February 5, 2025
सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को मणिपुर अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं की जांच में एसआईटी प्रमुख को बदलने की अनुमति दी
देश

सर्वोच्च न्यायालय ने सीबीआई को मणिपुर अतिरिक्त न्यायिक हत्याओं की जांच में एसआईटी प्रमुख को बदलने की अनुमति दी

February 5, 2025
होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन
व्यापार

होमएक्सचेंज ने भारत में शुरू किया परिचालन

February 4, 2025
Next Post
हरियाणा में भाजपा को छह सीटों का नुकसान

हरियाणा में भाजपा को छह सीटों का नुकसान

New Delhi, India
Tuesday, May 5, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
24 ° c
65%
13mh
38 c 25 c
Wed
41 c 28 c
Thu

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

May 5, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा के हाथ 700 किसानों के खून से रंगे हुए हैं, पंजाब काले कृषि कानूनों का अपमान कभी नहीं भूलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 5, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू

May 4, 2026
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़

May 4, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved