• About us
  • Contact us
Tuesday, May 5, 2026
24 °c
New Delhi
31 ° Wed
34 ° Thu
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home व्यापार

सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 72 हजार अंक के पार

News Desk by News Desk
December 27, 2023
in व्यापार
सेंसेक्स ने बनाया नया रिकॉर्ड, पहली बार 72 हजार अंक के पार
Share on FacebookShare on Twitter

मुंबई 27 दिसंबर (कड़वा सत्य) अमेरिका में महंगाई पर लगाम लगने से फेड रिजर्व के अगले साल से ब्याज दरों में कटौती की बढ़ी उम्मीद से विश्व बाजार में आई तेजी की बदौलत स्थानीय स्तर पर कमोडिटीज, ऑटो, धातु और बैंकिंग समेत पंद्रह समूहों में हुई लिवाली से आज सेंसेक्स ने फिर नया रिकॉर्ड बनाया और पहली बार 71 हजार अंक के पार पहुंच गया।
बीएसई का तीस शेयरों वाला संवेदी सूचकांक सेंसेक्स 701.63 अंक अर्थात 0.98 प्रतिशत की छलांग लगाकर 72 हजार अंक के मनोवैज्ञानिक स्तर कि पार 72,038.43 अंक हो गया। इसी तरह नेशनल स्टॉक एक्सचेंज (एनएसई) का निफ्टी 213.40 अंक यानी एक प्रतिशत की तेजी के साथ 21,654.75 अंक पर रहा। दिग्गज कंपनियों की तरह मझौली और छोटी कंपनियों एक शेयरों में भी लिवाली हुई। इससे बीएसई का मिडकैप 0.41 प्रतिशत मज़बूत होकर 36,286.89 अंक और स्मॉलकैप 0.20 प्रतिशत चढ़कर 42,286.91 अंक हो गया।
इस दौरान बीएसई में कुल 3914 कंपनियों के शेयरों में कारोबार हुआ, जिनमें से 1993 में लिवाली जबकि 1815 में बिकवाली हुई वहीं 106 में कोई बदलाव नहीं हुआ। इसी तरह निफ्टी की 39 कंपनियां लाभ में जबकि 10 नुकसान में रही वहीं एक के भाव स्थिर रहे।
बीएसई में यूटिलिटीज, ऊर्जा, पावर, सर्विसेज और तेल एवं गैस समूह की 0.40 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर शेष 15 समूहों में तेजी का रुख रहा। इस दौरान कमोडिटीज 1.19, सीडी 0.91, एफएमसीजी 0.39, वित्तीय सेवाएं 0.94, हेल्थकेयर 0.49, इंडस्ट्रियल्स 0.49, आईटी 0.68, दूरसंचार 0.65, ऑटो 1.33, बैंकिंग 1.09, कैपिटल गुड्स 0.67, कंज्यूमर डयूरेबल्स 0.67, धातु 1.33, रियल्टी 0.60 और टेक समूह के शेयर 0.96 प्रतिशत लाभ में रहे।
अंतर्राष्ट्रीय स्तर पर तेजी का रुख रहा। इस दौरान ब्रिटेन का एफ़टीएसई 0.55, जर्मनी का डैक्स 0.14, जापान का निक्केई 1.13, हांगकांग का हैंगसेंग 1.74, दक्षिण कोरिया का कोस्पी 0.42 और चीन का शंघाई कम्पोजिट 0.54 प्रतिशत उछल गया।
कारोबार की शुरूआत में सेंसेक्स 155 अंक की तेजी लेकर 71,492.02 अंक पर खुला लेकिन बिकवाली होने से दोपहर बाद 71,473.65 अंक के निचले स्तर पर आ गया। वहीं, लिवाली होने से यह कारोबार के अंतिम चरण में 72,119.85 अंक के सार्वकालिक उच्चतम स्तर पर पहुंच गया। अंत में पिछले दिवस के 71,336.80 अंक के मुकाबले 0.98 प्रतिशत उछलकर 72,038.43 अंक पर रहा।
इसी तरह निफ्टी भी 56 अंक चढ़कर 21,497.65 अंक पर खुला और सत्र के दौरान 21,495.80 अंक के निचले जबकि 21,675.75 अंक के उच्चतम स्तर पर रह। अंत में पिछले सत्र के 21,441.35 अंक की तुलना में 1.00 प्रतिशत मजबूत होकर 21,654.75 अंक हो गया।
इस दौरान टेक महिंद्रा और एनटीपीसी की 1.21 प्रतिशत तक की गिरावट को छोड़कर सेंसेक्स की 28 कंपनियों में तेजी रही। अल्ट्रासिमको ने सबसे अधिक 4.23 प्रतिशत का मुनाफा कमाया। साथ ही जेएसडब्ल्यू स्टील 2.97, टाटा मोटर्स 2.91, भारती एयरटेल 2.15, एसबीआई 1.63, इंडसइंड बैंक 1.63, एलटी 1.54, टाटा स्टील 1.44, इंफ़ोसिस 1.42, महिंद्रा एंड महिंद्रा 1.22, एचडीएफसी बैंक 1.17, एक्सिस बैंक 1.12, एचसीएल टेक 0.93, हिंदुस्तान यूनिलीवर 0.91, आईसीआईसीआई बैंक 0.67, रिलायंस 0.34, टीसीएस 0.34, विप्रो 0.19 और मारुति के शेयर 0.11 प्रतिशत के लाभ में रहे।
सूरज

Tags: the Fed Reserve is expected to cut interest rates from next year.मुंबई अमेरिका में महंगाई पर लगाम लगने से फेड रिजर्व के अगले साल से ब्याज दरों में कटौती की बढ़ी उम्मीद Mumbai: With inflation under control in America
Previous Post

ऑस्कर विजेता फिल्म ‘पैरासाइट’ के अभिनेता ली सुन क्युन का निधन

Next Post

राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से शुरु करेंगे ‘भारत जोड़ो यात्रा’ का दूसरा चरण

Related Posts

मुनाफावसूली से गिरा बाजार
व्यापार

मुनाफावसूली से गिरा बाजार

March 11, 2024
Next Post
राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से शुरु करेंगे

राहुल गांधी 14 जनवरी को मणिपुर से शुरु करेंगे 'भारत जोड़ो यात्रा' का दूसरा चरण

New Delhi, India
Tuesday, May 5, 2026
Moderate or heavy rain with thunder
24 ° c
65%
13mh
38 c 25 c
Wed
41 c 28 c
Thu

ताजा खबर

भगवंत मान सरकार ने सर्वसम्मति से जीता विश्वास मत, जनता का विश्वास आम आदमी पार्टी के साथ आज भी है और 2027 में भी प्रचंड जीत के साथ रहेगा – भगवंत सिंह मान

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने विश्व स्तरीय सुविधाओं से लैस 250 ग्रामीण खेल मैदानों का किया उद्घाटन; कहा, पंजाब के गांवों से अंतरराष्ट्रीय स्तर के खिलाड़ी पैदा होंगे

May 5, 2026
मानसून से पहले बाढ़ सुरक्षा प्रबंधों को मजबूत करने के लिए आप सरकार की ओर से एम्फीबियस मशीनों की खरीद को मंजूरी: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

भाजपा के हाथ 700 किसानों के खून से रंगे हुए हैं, पंजाब काले कृषि कानूनों का अपमान कभी नहीं भूलेगा: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 5, 2026
भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू

भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ बनी वरदान; 65 साल की माँ के घुटनों का हुआ मुफ्त ऑपरेशन, बेटे की आँखों से छलके खुशी के आँसू

May 4, 2026
पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़

पंजाब पुलिस ने पाकिस्तान समर्थित ‘ड्रोन–ड्रग्स–गन’ नेटवर्क को तोड़ा, ‘गैंगस्टरों पर वार’ अभियान के तहत 65 करोड़ की संपत्ति फ्रीज़

May 4, 2026
पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved