• About us
  • Contact us
Sunday, June 28, 2026
38 °c
New Delhi
40 ° Mon
40 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक आधार नहीं: भाजपा

News Desk by News Desk
September 27, 2024
in देश
सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक आधार नहीं: भाजपा
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली,27 (कड़वा सत्य) भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) मैसुरु शहरी विकास प्राधिकरण (मूडा) घोटाले की जांच केंद्रीय जांच ब्यूरो (सीबीआई) के करवाने की सहमति को वापस लेने के मुद्दे पर कांग्रेस पर हमला बोला है और श्री सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक आधार नहीं है।
भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता शहजाद पूनवाला ने शुक्रवार को यहां संवाददाताओं को संबोधित करते हुए कर्नाटक की कांग्रेस द्वारा मूडा घोटाले की सीबीआई जांच की सहमति को वापस लेने के फैसले की आलोचना की और कहा कि श्री सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक आधार नहीं है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस ‘मोहब्बत की दुकान’ नहीं चला रही है, बल्कि वह ‘भ्रष्टाचार के भाईजान’, ‘मीडिया को धमकी की दुकान’ और ‘एससी समाज के राज्यपाल का अपमान करने की दुकान’ चला रही है।”
उन्होंने कांग्रेस पर कटाक्ष करते हुए कहा कि कांग्रेस जमीन से जुड़ी हुई पार्टी है, जहां-जहां वो सत्ता में आती है, वहां अनुसूचित जाति एवं जनजाति (एससी-एसटी) की जमीन अपने रिश्तेदारों के नाम पर कर देती है। उन्होंने कहा, “कांग्रेस का कार्य ही है सत्ता में आकर लूट मचाना, कर्नाटक में मूडा स्कैम के नाम पर हजारों-करोड़ों की लूट की गई और अब कांग्रेस कर्नाटक में एक पेशेवर चोर जैसा रवैया दिखा रही है।” उन्होंने कहा कि कानून से अपने आपको बचाने के लिए सीबीआई को कार्रवाई के लिए दी गई सामान्य सहमति को ही वापस ले लिया। पहले इन्होंने भ्रष्टाचार किया और जब जांच की आंच उनके पास पहुंची तो एक पेशेवर चोर की तरह कांग्रेस ने कार्रवाई की सहमति वापस ले ली है। उन्होंने कहा कि यह कहना अतिशयोक्ति नहीं है कि कांग्रेस पार्टी का रवैया पहले चोरी और फिर सीना जोरी करने वाला बन गया है। कांग्रेस पार्टी का कर्नाटक ही नहीं बल्कि पूरे देश में भ्रष्टाचार के प्रति यही रवैया बन गया है।
भाजपा नेता ने कहा, “कांग्रेस का ध्येय बन चुका है कि ‘पहले करूंगा भ्रष्टाचार, अदालत के आदेश के बाद निकालूंगा विक्टिम हुड कार्ड, मैं किसी भी तरह से एजेंसियों का करूंगा विरोध और नहीं आने दूंगा उन्हें अंदर, क्योंकि मुझे लगता है कि लूट है मेरा जन्म सिद्ध अधिकार’। लुटेरा चोर पार्टी आज एक पेशेवर चोर की तरह भाग रही है।’उन्होंने कहा, “कर्नाटक के मुख्यमंत्री पर तीन स्ट्राइक लगीं, पहली राज्यपाल ने मूडा घोटाले को प्रथम दृश्य से बड़ा घोटाला बताते हुए उसकी जांच पर सहमति दी, दूसरी स्ट्राइक कर्नाटक उच्च न्यायालय का आदेश था, तीसरी ट्राइक विशेष अदालत ने की, जिसमें मुख्यमंत्री के खिलाफ प्राथमिकी (एफआईआर) दर्ज करने का आदेश दिया गया। इन तीन स्ट्राइक के बावजूद मुख्यमंत्री और कांग्रेस ने तीन तरह के लक्षण दिखाए।
उन्होंने कहा कि कांग्रेस ने विवेकशील कर्मठ राज्यपाल थावरचंद गहलोत के विवेक पर सवाल उठाए, कर्नाटक कांग्रेस के एक नेता ने राज्यपाल को गाली दी, उनका अपमान किया और उन्हें मारने की धमकी दी। उच्च न्यायालय ने राज्यपाल को सही ठहराया। उच्च न्यायालय ने कहा कि मुख्यमंत्री के खिलाफ जांच की मंजूरी सुनिश्चित करने में राज्यपाल ने सही फैसला किया। न्यायालय ने आदेश के पैराग्राफ 53 में कहा गया है कि अगर याचिकाकर्ता सत्ता में नहीं होता, तो उसके परिवार को ऐसे लाभ नहीं मिलते।आदेश में आगे उल्लेख किया गया कि “याचिकाकर्ता की पत्नी इन कृत्यों में लिप्त रही हैं, चाहे वह कानूनी हो या अवैध, याचिकाकर्ता को अपनी पत्नी के जीवन में क्या हो रहा है, इस बारे में पूरी तरह से अनभिज्ञ नहीं कहा जा सकता है।
श्री पूनावाला ने कहा, “उच्च न्यायालय ने उल्लेख किया है कि याचिकाकर्ता मुख्यमंत्री निस्संदेह अपनी पत्नी को मिलने वाले हर लाभ के पीछे छिपे हुए हैं।लाभ प्रथमदृष्टया याचिकाकर्ता की सत्ता की स्थिति के कारण है।”
संतोष, 
कड़वा सत्य

Tags: attackBJPCBICongressShri Siddaramaiah has no moral basis to continue as Chief Ministerकांग्रेसनयी दिल्लीभाजपाश्री सिद्दारमैया के मुख्यमंत्री पद पर बने रहने का नैतिक आधार नहीं New Delhiसीबीआईहमला
Previous Post

खिलाड़ियों को विश्वस्तरीय खेल सुविधाएं उपलब्ध कराएं:साय

Next Post

भारत और उज़्बेकिस्तान ने ताशकंद में द्विपक्षीय निवेश संधि पर किये हस्ताक्षर

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

वतन की खातिर सबसे ज्यादा जानें कुर्बान करने वाले पंजाबियों पर देश विरोधी होने का ठप्पा लगा रही है भाजपा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 8, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
Next Post
भारत और उज़्बेकिस्तान ने ताशकंद में द्विपक्षीय निवेश संधि पर किये हस्ताक्षर

भारत और उज़्बेकिस्तान ने ताशकंद में द्विपक्षीय निवेश संधि पर किये हस्ताक्षर

New Delhi, India
Sunday, June 28, 2026
Mist
38 ° c
42%
9mh
45 c 36 c
Mon
44 c 35 c
Tue

ताजा खबर

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

पंजाब ने जेलों में स्वास्थ्य और पुनर्वास सेवाओं को मजबूत करने की अपनी प्रतिबद्धता दोहराई, यूनाइटेड नेशंस ऑफिस ऑन ड्रग्स एंड क्राइम के साथ सहयोग को और किया सुदृढ़

June 27, 2026
नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

नशा मुक्त राज्य बनने की ओर बढ़ रहा पंजाब, मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने नशा छोड़ चुके नौजवानों को ‘सूरमे’ के रूप में किया सम्मानित

June 27, 2026
बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

बेअदबी के दोषियों को 15 साल तक शरण देने वालों को संगत कभी माफ नहीं कर सकती-मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

गांवों का सर्वांगीण विकास ही पंजाब को देशभर में नंबर एक राज्य बनाएगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026
भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा एसआईआर के दौरान आप समर्थकों के वोट काटने की कोशिश कर सकती है, हर वॉलंटियर को सक्रिय रहना चाहिए: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

June 26, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved