• About us
  • Contact us
Tuesday, June 2, 2026
34 °c
New Delhi
38 ° Wed
37 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

लोकसभा चुनाव के नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर

News Desk by News Desk
June 2, 2024
in व्यापार
लोकसभा चुनाव के नतीजों पर रहेगी बाजार की नजर
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 02 जून (कड़वा सत्य) अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने की समय अवधि को लेकर एक बार फिर बढ़ी आशंका से बांड यील्ड के चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में हुई बिकवाली से बीते सप्ताह करीब दो प्रतिशत तक लुढ़के घरेलू शेयर बाजार की अगले सप्ताह लोकसभा चुनाव के आने वाले नतीजों के साथ ही रिजर्व बैंक की मौद्रिक नीति समीक्षा, पीएमआई और वाहन बिक्री आंकड़ों पर पैनी नजर रहेगी।
बीते सप्ताह बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 1449.08 अंक अर्थात 1.92 प्रतिशत लुढ़ककर सप्ताहांत पर 73961.31 अंक रह गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 426.4 अंक यानी 1.9 प्रतिशत का गोता लगाकर 22530.70 अंक पर आ गया।
समीक्षाधीन सप्ताह में दिग्गज कंपनियों की तरह बीएसई की मझौली और छोटी कंपनियों पर भी भारी बिकवाली का दबाव रहा। इससे मिडकैप 666.45 अंक अर्थात 1.53 प्रतिशत की गिरावट लेकर सप्ताहांत पर 42852.69 अंक और स्मॉलकैप 732.79 अंक यानी 1.53 प्रतिशत कमजोर होकर 47263.66 अंक पर रहा।
विश्लेषकों के अनुसार, सकारात्मक समर्थन की कमी के कारण बीते सप्ताह तेजड़ियों को ऊंचे भाव पर प्रतिरोध का सामना करना पड़ा, जिससे पूरे समूह में मुनाफावसूली हुई। एग्जिट पोल के नतीजों से पहले की सतर्कता और किसी भी अप्रत्याशित प्रतिक्रिया के डर ने निवेशकों को जोखिमपूर्ण परिसंपत्तियों से दूर रहने के लिए प्रेरित किया। हालांकि, निवेशक अपने पोर्टफोलियो को मौलिक रूप से मजबूत क्षेत्रों और शेयरों के साथ समायोजित कर रहे हैं क्योंकि वित्त वर्ष 2023-24 की चौथी तिमाही में मजबूत आय और इसी अवधि के सकल घरेलू उत्पाद (जीडीपी) की उम्मीद से बेहतर वृद्धि दर मध्यम अवधि में शेयरों के भाव पर एक बफर प्रदान करना जारी रखेगी।
इस बीच यूरो जोन में महंगाई के ऊंची दर के कारण यूरोपीय केंद्रीय बैंक (ईसीबी) के ब्याज दरों पर यथास्थिति बनाए रखने की संभावना से कमजोर वैश्विक संकेतों ने बाजार की धारणा को और अधिक कमजोर कर दिया है।
अगले सप्ताह 04 जून को आम चुनाव 2024 के आने वाले नतीजे का बाजार पर जबरदस्त असर रहेगा। हालांकि, आरबीआई की द्विमासिक मौद्रिक नीति समीक्षा बैठक के निर्णय, पीएमआई और वाहन बिक्री के जारी होने वाले आंकड़े निवेशकों को बाजार पर अधिक व्यापक दृष्टिकोण प्रदान करेगा।
बीते सप्ताह बाजार में चार दिन गिरावट जबकि अंतिम कारोबारी दिवस शुक्रवार को तेजी रही। विदेशी बाजारों में तेजी के बावजूद स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, ऊर्जा, तेल एवं गैस और पावर समेत दस समूहों में हुई बिकवाली से सोमवार को सेंसेक्स 19.89 अंक फिसलकर 75,390.50 अंक और निफ्टी 24.55 अंक टूटकर 22,932.55 अंक अंक रह गया। इसी तरह एशियाई बाजार की गिरावट के दबाव के बीच स्थानीय स्तर पर ऊंचे भाव पर हुई चौतरफा मुनाफावासूली से मंगलवार को सेंसेक्स 220.05 अंक गिरकर 75,170.45 अंक और निफ्टी 44.30 अंक उतरकर 22,888.15 अंक पर बंद हुआ।
अमेरिकी फेड रिजर्व के ब्याज दर में कटौती शुरू करने की समय अवधि को लेकर एक बार फिर बढ़ी आशंका से बांड यील्ड के चार सप्ताह के उच्चतम स्तर पर पहुंचने के दबाव में विश्व बाजार के लुढ़कने से स्थानीय स्तर पर हुई बिकवाली से बुधवार को सेंसेक्स 667.55 अंक का गोता लगाकर 74,502.90 अंक रह गया। साथ ही निफ्टी 183.45 अंक टूटकर 22,704.70 अंक पर बंद हुआ।
एशियाई बाजार की गिरावट के दबाव में स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, धातु, कंज्यूमर ड्यूरेबल्स, आईटी और टेक समेत उन्नीस समूहों में हुई बिकवाली से गुरुवार को सेंसेक्स 617.30 अंक का गोता लगाकर 73,885.60 अंक और निफ्टी 216.05 अंक उतरकर 22,488.65 अंक पर रहा। वहीं, विश्व बाजार के मिलेजुले रुख के बीच स्थानीय स्तर पर यूटिलिटीज, रियल्टी, पावर, दूरसंचार, धातु और सर्विसेज समेत चौदह समूहों में हुई लिवाली की बदौलत शुक्रवार को सेंसेक्स 75.71 अंक की बढ़त लेकर 73,961.31 अंक और निफ्टी 42.05 अंक चढ़कर 22,530.70 अंक पर बंद हुआ।
 
कड़वा सत्य

Tags: Mumbaअगले सप्ताहअमेरिकी फेड रिजर्वउच्चतम स्तरएक बार फिरकटौती शुरूकरीब दो प्रतिशत लुढ़केघरेलू शेयर बाजारचार सप्ताहपीएमआई और वाहन बिक्री आंकड़ोंपैनी नजरबढ़ी आशंकाबांड यील्डबिकवालीबीते सप्ताहब्याज दरमुंबईमौद्रिक नीति समीक्षारिजर्व बैंकलोकसभा चुनाव नतीजोंसमय अवधि
Previous Post

दक्षिण कोरिया में उत्तर कोरिया के कचरा ढोने वाले 600 से अधिक गुब्बारे गिरे

Next Post

सड़क दुर्घटना में घायल सीएसपी संचालक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40
बॉलीवुड

अक्षय ओबेरॉय ने खरीदी वोल्वो सी40

February 6, 2025
वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन
मनोरंजन

वागले की दुनिया एक संवेदनशील कहानी,दर्शक इससे गहराई से जुड़ेंगे: सुमित राघवन

February 6, 2025
33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही
मनोरंजन

33 वर्ष की हुयी नोरा फतेही

February 6, 2025
'वीर हनुमान' में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी
बॉलीवुड

‘वीर हनुमान’ में बाली और सुग्रीव की दोहरी भूमिका में नजर आयेंगे महीर पांधी

February 6, 2025
Next Post
सड़क दुर्घटना में घायल सीएसपी संचालक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

सड़क दुर्घटना में घायल सीएसपी संचालक की इलाज के दौरान मौत, परिजनों में मचा कोहराम

New Delhi, India
Tuesday, June 2, 2026
Partly Cloudy
34 ° c
35%
4.7mh
43 c 33 c
Wed
42 c 33 c
Thu

ताजा खबर

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

‘ब्राइट माइंडज़ पंजाब’ कार्यक्रम की रूपनगर से शुरुआत; 12वीं कक्षा में 85% से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 600 से अधिक छात्रों का सम्मान

June 1, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान के नेतृत्व में मंत्रिमंडल ने चुनाव विभाग के सेवा नियमों में संशोधन को दी हरी झंडी, मतदाता सूचियों के विशेष पुनरीक्षण को सुचारू रूप से सुनिश्चित किया जा सकेगा

June 1, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

बड़ी इन्फोर्समेंट सफलताओं के कारण पंजाब ने मई 2026 के दौरान 14.59% जी.एस.टी. बढ़ोतरी के साथ राष्ट्रीय औसत को पीछे छोड़ा : वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 1, 2026
दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

दिल में छेद की बीमारी से वर्षों तक जूझती रहीं गुरप्रीत कौर; ‘मुख्यमंत्री स्वास्थ्य योजना’ ने दिया नया जीवन

June 1, 2026
पंजाब म्यूनिसिपल चुनावों में आम आदमी पार्टी की ऐतिहासिक जीत: पंजाब ने नफरत की राजनीति को नकारा; ‘ई.डी. पार्टी’ (भाजपा) पांचवें स्थान पर खिसकी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब में पहली बार गन्ने के 100 प्रतिशत बकाए का निपटारा, भगवंत मान सरकार ने साल 2025-26 के पिढ़ाई सीजन के दौरान किसानों को 695.36 करोड़ रुपये का भुगतान किया

June 1, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved