• About us
  • Contact us
Tuesday, April 28, 2026
37 °c
New Delhi
36 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

शौर्य, साहस और शालीनता के प्रतीक थे जनरल रावत: राजनाथ

News Desk by News Desk
February 12, 2024
in राजनीति
शौर्य, साहस और शालीनता के प्रतीक थे जनरल रावत: राजनाथ
Share on FacebookShare on Twitter

देहरादून, 12 फरवरी (कड़वा सत्य) रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने सोमवार को कहा कि चीफ ऑफ डिफेंस स्टॉफ रहे जनरल बिपिन रावत शौर्य, साहस और शालीलनता के प्रतीक थे।
श्री सिंह तथा उत्तराखंड के मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने सोमवार को देहरादून में नंदा की चौकी स्थित “द टोंस ब्रिज” स्कूल में देश के प्रथम सीडीएस रावत की प्रतिमा का अनावरण किया।
इस अवसर पर श्री सिंह ने कहा कि उत्तराखंड सेनानियों की भूमि है और इसे वीरभूमि कहा जाए, तो कोई अतिश्योक्ति नहीं होंगी। उन्होंने कहा कि यह राज्य मेरे हृदय के बेहद करीब है और यहां के मुख्यमंत्री धामी को देखकर मेरा मन बहुत प्रफुल्लित होता है। वह स्वाभाविक रूप से प्रशंसा के पात्र हैं। उन्होंने कहा कि श्री धामी के नेतृत्व में उत्तराखंड विकास की नयी बुलंदियों को छू रहा है। उन्होंने कहा कि यह मेरे लिए सौभाग्य की बात है कि मुझे आज इस स्कूल परिसर में जनरल रावत की प्रतिमा के अनावरण का अवसर मिला।
श्री सिंह ने कहा कि जनरल रावत की प्रतिमा सदैव यहां के छात्रों तथा आसपास के लोगों के लिए प्रेरणा का कार्य करती रहेगी। जनरल रावत के व्यक्तित्व और मूल्य को जनता के बीच में लाने की जरूरत है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का जाना देश के लिए अपूरणीय क्षति है। जिस दिन यह हादसा हुआ, तब भी ऑन ड्यूटी थे और देश की सेवा कर रहे थे। यह उनकी निष्ठा और राष्ट्र के प्रति उनकी प्रतिबद्धता को दर्शाता है। जनरल रावत से बेहतर रोल मॉडल छात्रों के लिए और कोई नहीं हो सकता।
रक्षा मंत्री ने कहा कि हमारी सरकार उत्कृष्ट तथा आधुनिक हथियार देकर सेना को लगातार मजबूत करने के कार्य में जुटी है। उन्होंने कहा कि जनरल रावत शौर्य, साहस और शालीनता के प्रतीक थे और यह तीनों गुण उसी में होते हैं जो आध्यात्मिक होगा। उन्होंने कहा कि जनरल रावत का मन बहुत बड़ा था। उन्हें गोली भी लगी, वे जाबांज पराक्रमी सैनिक और एक अच्छे इंसान थे। उन्होंने कहा कि उनके कार्यकाल में जनरल रावत सेनाध्यक्ष रहने के साथ ही देश के प्रथम सीडीएस बने।
इस अवसर पर श्री धामी ने कहा कि जनरल रावत की 08 दिसम्बर 2021 को हेलिकॉप्टर दुर्घटना में हुई आकस्मिक मृत्यु से देश को जो अपूरणीय क्षति पहुंची है, उसकी भरपाई संभव नहीं है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड एक सैनिक बाहुल्य प्रदेश है तथा भारतीय सेना के गौरवमयी इतिहास में उत्तराखण्ड के वीर सैनिकों का अति विशिष्ट योगदान रहा है। उन्होंने कहा कि उत्तराखण्ड के युवाओं का सेना में शामिल होना प्रमुख प्राथमिकता रही है। सैन्य सेवा हमारे लिये मात्र रोजगार का अवसर नहीं, वरन देश एवं समाज के लिये जीवन समर्पित करने का उत्कृष्ट मौका भी है। जनरल रावत ने भी अपने जीवनकाल में उत्तराखंड की इसी सैन्य परम्परा का निर्वहन किया। उन्होंने कहा कि मातृभूमि के लिए उनकी चार दशकों की निस्वार्थ सेवा असाधारण वीरता और रणनीतिक कौशल से परिपूर्ण थी। मुख्यमंत्री ने कहा कि 16 दिसम्बर 1978 को जनरल रावत को 11 जी.आर. की 5 वीं बटालियन में कमीशन मिला और उस दिन से लेकर जीवन के अंतिम दिन तक वे केवल और केवल देश के लिए ही जिए। उनका सेनाध्यक्ष तथा प्रथम सीडीएस बनना ,ये स्पष्ट दर्शाता है कि वे कितने योग्य जनरल थे। उन्होंने कहा कि सेना के तीनों अंगों के आधुनिकीकरण तथा देश को रक्षा आवश्यकताओं के क्षेत्र में स्वावलंबी बनाये जाने हेतु स्व. जनरल बिपिन रावत द्वारा विशेष प्रयास किये गये। उन्होंने कहा कि जनरल रावत ने पूरी लगन से भारत की सेवा की, वे एक सच्चे देशभक्त और एक उत्कृष्ट योद्धा थे, सामरिक मामलों पर उनकी अंतर्दृष्टि और दृष्टिकोण असाधारण थे। जनरल बिपिन रावत जी ” हाई एल्टीट्यूड वारफेयर” और “काउंटर इनसर्जेंसी ऑपरेशन” के महारथी थे।अनेक उदाहरण हैं जब कठिन चुनौतियों में उनकी रणनीति और उत्कृष्ट नेतृत्व कौशल ने देश को गौरवान्वित किया।
मुख्यमंत्री ने कहा कि सर्जिकल स्ट्राइक के दौरान, उनका मार्गदर्शन सैनिकों के बहुत काम आया। उनके अनुकरणीय योगदान और प्रतिबद्धता को शब्दों में बयां नहीं किया जा सकता है। उनके नेतृत्व में भारतीय सेना ने वीरता के नए नए कीर्तिमान स्थापित किए। वे देश के साथ – साथ अपने राज्य उत्तराखंड की धरती से भी बहुत प्रेम करते थे। उन्होंने कहा कि आज के इस अवसर पर वे एक और महान व्यक्ति, हमारे पूर्व राष्ट्रपति स्व. एपीजे अब्दुल कलाम को भी नमन करते हैं। जिस उद्देश्य के लिए देश के भूतपूर्व राष्ट्रपति भारत रत्न डॉ. ए.पी.जे. अब्दुल कलाम जी ने इस विद्यालय की नींव रखी थी, उस उद्देश्य की पूर्ति के लिए स्कूल प्रबंधक निरन्तर प्रयासरत है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि संविधान निर्माता भारत रत्न बाबा साहब अम्बेडकर ने कहा था कि ’’शिक्षा से अधिक महत्व चरित्र का होता है, परंतु अच्छी शिक्षा अच्छे चरित्र के निर्माण में सहायक होती है’’। शिक्षा हमें उच्च विचार, उच्च आचार, उच्च संस्कार और उच्च व्यवहार के साथ ही समाज की समस्याओं का उचित समाधान भी उपलब्ध कराती है। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बेटी पढ़ाओ, बेटी बढाओ का जो नारा दिया है, उस नारे को हमें सार्थक करके दिखाना है। उन्होंने कहा कि उत्तराखंड देश का प्रथम राज्य है, जिसने स्कूली शिक्षा में नई शिक्षा नीति को लागू किया है।
इस अवसर पर, पूर्व मुख्यमंत्री त्रिवेंद्र सिंह रावत, सैनिक कल्याण मंत्री गणेश जोशी, आईएमए के कमांडेंट लेफ्टिनेंट जनरल संदीप जैन, शहीद जनरल बिपिन रावत की पुत्री तारिणी रावत, क्षेत्रीय विधायक सहदेव सिंह पुंडीर, मुन्ना सिंह चौहान, सविता कपूर, स्कूल के प्रबंधक विजय नागर आदि उपस्थित रहे।
सुमिताभ, संतोष

Tags: : राजनाथcourage and decency: RajnathGeneral Rawat was a symbol of braveryजनरल रावतप्रतीक थेशालीनता केशौर्यसाहस और
Previous Post

मिथुन चक्रवर्ती को अस्पताल से मिली छुट्टी

Next Post

केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन

Related Posts

कर्तव्य पथ पर दिखा देश के सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक विविधता का अनोखा संगम
देश

कर्तव्य पथ पर दिखा देश के सैन्य शौर्य, सांस्कृतिक विविधता का अनोखा संगम

January 26, 2025
राजनाथ ने युद्ध क्षेत्र निगरानी प्रणाली ‘संजय’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया
देश

राजनाथ ने युद्ध क्षेत्र निगरानी प्रणाली ‘ ’ को हरी झंडी दिखाकर रवाना किया

January 24, 2025
भारत का विकास समावेशी, न्यायसंगत व पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ : राजनाथ
देश

भारत का विकास समावेशी, न्यायसंगत व पारिस्थितिक रूप से टिकाऊ : राजनाथ

January 22, 2025
राजनाथ ने केरल में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया
देश

राजनाथ ने केरल में सैनिक स्कूल का उद्घाटन किया

January 22, 2025
विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें कैडेट: राजनाथ
देश

विकसित भारत के सपने को साकार करने के लिए कड़ी मेहनत करें कैडेट: राजनाथ

January 20, 2025
राजनाथ ने ‘देश का वल्लभ’ और वीरता संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया
देश

राजनाथ ने ‘देश का वल्लभ’ और वीरता संग्रहालय राष्ट्र को समर्पित किया

October 31, 2024
Next Post
केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन

केजरीवाल और भगवंत मान ने किए रामलला के दर्शन

New Delhi, India
Tuesday, April 28, 2026
Mist
37 ° c
26%
15.8mh
42 c 31 c
Wed
41 c 29 c
Thu

ताजा खबर

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

Mumbai Food Poisoning: बिरयानी के बाद खाया तरबूज, एक ही परिवार के 4 सदस्यों की दर्दनाक मौत

April 27, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

April 27, 2026
पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

पंजाब गर्मियों में रिकॉर्ड बिजली मांग को पूरा करने और निर्बाध आपूर्ति सुनिश्चित करने के लिए पूरी तरह तैयार: संजीव अरोड़ा

April 27, 2026
आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

आप के नेशनल कन्वीनर अरविंद केजरीवाल का फैसला सच्चाई, आत्म-सम्मान और गांधीवादी सत्याग्रह पर आधारित है, आप पंजाब लीडरशिप चट्टान की तरह उनके साथ खड़ी है

April 27, 2026
पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

पंजाब में भाजपा का बढ़ता दायरा: वरिष्ठ अकाली नेता सराओ अकाली दल (पुनर सुरजीत) छोड़ भगवा दल में हुए शामिल, पूर्व डीडीपीओ गुरविंदर सिंह भुटाल ने भी थामा भाजपा का दामन

April 27, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved