• About us
  • Contact us
Saturday, June 27, 2026
39 °c
New Delhi
40 ° Sat
40 ° Sun
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल पर दौड़ी रेलगाड़ी

News Desk by News Desk
June 20, 2024
in देश
विश्व के सबसे ऊंचे चिनाब रेल पुल पर दौड़ी रेलगाड़ी
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 20 जून (कड़वा सत्य) भारतीय रेलवे ने जम्मू-कश्मीर में कश्मीर घाटी को शेष भारत से रेललिंक से जोड़ने की दिशा में गुरुवार को एक महत्वपूर्ण उपलब्धि हासिल की और संगलदान से रियासी तक करीब 46 किलोमीटर के खंड पर मेमू ट्रेन का पहली बार सफल परीक्षण किया जिसमें दुनिया का सबसे ऊंचा चिनाब रेल पुल शामिल है।
जम्मू-कश्मीर को एक वैकल्पिक और विश्वसनीय परिवहन प्रणाली प्रदान करने के उद्देश्य से केन्द्र सरकार द्वारा निर्माणाधीन 272 किलोमीटर की उधमपुर-श्रीनगर-बा ूला रेल लिंक परियोजना (यूएसबीआरएल) के तहत उधमपुर से बा ूला तक कश्मीर घाटी को भारतीय रेलवे नेटवर्क से जोड़ने वाली लंबी रेलवे लाइन का केवल 17 किलोमीटर का भाग बाकी रह गया है। इस महत्वाकांक्षी परियोजना में बानिहाल से संगलदान तक करीब 48 किलोमीटर का खंड इसी वर्ष फरवरी में खोला गया था।
रेलवे बोर्ड, उत्तर रेलवे और कोंकण रेलवे के वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा चिनाब पुल के व्यापक निरीक्षण के बाद, आज एक आठ कोच वाले मेमू ट्रेन का सफलतापूर्वक परीक्षण किया है।  बन जिले के संगलदान और रियासी के बीच 46 किलोमीटर की विद्युतीकृत लाइन खंड पर मेमू ट्रेन 40 किलोमीटर प्रति घंटे की गति से गुजरी। ट्रेन संगलदान से 12:35 बजे चल करके 14:05 बजे रियासी स्टेशन सफलतापूर्वक पहुंची। रास्ते में यह नौ सुरंगों से होकर गुजरी, जिनकी कुल लंबाई 40.787 किलोमीटर है और सबसे लंबी सुरंग टी-44 करीब 11.13 किलोमीटर की है। यह पहली पूरी ट्रेन थी जिसने चिनाब नदी पर दुग्गा और बक्कल स्टेशनों के बीच दुनिया के सबसे ऊंचे आर्च रेल पुल को किया। इस रेल खंड में रियासी, बक्कल, दुग्गा और सावलकोटे स्टेशन रियासी जिले में स्थित हैं। इस खंड पर रेलवे विद्युतीकरण कार्य भारतीय रेलवे पर पहली बार 25 केवी पर अत्याधुनिक तकनीक, आरओसीएस (रिगिड ओवरहेड कंडक्टर सिस्टम) के साथ किया गया है।
इसके साथ ही अब रियासी से श्री माता वैष्णो देवी कटरा स्टेशन के बीच करीब 17 किलोमीटर की खंड बाकी रह गया है जिसमें एक सुरंग का काम तेजी से पूरा किया जा रहा है। यह काम भी करीब एक माह में पूरा हो जाने की   है।
इसके पहले भी यूएसबीआरएल परियोजना में करीब 48.1 किलोमीटर लंबे बानिहाल-संगलदान खंड का उद्घाटन इसी साल 20 फरवरी को प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किया गया था इस खंड में करीब 43 किलोमीटर का हिस्सा सुरंगों में स्थित है। सबसे पहले 118 किलोमीटर लंबे काजीगुंड-बा ूला खंड के पहले चरण का उद्घाटन अक्टूबर 2009 में किया गया था। जून 2013 में 18 किलोमीटर लंबे बानिहाल-काजीगुंड खंड और जुलाई 2014 में करीब 25 किलोमीटर लंबे उधमपुर-श्री माता वैष्णो देवी कटरा खंड का उद्घाटन हुआ था।
यह परियोजना  ी के बाद भारतीय रेलवे की सबसे चुनौतीपूर्ण रेल परियोजना है। कश्मीर घाटी के लिए निर्बाध और परेशानी मुक्त कनेक्टिविटी प्रदान करने में यूएसबीआरएल परियोजना के महत्व को देखते हुए, इसे वर्ष 2002 में “राष्ट्रीय परियोजना” घोषित किया गया था।
यूएसबीआरएल परियोजना में 38 सुरंगें हैं जिनकी कुल लंबाई 119 किलोमीटर हैं। सबसे लंबी सुरंग (टी-49) की लंबाई 12.75 किलोमीटर है और यह देश की सबसे लंबी परिवहन सुरंग है। पुलों की संख्या 927 है जिनकी कुल लंबाई 13 किलोमीटर है। इन पुलों में प्रतिष्ठित चिनाब पुल की कुल लंबाई 1315 मीटर, आर्क विस्तार 467 मीटर और नदी तल से ऊंचाई 359 मीटर है, जो एफिल टॉवर से लगभग 35 मीटर ऊंचाई पर है और इसे दुनिया का सबसे ऊंचा आर्क रेलवे पुल माना गया है।
यह पुल इस तरह के परीक्षणों की एक श्रृंखला के सफल संचालन के बाद, अब सभी ट्रेन सेवाओं को चलाने के लिए उपलब्ध होगा जो जम्मू क्षेत्र और शेष भारत के साथ कश्मीर घाटी के निर्बाध एकीकरण की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम होगा। यह लोगों और वस्तुओं की आसान आवाजाही को सुविधाजनक बनाकर सामाजिक एकीकरण और आर्थिक विकास को बढ़ावा देगा, जिससे सांस्कृतिक आदान-प्रदान और क्षेत्रीय विकास को बढ़ावा मिलेगा और पर्यटन और व्यापार जैसी आर्थिक गतिविधियों को बढ़ावा मिलेगा।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: runstrainworldऊंचेचिनाब रेलदौड़ीपुलरेलगाड़ीविश्वसबसे
Previous Post

एक मजबूत, अनूठी और रोमांचक कहानी अपने दर्शकों तक पहुंचेगी: टिस्का चोपड़ा

Next Post

तुर्की में जंगल की आग पर काबू पाया गया

Related Posts

हैकाथॉन के लिए विश्व भर से 5600 पंजीकरण
देश

हैकाथॉन के लिए विश्व भर से 5600 पंजीकरण

February 4, 2025
लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी
खेल

लॉरियस विश्व खेल पुरस्कार की घोषणा 21 अप्रैल होगी

February 4, 2025
आप की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार हैः डॉ. पात्रा
देश

आप की सबसे बड़ी पूंजी भ्रष्टाचार हैः डॉ. पात्रा

February 3, 2025
मुर्मु ने विश्व पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन किया
देश

मुर्मु ने विश्व पुस्तक मेला 2025 का उद्घाटन किया

February 2, 2025
विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक
खेल

विश्व जूनियर चैंपियन पार्थ माने ने 10 मीटर एयर राइफल में जीता स्वर्ण पदक

January 31, 2025
देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु
खेल

देश में विश्व स्तरीय स्पोर्ट्स वातावरण के लिए कई कदम उठाये गये: मुर्मु

January 31, 2025
Next Post
तुर्की में जंगल की आग पर काबू पाया गया

तुर्की में जंगल की आग पर काबू पाया गया

New Delhi, India
Saturday, June 27, 2026
Clear
39 ° c
27%
11.9mh
44 c 37 c
Sat
45 c 37 c
Sun

ताजा खबर

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

युद्ध नशेआं विरुद्ध: नश और गैंगस्टर-मुक्त पंजाब बनाने के लिए मान सरकार की ऐतिहासिक जंग लगातार जारी, अब तक 5091 केस दर्ज, 7105 ड्रग तस्कर गिरफ्तार: कुलदीप धालीवाल

June 26, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने समाना में खेल स्टेडियम की आधारशिला रखी; नशे के खिलाफ खेलों को सबसे प्रभावी हथियार बताया

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved