• About us
  • Contact us
Wednesday, June 3, 2026
32 °c
New Delhi
37 ° Thu
35 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

हम वाराणसी की पीड़िता की लड़ाई में उसके साथ हैं: लाम्बा-फोगाट

News Desk by News Desk
October 28, 2024
in देश
हम वाराणसी की पीड़िता की लड़ाई में उसके साथ हैं: लाम्बा-फोगाट
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 28 अक्टूबर (कड़वा सत्य) महिला कांग्रेस अध्यक्ष अलका लांबा तथा हरियाणा विधानसभा चुनाव के लिए नव निर्वाचित पहलवान विनेश फोगाट ने कहा है कि वाराणसी में पीड़ित महिला के परिजन राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ-भारतीय जनता पार्टी (आरएसएस-भाजपा) नेता की सह पर जेल में है और जिस पर आरोप लगे हैं, वह छुट्टा घूम रहा है इसलिए पीड़िता की लड़ाई में वे उसके साथ खड़ी हैं और मिलकर उसकी लड़ाई लड़ेंगी।
महिला कांग्रेस अध्यक्ष एवं सुश्री फोगाट ने सोमवार को यहां कांग्रेस मुख्यालय में संवाददाता सम्मेलन में कहा कि पीड़िता को आरएसएस-भाजपा नेता चार साल से दुष्कर्म की धमकियां दे रहा है, लेकिन पुलिस में शिकायत करने पर उसे जेल भेजने की बजाय पीड़िता के परिजनों को ही जेल में डाल दिया और आरोपी खुला घूम कर भाजपा नेताओं का उसे बचाने के लिए आभार जता रहा है।
श्रीमती लाम्बा ने कहा, “बेटी बचाओ’ का नारा देने वाले प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के संसदीय क्षेत्र वाराणसी की एक बेटी की आपबीती है जिसे भाजपा आरएसएस नेता राजेश सिंह चार साल से उसे बलात्कार की धमकियां दे रहा है और सत्ता में बैठे लोगों का फायदा उठाकर आजाद घूम रहा है, जबकि पीड़िता का परिवार जेल में है। पीड़ित महिला अपने 9 साल के बच्चे और बूढ़े मां-बाप के साथ दर-दर की ठोकरें खा रही है और न्याय की गुहार लगा रही है।”
उन्होंने कहा, “राजेश सिंह का ट्विटर हैंण्डल देखेंगे तो उसमें महिलाओं को बलात्कार करने की धमकियां देने का सारा सबूत है। पीड़िता ने परेशान कर रहे राजेश की शिकायत वाराणसी के डीएम से की लेकिन कुछ नहीं हुआ। फिर महिला अपने पति और भाई के साथ राजेश के घर गईं और दोनों में हाथापाई हुई। उसे जेल नहीं हुई और यह आजाद घूम कर ट्वीट कर भाजपा नेताओं को धन्यवाद दे रहा है कि उस पर उन्होंने कोई कार्रवाई नहीं होने दी।”
महिला कांग्रेस अध्यक्ष ने कहा की पीड़िता का परिवार और जानकार जेल में हैं, लेकिन जो धमकियां दे रहा है वह खुला घूम रहा है। उन्होंने कहा, “हम वाराणसी के डीएम और पुलिस प्रशासन से पूछना चाहते हैं कि आखिर सैफ़रन राजेश सिंह पिछले 40 दिन से कहां है। चार साल से न्याय मांग रही महिला को न्याय नहीं मिलता है और उल्टा महिला के परिवार को ही जेल हो गई और उसके घर के कुर्की के आदेश दे दिए गए हैं।”
सुश्री फोगाट ने कहा, “एक महिला, एक बेटी और एक विधायक होने के नाते मैं हर महिला को विश्वास दिलाती हूं कि जिस किसी को भी लगता है कि उसके साथ गलत हो रहा है, तो हम सभी उसके साथ खड़े हैं। जो आज वाराणसी की पीड़िता के साथ हो रहा है, वैसा ही हमारे साथ भी हुआ क्योंकि हम अन्याय के खिलाफ आवाज उठाने की हिम्मत रखते हैं। सैफ़रन राजेश सिंह सोशल मीडिया पर महिलाओं के खिलाफ गलत बातें लिखता रहा है लेकिन भाजपा सरकार और पुलिस कोई कार्रवाई नहीं कर रही है।”
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: arefightherLamba-PhogatVaranasivictimWewithउसकेपीड़ितालड़ाईलाम्बा-फोगाटवाराणसीसाथहमहैं
Previous Post

भारत में रक्षा क्षेत्र के साजो-सामान का निर्माण तंत्र नई ऊंचाइयों को छू रहा है: मोदी

Next Post

एडी बाजार में प्रवेश किया स्मॉलकेस ने

Related Posts

आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
मनोरंजन

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
आवाज के जादू से संगीत प्रेमियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने
बॉलीवुड

आवाज के जादू से संगीत  ियों के दिलों पर राज किया लता मंगेश्कर ने

February 6, 2025
मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित
खेल

मेरा पूरा ध्यान एकदिवसीय सीरीज और चैंपियंस ट्रॉफी पर है: रोहित

February 5, 2025
उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी
खेल

उत्साहित भारतीय टीम जीत के इरादे से उतरेगी

February 5, 2025
सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान
खेल

सिल्वर से शुरुआत, सोने की ओर बढ़ते कदम:नीरज ने बढ़ाया उत्तराखंड का मान

February 4, 2025
भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस
देश

भाजपा, आम आदमी पार्टी दोनों करते हैं महिलाओं का अपमान, वायरल वीडियो दिखाया : कांग्रेस

February 4, 2025
Next Post
एडी बाजार में प्रवेश किया स्मॉलकेस ने

एडी बाजार में प्रवेश किया स्मॉलकेस ने

New Delhi, India
Wednesday, June 3, 2026
Sunny
32 ° c
37%
3.6mh
42 c 33 c
Thu
39 c 31 c
Fri

ताजा खबर

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

JEE Advanced Result 2026: पंजाब के 59 सरकारी स्कूली छात्रों ने पास की JEE Advanced परीक्षा, ‘शिक्षा क्रांति’ से टूटे महंगे कोचिंग के भ्रम

June 2, 2026
पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

पंजाब के किसानों को CM मान का बड़ा तोहफा: KCC नियमों में 26 साल बाद ऐतिहासिक बदलाव, अब ATM और UPI से निकाल सकेंगे पैसे

June 2, 2026
पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

पंजाब: कबड्डी के ‘चीता’ किंदा बिहारीपुरिया आम आदमी पार्टी में शामिल, कई इंटरनेशनल खिलाड़ी और कमेंटेटर भी साथ आए

June 2, 2026
Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

Urvashi Rautela Award: यूनेस्को ने उर्वशी को चुना ‘बेस्ट एक्ट्रेस’, इंटरनेशनल लेवल पर मिली बड़ी पहचान

June 2, 2026
डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

डीजीपी गौरव यादव द्वारा फील्ड यूनिटों को पूरे राज्य में पुलिस की मौजूदगी और गश्त बढ़ाने के निर्देश

June 2, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved