• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
32 °c
New Delhi
37 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

विकसित भारत के लिए मतदाता मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में लाएंगे: नड्डा

News Desk by News Desk
April 22, 2024
in राजनीति
विकसित भारत के लिए मतदाता मोदी सरकार को दोबारा सत्ता में लाएंगे: नड्डा
Share on FacebookShare on Twitter

बुलढाणा, 21 अप्रैल (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) के राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा ने रविवार को आम लोगों के जीवन में बदलाव करने के लिए केंद्र की नरेंद्र मोदी सरकार की सराहना की और विश्वास जताया कि मतदाता विकसित भारत के लिए मोदी सरकार को फिर से सत्ता में लाएंगे।
महाराष्ट्र में बुलढाणा लोकसभा क्षेत्र से महायुति के उम्मीदवार प्रतापराव जाधव के लिए एक सार्वजनिक रैली को संबोधित करते हुए श्री नड्डा ने कहा कि विकसित भारत के सपने को पूरा करने के लिए प्रयासरत मोदी सरकार द्वारा शुरू की गई योजनाओं ने आम लोगों के जीवन में बदलाव किया है। मोदी सरकार की कल्याणकारी योजनाओं से गरीबों और वंचितों के जीवन में हुए बदलाव पर विस्तार से बोलते हुए उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री आवास योजना से करोड़ों गरीबों का अपने घर का सपना पूरा हुआ है।
उन्होंने कहा कि अब तक इस योजना के तहत चार करोड़ लोगों को घर मिल चुका है। मोदी सरकार ने इस योजना के तहत तीन करोड़ और लोगों को घर मुहैया कराने का संकल्प लिया है। भाजपा अध्यक्ष ने कहा कि ग् ीण महिलाओं को पानी लाने में होने वाली परेशानी से बचाने के लिए मोदी सरकार की ‘हर घर जल योजना’ के जरिए 11 करोड़ घरों में नल के जरिए पीने का पानी पहुंचाया जा रहा है।
उन्होंने कहा कि आयुष्मान योजना से 55 करोड़ गरीबों को पांच लाख रुपये तक के मुफ्त इलाज की सुविधा मिली है। उन्होंने कहा कि 10 साल के कार्यकाल में मोदी सरकार ने हर योजना गरीबों, वंचितों और शोषित वर्गों को ध्यान में रखकर बनाई है।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस के नेतृत्व वाली सरकार ने अब तक गरीबों से केवल वादे किए हैं। इसके विपरीत मोदी सरकार ने विकास योजनाओं का लाभ सीधे शोषित, वंचित और गरीब वर्गों को हस्तांतरित किया है। इसके अलावा, मोदी सरकार के कार्यकाल के दौरान, देश की अर्थव्यवस्था 11वें स्थान से पांचवें स्थान पर पहुंच गई है। उन्होंने बताया कि मोदी सरकार का संकल्प अगले तीन वर्षों में भारत को तीसरी सबसे बड़ी अर्थव्यवस्था बनाना है। मोदी सरकार ने आत्मनिर्भर भारत के सपने को साकार करने वाली कई योजनाएं बनाई हैं। उन्होंने कहा कि जो मोबाइल फोन कुछ साल पहले तक जापान और चीन में बनते थे, वे अब भारत में बन रहे हैं।
उन्होंने कहा कि इसके अलावा सरकार ने राष्ट्रीय राजमार्गों, अटल सेतु, समृद्धि राजमार्ग, शक्तिपीठ राजमार्ग के निर्माण जैसी बड़ी बुनियादी ढांचा परियोजनाओं पर जोर दिया है। पिछली कांग्रेस नीत सरकार के कार्यकाल के दौरान हुए घोटालों को सूचीबद्ध करते हुए श्री नड्डा ने आरोप लगाया कि यह भ्रष्टाचार और भाई-भतीजावाद में शामिल थी।
उन्होंने कहा, ‘इसलिए मतदाता भाजपा और राजग को वोट देंगे, जो एक समृद्ध और मजबूत भारत बनाने के लिए प्रतिबद्ध हैं।’
संतोष ,  
कड़वा सत्य

Tags: Bharatiya Janata Party (BJP)Buldhanacommon peoplelife changeNarendra Modi goNational President JP Naddaआम लोगोंजीवन बदलावनरेंद्र मोदी सरकारफिर से सत्ता लाएंगेबुलढाणाभारतीय जनता पार्टी (भाजपा)मतदाता विकसित भारतमोदी सरकारराष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डाविश्वास जतायासराहना
Previous Post

गुलाबी के लिये कड़ी मेहनत कर रही है हुमा कुरैशी

Next Post

‘कल्कि 2898 एडी’ में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन

Related Posts

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा
देश

भाजपा ने पश्चिम बंगाल में वोट चुराए, अब तेल की कीमतें बढ़ाकर लोगों को लूट रही है: अमन अरोड़ा

May 15, 2026
महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय
देश

महिला आरक्षण और परिसीमन विधेयक की विफलता: लोकतंत्र का नया अध्याय

April 17, 2026
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी
देश

दिल्ली में बदलाव का बसंत आ गया व झाड़ू के तिनके बिखरने लगे :मोदी

February 2, 2025
जिस तरह से भाजपा-आप पैसे बांट रही हैं, उसे देख कर समझ में नहीं आता कि वे राजनीति में हैं या बाजार में: दीक्षित
देश

जिस तरह से भाजपा-आप पैसे बांट रही हैं, उसे देख कर समझ में नहीं आता कि वे राजनीति में हैं या बाजार में: दीक्षित

January 31, 2025
Next Post
'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन

'कल्कि 2898 एडी' में अश्वत्थामा के किरदार में नजर आयेंगे अमिताभ बच्चन

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
32 ° c
52%
7.9mh
42 c 33 c
Mon
43 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved