• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
31 °c
New Delhi
42 ° Thu
37 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

शंभू बॉर्डर किसान आंदोलन: बैरिकेडिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्वतंत्र समिति बनाने का सुझाव

News Desk by News Desk
July 24, 2024
in देश
शंभू बॉर्डर किसान आंदोलन: बैरिकेडिंग पर सुप्रीम कोर्ट ने दिया स्वतंत्र समिति बनाने का सुझाव
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 24 जुलाई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय पंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डर पर विरोध प्रदर्शन कर रहे किसानों से बातचीत करने के लिए निष्पक्ष व्यक्तियों की एक समिति बनाने का बुधवार को सुझाव दिया।
न्यायमूर्ति सूर्य कांत, न्यायमूर्ति दिपांकर दत्ता और न्यायमूर्ति उज्जल भुयान की पीठ ने हरियाणा सरकार की अपील पर सुनवाई करते हुए किसानों के विरोध प्रदर्शन के मुद्दे को हल करने के तरीके और साधन खोजने पर जोर दिया। पीठ ने कहा कि पंजाब और हरियाणा सरकारों को किसानों से बात करके मुद्दों का समाधान निकालना होगा।
शीर्ष अदालत ने कहा कि समिति का गठन ऐसे प्रतिष्ठित व्यक्तियों को लेकर किया जाना चाहिए, ताकि किसानों और अन्य हितधारकों से बातचीत करके उनकी मांगों का न्यायसंगत और सभी के हित वाला एक व्यवहारिक समाधान निकाला जा सके।
पीठ ने हरियाणा सरकार की ओर से पेश सॉलिसिटर जनरल तुषार मेहता से कहा, “आपको किसानों से संपर्क करने के लिए कुछ कदम उठाने होंगे। अन्यथा वे दिल्ली क्यों आना चाहेंगे? आप यहां से मंत्रियों को भेज रहे हैं। उनके अच्छे इरादों के बावजूद विश्वास की कमी है। उन्हें लगेगा कि आप केवल अपने हितों की बात कर रहे हैं और स्थानीय मुद्दों की अनदेखी कर रहे हैं। आप एक तटस्थ अंपायर क्यों नहीं भेजते।”
इस पर श्री मेहता ने कहा कि उनके दिल्ली आने में कोई समस्या नहीं, लेकिन वे बख्तरबंद ट्रैक्टर और जेसीबी के साथ आना चाहते हैं।
उन्होंने कहा, “संवेदनशील मामलों से निपटने के दौरान हम अप्रिय चीजों को बर्दाश्त नहीं कर सकते। राजमार्गों पर ऐसे वाहनों का चलना प्रतिबंधित है।”
पंजाब के महाधिवक्ता गुरमिंदर सिंह ने कहा कि राजमार्ग नाकाबंदी से राज्य को आर्थिक रूप से भारी नुकसान हो रहा है।
इस पर अदालत ने कहा, “एक सप्ताह के भीतर उचित निर्देश दिए जाएं और तब तक स्थिति को और अधिक बिगड़ने से रोकने के लिए संबंधित पक्षों को उस बॉर्डर पर यथास्थिति बनाए रखने दें।”
हरियाणा सरकार ने उच्च न्यायालय के 10 जुलाई को दिए गए उस आदेश को शीर्ष अदालत में चुनौती दी है, जिसमें उसे अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर एक सप्ताह के भीतर बैरिकेडिंग हटाने के लिए कहा गया था। किसान फसल का न्यूनतम समर्थन मूल्य (एमएसपी) की गारंटी सहित अन्य मांगों को लेकर दिल्ली कूच करने के लिए शंभू बार्डर पर 13 फरवरी से डेरा डाले हुए हैं।
शीर्ष अदालत के समक्ष दायर अपनी अपील में हरियाणा सरकार ने वर्तमान नाकाबंदी के लिए कानून और व्यवस्था की स्थिति का हवाला दिया है।
शीर्ष अदालत ने 12 जुलाई को हरियाणा सरकार को अंबाला के पास शंभू बॉर्डर पर बैरिकेडिंग हटाने के लिए कहा था, जिसमें कहा गया था कि वहां विरोध प्रदर्शन कर रहे किसान भी देश के नागरिक हैं।
शीर्ष अदालत ने तब पूछा था कि जब यातायात को नियंत्रित करना राज्य सरकार का कर्तव्य है, तो वह राजमार्ग को कैसे अवरुद्ध कर सकती है।
 , 
कड़वा सत्य

Tags: farmersforming committeeneutral personsprotestPunjab-Haryana Shambhu BordersuggestionsSupreme Courttalksउच्चतम न्यायालयकिसानोंनयी दिल्लीनिष्पक्ष व्यक्तियोंपंजाब-हरियाणा शंभू बॉर्डरबातचीतविरोध प्रदर्शनसमिति बनानेसुझाव New Delhi
Previous Post

किसी भी राज्य के साथ भेदभाव नहीं किया गया है: सीतारमण

Next Post

यूटीआई एस्सेट मैनेजमेंट कंपनी ने सेल्सफोर्स के साथ गठबंधन किया

Related Posts

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत
देश

SC का बड़ा फैसला: शिक्षक सेवा और प्रमोशन के लिए अब अनिवार्य होगा TET, जानें किसे मिली राहत

September 2, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया
देश

सुप्रीम कोर्ट ने सीएलएटी-2025 नतीजे संबंधी सभी लंबित मामले दिल्ली हाईकोर्ट स्थानांतरित किया

February 6, 2025
आसाराम डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस
देश

आसा  डॉक्यूमेंट्री विवाद पर केंद्र, राज्य सरकारों को सुप्रीम कोर्ट का नोटिस

February 6, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
Next Post
यूटीआई एस्सेट मैनेजमेंट कंपनी ने सेल्सफोर्स के साथ गठबंधन किया

यूटीआई एस्सेट मैनेजमेंट कंपनी ने सेल्सफोर्स के साथ गठबंधन किया

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
31 ° c
31%
6.1mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved