• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
34 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 50 से 83 प्रतिशत के बीच मतदान

News Desk by News Desk
July 11, 2024
in देश
सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर उपचुनाव में 50 से 83 प्रतिशत के बीच मतदान
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 10 जुलाई (कड़वा सत्य) देश के सात राज्यों की 13 विधानसभा सीटों पर हुए उपचुनावों में बुधवार को 50 से 83 प्रतिशत के बीच मतदान हुआ।
आज सुबह सात बजे से मतदान शुरू हुआ और मतदान शाम छह बजे तक चला। उपचुनाव स्वतंत्र, निष्पक्ष औ शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न कराने के लिए भारी सुरक्षा व्यवस्था का व्यापक प्रबंध किया गया था। जिन सात राज्यों की विधानसभा सीटों पर मतदान कराया जा रहा उनमें पश्चिम बंगाल की चार, हिमाचल की तीन, उत्तराखंड की दो और मध्य प्रदेश, बिहार पंजाब और तमिलनाडु की एक़-एक सीट शामिल है।
पश्चिम बंगाल की जिन चार सीटों पर आज मतदान हो रहा है, उनमें से तीन दक्षिण बंगाल की मानिकतला, रानाघाट दक्षिण और बगदाह सीट तथा चौथी सीट उत्तर बंगाल के उत्तर दिनाजपुर जिले के रायगंज की है।
हिमाचल प्रदेश की देहरा, हमीरपुर और नालागढ़ में उपचुनाव हैं। वर्ष 2022 में प्रदेश के देहरा से निर्दलीय विधायक होशियार सिंह, हमीरपुर से आशीष शर्मा और नालागढ़ से केएल ठाकुर ने विकास कार्यों में कमी का हवाला देते हुए विधानसभा से इस्तीफा दे दिया था। इस उपचुनाव में देहरा विधानसभा क्षेत्र से मुख्यमंत्री सुखविंदर सिंह सुक्खू की पत्नी कमलेश ठाकुर चुनाव लड़ रही हैं। यहां उनका मुकाबला भाजपा के होशियार सिंह के साथ है।
उत्तराखंड की दो सीटों मंगलौर और बद्रीनाथ पर मतदान हो रहा हैं। गत अक्टूबर में बहुजन समाज पार्टी (बसपा) के विधायक सरवत करीम अंसारी के निधन के बाद मंगलौर विधानसभा सीट खाली हो गई थी। मंगलौर सीट पर कांग्रेस के पूर्व विधायक काजी निजामुद्दीन और बसपा ने सहानुभूति बटोरने के लिए दिवंगत सरवत करीम अंसारी के बेटे उबेदुर रहमान को मैदान में उतारा है। बद्रीनाथ सीट में मुख्य मुकाबला कांग्रेस से भाजपा में शामिल हुए राजेंद्र भंडारी और कांग्रेस के लखपत सिंह भुटोला के बीच है।
तमिलनाडु में विक्रवंडी सीट से विधायक रहे एन पुगाझेंथी का इसी साल अप्रैल में निधन हो गया था। उपचुनाव में अन्नाद्रमुक के मैदान में न होने के कारण राष्ट्रीय जंनतात्रिक गठबंधन की सहयोगी पट्टाली मक्कल काची (पीएमके) ने सी. अंबुमणि को मैदान में उतारा है। द्रमुक ने अन्नियुर शिवा और एनटीके ने अभिनय पोन्नीवलवन को टिकट दिया है,
पंजाब के जालंधर पश्चिम से आम आदमी पार्टी (आप) के टिकट से चुनाव जीतने वाले शीतल अंगुरल मार्च 2024 लोकसभा चुनाव से पहले भाजपा में शामिल हो गए। वर्ष 2022 विधानसभा चुनाव में भाजपा के टिकट से लड़े मोहिंदर पाल भगत इस बार आप के टिकट से उपचुनाव में उतरे हैं। कांग्रेस ने सुरिंदर कौर को मैदान में उतारा है।
पूर्णिया जिले के रुपौली विधानसभा क्षेत्र से लगातार चार बार विधायक बीमा भारती एक बार फिर चुनाव में उतरी हैं। बीमा भारती 2005 में राजद के टिकट से पहली बार विधायक बनीं, फिर 2010, 2015 और 2020 में जदयू के टिकट से चुनाव में जीत दर्ज की। सुश्री बीमा के खिलाफ शंकर सिंह (लोजपा) मैदान में थे। जो इस बार निर्दलीय चुनाव में उतरे हैं।
मध्य प्रदेश के छिंदवाड़ा की अमरवाड़ा विधानसभा सीट पर लगातार तीन बार से विधायक कमलेश शाह ने 2023 में कांग्रेस के टिकट से चुनाव में जीत दर्ज की। वह छह महीने बाद ही कांग्रेस की प्राथमिक सदस्यता से इस्तीफा देकर भाजपा में शामिल हो गए। श्री शाह 2013 से इस सीट पर काबिज हैं और अब भाजपा के टिकट पर उपचुनाव में उतरे हैं।
इन सभी सीटों पर मतदान संपन्न होने के बाद 13 जुलाई को चुनाव परिणाम घोषित किये जायेंगे।
उपचुनाव का मतदान प्रतिशत इस प्रकार रहा बिहार के रूपौली में 51.14, हिमाचल प्रदेश के हमीरपुर में 65.78, नालागढ़ में 78. 82 व देहरा में 63.89, उत्तराखंड के मंगलौर में 68.24, पश्चिम बंगाल के रायगंज में 67.12, मणिकटला 51.39,राणाघाट दक्षिण में 65.37 एवं बगड़ा में 65.15 प्रतिशत मतदान हुआ।
इसी तरह तमिलनाडु के विकारवांडी 82.48,उत्तराखंड के बदरीनाथ विस क्षेत्र में 51.43 और मंगलौर में 68.24 प्रतिशत, मध्य प्रदेश के अमरवाड़ा में 78.71 तथा पंजाब के जालंधर में मतदान का प्रतिशत 51.30 रहा।
सैनी. 
कड़वा सत्य

Tags: 13 assembly13 विधानसभा50 to 83 percent50 से 83 प्रतिशतbetweenby-electionsseatsseven statesvotingउपचुनावबीचमतदानसात राज्योंसीटों
Previous Post

दीपिका पादुकोण ने ‘कल्कि 2898 एडी’ पर पति रणवीर की प्रतिक्रिया का भावुक वीडियो शेयर किया

Next Post

फिलीपींस में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत

Related Posts

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली विस चुनाव के लिए मतदान संपन्न , औसतन 57.86 प्रतिशत मतदान

February 6, 2025
दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 17:00 बजे तक 57.70 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 15:00 बजे तक 46.55 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान
देश

मुर्मु और धनखड़ सहित कई नेताओं ने किया मतदान

February 5, 2025
अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान
राजनीति

अयोध्या के मिल्कीपुर में दोपहर एक बजे तक 44.59 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
Next Post
फिलीपींस में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत

फिलीपींस में भूस्खलन से 4 लोगों की मौत

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Haze
34 ° c
36%
5mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved