• About us
  • Contact us
Sunday, June 14, 2026
29 °c
New Delhi
36 ° Mon
37 ° Tue
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

सुखबीर सिंह बादल ने ईवीएम में गड़बड़ी की स्वतंत्र जांच की मांग की

News Desk by News Desk
June 17, 2024
in राजनीति
सुखबीर सिंह बादल ने ईवीएम में गड़बड़ी की स्वतंत्र जांच की मांग की
Share on FacebookShare on Twitter

चंडीगढ़ 17 जून (कड़वा सत्य) शिरोमणि अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल ने लोकसभा चुनावों में देश भर में आंकड़ों में हेराफेरी और ईवीएम मशीनों को हैक करने के आरोपों की उच्चतम न्यायिक स्तर पर स्वतंत्र और पारदर्शी जांच की मांग की।
चुनाव आयोग द्वारा जारी आंकड़ों में भारी गड़बड़ी का हवाला देते हुये अकाली नेता ने इस बात पर जोर दिया कि वह सिर्फ पंजाब में इन गड़बडि़यों के रहस्यों का जिक्र नहीं कर रहे हैं। “इसलिए, किसी को यह नहीं सोचना चाहिए कि मैं इसे शिअद या पंजाब के परिणामों के लिये स्पष्टीकरण के तौर पर पेश कर रहा हूं। मैं पूरे देश की बात कर रहा हूं।”
श्री बादल ने कहा कि वे 542 निर्वाचन क्षेत्रों में से 539 में ईवीएम के आंकड़ों में अंतर की खबरों से ‘अविश्वसनीय रूप से स्तब्ध’ हैं। लक्षद्वीप, दमन और दीव तथा अमरेली (गुजरात) इस अंतर के रहस्य के एकमात्र अपवाद हैं।
उन्होंने बताया कि अंतर के आकार और अंतिम परिणाम के बीच एक रहस्यमय संबंध है। कई स्थानों पर चुनाव द्वारा जारी ईवीएम के पहले और अंतिम आंकड़ों के बीच अंतर 12 प्रतिशत से अधिक था – जो विजेताओं और हारने वालों के वोट शेयर के बीच के अंतर से कहीं अधिक है। उन्होंने कहा कि अंतर जितना अधिक होगा, भाजपा की सीटों की संख्या उतनी ही अधिक होगी। उन्होंने कहा कि पहली और अंतिम गणना में ओडिशा में 12.54 प्रतिशत की रहस्यमय वृद्धि दिखाई गई, जहां भाजपा को 21 में से 20 सीटें मिलीं। इसी तरह, आंध्र प्रदेश में यह वृद्धि 12.54 प्रतिशत थी, जहां एनडीए ने 25 में से 21 सीटें जीतीं। असम में, वृद्धि 9.50 प्रतिशत थी और एनडीए को 14 में से 11 सीटें मिलीं।
पंजाब का जिक्र करते हुये श्री बादल ने कहा कि अकेले ईवीएम वोटों में चुनाव आयोग की पहली और अंतिम गणना में 6.94 प्रतिशत का अंतर था। संयोग से, राज्य में भाजपा का वोट शेयर बढ़कर 18.56 प्रतिशत हो गया। यह ध्यान दिया जा सकता है कि यह अंतर केवल ईवीएम वोटों के पहले और अंतिम आंकड़ों के बीच के अंतर को संदर्भित करता है, और वोटों को संदर्भित नहीं करता है। इससे भी महत्वपूर्ण बात यह है कि चुनाव आयोग ने 25 मई को उच्चतम न्यायाकलय के समक्ष दावा किया था कि ईवीएम की गिनती में कोई बदलाव नहीं हो सकता क्योंकि मशीनें फुलप्रूफ हैं।
श्री बादल ने उच्चतम न्यायालय के समक्ष चुनाव आयोग के इस दावे को भी ‘अजीब और अविश्वसनीय’ करार दिया कि उसने वोट प्रतिशत के आंकड़े जारी किये थे, लेकिन इतने कम समय में वास्तविक संख्या निर्धारित करना संभव नहीं था। अकाली नेता ने पूछा, ‘क्या वास्तविक संख्या जाने बिना प्रतिशत निर्धारित करना मानवीय रूप से संभव है? आप संख्या जाने बिना प्रतिशत कैसे तय कर सकते हैं? क्या उन्होंने कोई नया गणित इजाद किया है?’। उन्होंने कहा कि कथित चुनावी धोखाधड़ी से पर्दा उठाने के लिए किसी विदेशी की आवश्यकता नहीं है। “चुनाव आयोग के आंकड़ों में विरोधाभास और उच्चतम न्यायालय के समक्ष उसका खुद का दावा कि वह पांच से छह दिनों से कम समय में अंतिम आंकड़ों को सत्यापित नहीं कर सकता, यह सब बातें रहस्य को उजागर करने के लिये काफी हैं। “अगर चुनाव आयोग को अंतिम आंकड़ों को सत्यापित करने में वाकई इतना समय लगता है, तो वह मतदान समाप्त होने के 48 घंटे बाद ही अंतिम दौर के वोटों की गिनती और परिणाम कैसे घोषित कर सकता है। यहां कुछ गंभीर गड़बड़ चल रही है,”
पंजाब के पूर्व उपमुख्यमंत्री ने कहा कि अगर यह घटनाक्रम सच है, तो यह हमारे देश में लोकतंत्र के लिए सबसे गंभीर और खतरनाक है। अगर लोगों के वोट बदले जा सकते हैं और हारने वालों को विजेता दिखाया जा सकता है, तो देश की नियति ऐसे हाथों में चली जायेगी, जिन पर लोगों को भरोसा नहीं है। तब लोकतंत्र तानाशाही से भी बदतर एक धोखा बन जाता है।
ठाकुर.श्रवण
कड़वा सत्य

Tags: Chandigarhdata manipulationEVMLok Sabha electionsnationwideShiromani Akali Dal PresidentSukhbir Singh Badalआंकड़ों में हेराफेरीआरोपोंईवीएम मशीनों हैकउच्चतम न्यायिक स्तरचंडीगढ़देश भरमांगलोकसभा चुनावोंशिरोमणि अकाली दल अध्यक्षसुखबीर सिंह बादलस्वतंत्र और पारदर्शी जांच
Previous Post

15 नवंबर को प्रदर्शित होगी शुजित सरकार की नयी फिल्म

Next Post

अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव लाहौल-स्पीति से ब द

Related Posts

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 6, 2026
बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू
देश

बेअदबी विरोधी कानून पर सुखबीर बादल की चुप्पी बुनियादी सवाल खड़े करती है: बलतेज पन्नू

April 20, 2026
श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस
देश

श्री अकाल तख्त साहिब पर सवाल उठाना पंथ पर सीधा हमला है, सुखबीर बादल को इसके लिए जवाबदेह ठहराया जाना चाहिए: हरजोत सिंह बैंस

April 9, 2026
पंजाब-राजस्थान पानी समझौता:राजस्थान पर पंजाब के 1,44,000 करोड़ रुपए बकाये के मुद्दे पर विपक्षी नेता चुप क्यों है:बलतेज पन्नू
देश

सुखबीर बादल के आरोपों पर बलतेज पन्नू का तीखा पलटवार, कहा- अपनी याददाश्त सुधारें बादल, बेअदबी का काला इतिहास आपका है

March 20, 2026
कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं
देश

कुलदीप धालीवाल का सुखबीर बादल पर तीखा हमला, कहा- गैंगस्टरों को भगाने की बात करने वाले खुद ‘गैंगस्टरों को लाओ कैंपेन’ चला रहे हैं

March 17, 2026
कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन
देश

कांग्रेस ने दिल्ली में केजरीवाल के खिलाफ किया प्रदर्शन

February 2, 2025
Next Post
अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव लाहौल-स्पीति से बरामद

अमेरिकी पैराग्लाइडर का शव लाहौल-स्पीति से ब द

New Delhi, India
Sunday, June 14, 2026
Mist
29 ° c
66%
6.8mh
42 c 32 c
Mon
42 c 33 c
Tue

ताजा खबर

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

जेल में बंद गैंगस्टर से जुड़े दो व्यक्ति बठिंडा से गिरफ्तार; दो पिस्तौल बरामद

June 13, 2026
भगवंत मान सरकार द्वारा पूरे राज्य की अनधिकृत कॉलोनियों के निवासियों को राहत देने के लिए राज्य स्तरीय नीति बनाने की घोषणा

भगवंत मान सरकार की ‘युद्ध नशों के विरुद्ध’ मुहिम के तहत पंजाब में 90,000 से अधिक नशा पीड़ितों को नशामुक्ति, उपचार और पुनर्वास की सुविधा प्रदान की गई

June 13, 2026
बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

बिना किसी प्रीमियम भुगतान के स्वास्थ्य सुरक्षा प्रदान कर रही ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’, निजी स्वास्थ्य बीमे का किफायती विकल्प बनकर उभरी

June 13, 2026
स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

स्पीकर संधवां ने पारिवारिक रिश्तों को मजबूत बनाने के लिए माता-पिता से अपने बच्चों के साथ अधिक से अधिक समय बिताने की अपील की

June 13, 2026
हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

हरजोत सिंह बैंस की नगर निगम अधिकारियों को हिदायत – लुधियाना शहर को 30 जून तक सड़कों के गड्ढों और मैनहोल से मुक्त बनाया जाए

June 12, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved