• About us
  • Contact us
Sunday, April 19, 2026
32 °c
New Delhi
35 ° Mon
36 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड

News Desk by News Desk
June 12, 2024
in व्यापार
सीतारमण लगातार सातवां बजट पेश कर बनायेगी रिकार्ड
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली 12 जून (कड़वा सत्य) वित्त एवं कंपनी मामलों के मंत्री के तौर पर बुधवार को अपना कार्यभार संभालने वाली श्रीमती निर्मला सीतारमण जुलाई में चालू वित्त वर्ष का पूर्ण बजट पेश कर एक नया रिकार्ड कायम करेंगी। देश की पहली पूर्णकालिक महिला वित्त मंत्री श्रीमती सीतारमण ने अब एक अंतरिम बजट सहित छह बजट पेश किए हैं और जुलाई का बजट उनका लगातार सातवां बजट होगा ।
श्रीमती सीतारमण ने बुधवार को लगातार दूसरी सरकार में केंद्रीय वित्त मंत्री का पदभार संभाला। वह जुलाई में वर्ष 2024-25 का पूर्ण केंद्रीय बजट पेश करेंगी जिस पर सभी की निगाहें होंगी। उम्मीद है कि वह अपने आगामी बजट प्रस्ताव में अगले पांच वर्षों के लिए सरकार के आर्थिक दृष्टिकोण और प्रमुख नीतिगत रुझानों की रूपरेखा प्रस्तुत करेंगी।
श्रीमती सीतारमण इसके अतिरिक्त, बजट में विनिर्माण क्षेत्र को बढ़ावा देने के उपायों को लागू करके बेरोजगारी को दूर करने पर ध्यान केंद्रित कर सकती हैं।
श्रीमती सीतारमण लगातार सात बजट पेश करने वाली पहली वित्त मंत्री बनने की राह पर हैं जो एक नया इतिहास होगा। जुलाईम में वह सबसे अधिक बार बजट प्रस्तुत करने वाले वित्त मंत्री के रूप में मोरारजी देसाई के रिकॉर्ड को तोड़ देंगी।
गत पहली फरवरी को उन्होंने वित्त वर्ष 2024- 25 का अंतरिम बजट रखा था जिसमें केवल लेखानुदान के प्रस्ताव तक सीमित रखने की परंपरा का पालन किया गया।
अंतरिम बजट एक अस्थायी वित्तीय विवरण है जिसका उद्देश्य नई सरकार के कार्यभार संभालने तक सरकार को अपना काम काज चलाने केलिए समेकित कोष से धन खर्च करने की मंजूरी भर ली जाती है। अंतरिम बजट में व्यय और आवश्यक आवंटन शामिल होते हैं, लेकिन आमतौर पर प्रमुख नीतिगत घोषणाओं या बदलावों से बचा जाता है। यह प्रथा चुनाव के बाद नई सरकार के गठन तक सरकारी कार्यों और वित्त पोषण की निरंतरता सुनिश्चित करती है। आम चुनावों के बाद, नव निर्वाचित सरकार वित्तीय वर्ष के लिए पूर्ण बजट पेश करती है।
उम्मीद की जा रही है कि मोदी की तीसरी सरकार का पहला बजट जुलाई में पेश किया जाएगा। यह पूर्ण बजट पूरे वित्तीय वर्ष के लिए नई सरकार की आर्थिक नीतियों, व्यय और राजस्व योजनाओं का विवरण देगा।
श्रीमती सीतारमण को पुन: वित्त मंत्री पद की जिम्मेदारी दिया जाना नयी सरकार की प्राथमिकताओं और नीतिगत दिशा में निरंतरता की ओर संकेत करता है। इस वर्ष के लिए दोहरे बजट (अंतरिम और पूर्ण बजट) की प्रथा से यह सुनिश्चित किया गया कि निवर्तमान सरकार चुनाव से ठीक पहले सरकार की दीर्घकालिक प्रतिबद्धताओं या और नीतिगत दिशाओं में कोई बदलाव न करे, जिससे आने वाली सरकार को अपनी वित्तीय रणनीति और कार्यक्रमों को अपने तरीके से लागू करने का मौका मिले।
केंद्रीय बजट के प्रस्ताव वित्तीय वर्ष की अंतिम तारीख (31 मार्च) तक के लिए प्रभावी होते हैं, इसलिए सरकार के पास केवल उस तिथि तक के लिए कोई बजट प्रस्ताव लागू करने का अधिकार होता है। पहली अप्रैल और नई सरकार के गठन के बीच की अंतरिम अवधि में सरकार की लागतों को वहन करने पर व्यय के लिए संसद की अनुमति लेने के लिए अंतरिम बजट लाया गया था।
आम चुनाव के बाद प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने लगातारी बार प्रधान मंत्री पद की शपथ लेकर 1962 के तत्कालीन प्रधानमंत्री जवाहर लाल नेहरू का रिकार्ड दोहराया है। मोदी ने कार्यकाल के लिए अपने मंत्रिमंडल की घोषणा कर दी है, तो अब लोगों को नयी सरकार के पहले पूर्ण बजट का बेसब्री से इंतजार कर रहा है।
बजट घोषणा की आधिकारिक तिथि और समय संसद के मानसून सत्र के कार्यक्रम के बाद अधिसूचित किया जाएगा।
केंद्रीय संसदीय कार्यमंत्री किरेन रिजिजू ने बुधवार को बताया कि नव निर्वाचित अट्ठारहवीं लोकसभा का पहला सत्र 24 जून से शुरू होगा। यह सत्र तीन जुलाई तक चलेगा जिसमें शुरू में पहले लोक सभा के लिए निर्वाचित सदस्यों को शपथ दिलायी जाएगी और उसके बाद लोक सभा अध्यक्ष का चुनाव किया जाएगा। उन्होंने बताया कि इस सत्र में नवनिर्वाचित सदस्यों के शपथ, स्पीकर के चुनाव, राष्ट्रपति का अभिभाषण और उस पर चर्चा होगी। उन्होंने बताया कि राज्यसभा का 264वां सत्र 27 जून से शुरू होगा और तीन जुलाई तक चलेगा।
इसबीच ऐसी खबरें आ रही हैं कि संसद का यह सत्र दो चरणों में संपन्न हो सकता है। इसका दूसरा 22 जुलाई से 9 अगस्त तक का हो सकता है तथा इसी दौरान वित्त मंत्री बजट पेश करेंगी और इस पर चर्चा कर इसे पारित कराया जायेगा क्योंकि सरकार के पास अभी 31 अगस्त तक व्यय के लिए संसद की मंजूरी है। सरकार के लिए उससे पहले बजट को पारित कराना वैधानिक रूप से आवश्यक होगा।
शेखर,  
कड़वा सत्य

Previous Post

रायबरेली और वायानाड को लेकर दुविधा में हूं : राहुल

Next Post

भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ओडिशा पहुंचे मोदी

Related Posts

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी
देश

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर
देश

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ
देश

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?
देश

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज
देश

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026
ग्लोबल सिख काउंसिल द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता, तकनीकी बेअदबी और गुरमुखी के मुद्दे संसद में उठाने की माँग
अभी-अभी

ग्लोबल सिख काउंसिल द्वारा धार्मिक स्वतंत्रता, तकनीकी बेअदबी और गुरमुखी के मुद्दे संसद में उठाने की माँग

April 18, 2026
Next Post
भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ओडिशा पहुंचे मोदी

भाजपा सरकार के शपथ ग्रहण समारोह में भाग लेने के लिए ओडिशा पहुंचे मोदी

New Delhi, India
Sunday, April 19, 2026
Mist
32 ° c
36%
6.1mh
41 c 29 c
Mon
41 c 31 c
Tue

ताजा खबर

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

PM Modi Nation Address: ‘नारी अपना अपमान कभी नहीं भूलती…’, महिला आरक्षण बिल गिरने पर पीएम मोदी ने देश की महिलाओं से मांगी माफी

April 18, 2026
पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

पंजाब के औद्योगिक विकास को गति देने और वैश्विक निवेश को आकर्षित करने के लिए मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान आज से नीदरलैंड के दौरे पर

April 18, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

मुख्यमंत्री भगवंत मान की अगुवाई में पंजाब के बुनियादी ढांचे का कायाकल्प लगातार जारी: हरभजन सिंह ईटीओ

April 18, 2026
मोगा में देह व्यापार का पर्दाफाश: अकाली नेता गिरफ्तार, AAP ने पूछा- क्या ऐसे ‘पंजाब बचाएंगे’ सुखबीर बादल?

‘युद्ध नशेआं विरुद्ध’ मुहिम ला रही है रंग, 80% सफलता दर के साथ जनता और पुलिस के तालमेल ने तोड़ी तस्करों की कमर: बलतेज पन्नू

April 18, 2026
Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

Punjab Gatka Championship 2026: रूपनगर में गूंजे खालसाई जयकारे, 15 जिलों की टीमों के साथ 12वीं स्टेट गतका चैंपियनशिप का शानदार आगाज

April 18, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved