• About us
  • Contact us
Saturday, June 20, 2026
34 °c
New Delhi
37 ° Sun
37 ° Mon
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

समय सीमा बढ़ाने की एसबीआई की याचिका खारिज, 12 मार्च तक चुनावी बॉन्ड का विवरण देने का आदेश

News Desk by News Desk
March 11, 2024
in देश
समय सीमा बढ़ाने की एसबीआई की याचिका खारिज, 12 मार्च तक चुनावी बॉन्ड का विवरण देने का आदेश
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 11 मार्च (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने 12 अप्रैल 2019 से खरीदे और राजनीतिक दलों को दिए गए चुनावी बॉन्ड का विवरण सार्वजनिक करने के लिए 30 जून 2024 तक समय बढ़ाने की स्टेट बैंक ऑफ इंडिया (एसबीआई) की याचिका सोमवार को खारिज करते हुए उसे चेतावनी दी कि 12 मार्च तक चुनाव आयोग के समक्ष विवरण सौंप दे वरना उसके खिलाफ आवमानना की कार्रवाई की जा सकती है।
मुख्य न्यायाधीश डी वाई चंद्रचूड़, न्यायमूर्ति संजीव खन्ना, न्यायमूर्ति बी आर गवई, न्यायमूर्ति जे बी पारदीवाला और न्यायमूर्ति मनोज मिश्रा की संविधान पीठ ने एसबीआई को निर्देश दिया कि वह 12 मार्च को कामकाजी समय के आखिरी वक्त तक चुनाव आयोग को सभी विवरण सौंप दे। इसके अलावा उसने चुनाव आयोग को उन विवरणों को 15 मार्च शाम पांच बजे तक अपने वेबसाइट पर डालने (प्रकाशित करने) का निर्देश दिया गया है।
पीठ ने चुनावी बॉन्ड जारी करने वाले बैंक एसबीआई की याचिका खारिज करते हुए 12 मार्च तक कामकाजी समय के दौरान (संबंधित बॉन्ड) विवरण का खुलासा करने का निर्देश के साथ ही यह भी कहा कि निर्धारित समय पर विवरण का खुलासा नहीं करने पर अवमानना की कार्रवाई की जा सकती है।
न्यायमूर्ति चंद्रचूड़ की अध्यक्षता वाली पांच सदस्यीय संविधान पीठ अपने आदेश में कहा, “एसबीआई के आवेदन से संकेत मिलता है कि मांगी गई जानकारी आसानी से उपलब्ध है। इस प्रकार 30 जून तक समय बढ़ाने की मांग करने की उसकी अर्जी खारिज की जाती है। एसबीआई को 12 मार्च 2024 के कामकाजी समय के आखिरी वक्त तक विवरण का खुलासा करने का निर्देश दिया जाता है।”
शीर्ष अदालत ने एसबीआई का पक्ष रख रहे वरिष्ठ अधिवक्ता हरीश साल्वे से कहा कि उसे (बैंक को) 15 फरवरी 2024 के (उच्चतम न्यायालय के) फैसले का पालन करना होगा, जिसने राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए 2018 में शुरू की गई चुनावी बॉन्ड योजना को असंवैधानिक घोषित किया था।
पीठ ने निर्धारित समय सीमा छह मार्च तक विवरण सार्वजनिक नहीं करने पर एसबीआई की खिंचाई की और कहा कि वह 26 दिनों तक क्या कर रही थी।
शीर्ष अदालत ने गैर सरकारी संगठन- एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स और राजनीतिक दल- मार्क्सवादी कम्युनिस्ट पार्टी की ओर से दायर अवमानना ​​​​आवेदनों का निपटारा करते हुए कहा कि अगर मंगलवार को कामकाजी समय के आखिरी वक्त तक तक उसके निर्देशों का अनुपालन नहीं किया गया तो वह ऐसी (अवमानना) कार्यवाही शुरू करेगी।
पीठ ने एसबीआई के अध्यक्ष और प्रबंध निदेशक को उसके निर्देशों का अनुपालन करते हुए एक हलफनामा दायर करने का भी निर्देश दिया।
शीर्ष अदालत की पांच सदस्यीय संविधान पीठ ने 15 फरवरी को अपने फैसले में राजनीतिक दलों को चंदा देने की इस योजना (चुनावी बॉन्ड) को अपारदर्शी और असंवैधानिक करार देते हुए इसे रद्द कर दिया था।
चुनावी बॉन्ड’ संबंधी सभी विवरण छह मार्च तक चुनाव आयोग के पास नहीं जमा करने पर एसोसिएशन फॉर डेमोक्रेटिक रिफॉर्म्स (एडीआर)और माकपा ने भारतीय स्टेट बैंक (एसबीआई) के खिलाफ अवमानना याचिका दायर की थी।
इससे पहले शीर्ष अदालत के समक्ष पांच मार्च को (एक आवेदन के जरिए) एसबीआई की ओर से समय सीमा बढ़ाने के अलावा यह भी कहा गया था कि 12 अप्रैल 2019 से फैसले की तारीख यानी 15 फरवरी 2024 के दौरान विभिन्न राजनीतिक दलों को चंदा देने के लिए 22,217 चुनावी बॉन्ड का इस्तेमाल किया गया था।
एसबीआई ने शीर्ष अदालत से कहा था कि भुनाए गए बॉन्ड प्रत्येक चरण के अंत में सीलबंद लिफाफे में अधिकृत शाखाओं द्वारा मुंबई मुख्य शाखा में जमा किए गए थे। इस तथ्य के साथ कि दो अलग-अलग सूचना साइलो मौजूद हैं। इसका मतलब यह है कि कुल 44,434 सूचना सेटों को डिकोड, संकलित और तुलना करना होगा।
इन तथ्यों को अदालत के समक्ष रखते हुए एसबीआई ने अपने आवेदन में कहा था, “अदालत द्वारा अपने फैसले में तय की गई तीन सप्ताह की समयसीमा प्रक्रिया को पूरा करने के लिए पर्याप्त नहीं होगी।”
दूसरी ओर, एसबीआई के खिलाफ याचिका दायर करने वालों ने (अपनी याचिका के जरिए) आरोप लगाया था कि एसबीआई जानबूझकर जानकारी साझा करने में देरी कर रही है।
बीरेंद्र, यामिनी

Tags: 12 मार्चdeadlinedetailsElectoral bondsextendMarch 12orderPetitionrejectedSBIआदेशएसबीआई की याचिकाखारिजचुनावी बॉन्डतकदेनेबढ़ानेविवरणसमय सीमा
Previous Post

एक दशक में मोबाइल फोन उत्पादन 20 लाख करोड़ रुपये के करीब

Next Post

मुनाफावसूली से गिरा बाजार

Related Posts

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
राजनाथ ने छत्तरपुर, मोतीनगर में किया रोड शो और भाजपा को वोट देने की अपील
देश

राजनाथ ने छत्तरपुर, मोतीनगर में किया रोड शो और भाजपा को वोट देने की अपील

February 4, 2025
2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लिए 10 लाख करोड़ निवेश की जरूरत : पौंड्रिक
व्यापार

2030 तक 30 करोड़ टन इस्पात उत्पादन के लिए 10 लाख करोड़ निवेश की जरूरत : पौंड्रिक

February 3, 2025
महाकुंभ भगदड़ पर दायर याचिका खारिज
देश

महाकुंभ भगदड़ पर दायर याचिका खारिज

February 3, 2025
सोमालिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर हवाई हमले का आदेश दिया है-ट्रंप
विदेश

सोमालिया में इस्लामिक स्टेट समूह पर हवाई हमले का आदेश दिया है-ट्रंप

February 2, 2025
Next Post
मुनाफावसूली से गिरा बाजार

मुनाफावसूली से गिरा बाजार

New Delhi, India
Saturday, June 20, 2026
Severe sandstorm
34 ° c
38%
9mh
41 c 34 c
Sun
41 c 33 c
Mon

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ अभियान के तहत नशे से उबर रहे युवाओं को नई ज़िंदगी देने में अहम भूमिका निभा रहे हैं पुस्तकालय

June 19, 2026
अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

अकालियों को ख्याली दुनिया से बाहर आ जाना चाहिए; सत्ता में वापसी की बजाय, अब उनकी जेल जाने की बारी आ गई है: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 19, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने सतलुज पट्टी को बाढ़ों से बचाने और शाहकोट-लोहियां क्षेत्र में आवागमन को सुगम बनाने के लिए 38 किलोमीटर लंबी धुस्सी बांध लिंक सड़क का शिलान्यास किया

June 19, 2026
पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

पंजाब सरकार द्वारा कामकाजी महिलाओं के लिए राज्य में पांच वर्किंग वूमेन हॉस्टल निर्माणाधीन : डॉ. बलजीत कौर

June 19, 2026
पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

पंजाब सरकार ने करोड़ों रुपये के बकाया की वसूली के लिए वैट और जीएसटी डिफॉल्टरों की संपत्तियों की नीलामी शुरू की: वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा

June 19, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved