• About us
  • Contact us
Monday, May 18, 2026
31 °c
New Delhi
41 ° Tue
41 ° Wed
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home खेल

हैदराबाद ने दिल्ली को उसके घर में किया चारों खाने चित्त

News Desk by News Desk
April 21, 2024
in खेल
हैदराबाद ने दिल्ली को उसके घर में किया चारों खाने चित्त
Share on FacebookShare on Twitter

नई दिल्ली 20 अप्रैल (कड़वा सत्य) ट्रैविस हेड (32 गेंदो पर 89 रन) और अभिषेक शर्मा (12 गेंदो पर 46 रन) के बीच 131 रन की तूफानी शतकीय साझीदारी के बाद थंगारसु नटराजन (19 रन पर चार विकेट) के उम्दा प्रदर्शन की बदौलत सनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच) ने इंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल) के 35वें मुकाबले में शनिवार को दिल्‍ली कैपिटल्‍स को 67 रनों के विशाल अंतर से हरा दिया।
अरुण जेटली स्टेडियम में टॉस जीत कर पहले खेलते हुये हैदराबाद ने निर्धारित 20 ओवर में सात विकेट पर 266 रन बनाये जिसके जवाब में मेजबान टीम 19.1 ओवर में 199 रन पर ढेर हो गयी। आईपीएल के मौजूदा सत्र में यह तीसरा मौका है जब हैदराबाद ने 250 रन से अधिक का स्कोर खड़ा किया है।
इस जीत के साथ सनराइजर्स हैदराबाद अंकतालिका में राजस्थान रायल्स के बाद दूसरी पायदान पर पहुंच गयी है वहीं दिल्ली कैपिटल्स सातवें नंबर पर लुढ़क गयी है।
हैदराबाद की जीत की गाथा हेड और शर्मा ने मैदान के चारों ओर रनों की बौछार कर लिख दी थी जबकि नटराजन और मयंक मार्कंडेय (26 रन पर दो विकेट) ने अपनी उम्दा गेंदबाजी से जीत के लक्ष्य को बौना कर दिया।
दिल्ली के कुलदीप यादव (55 रन पर चार विकेट) ने हालांकि हेड और शर्मा की जोड़ी को निपटा कर दिल्ली को सांस लेने का अवसर दिया था मगर नितीश कुमार रेड्डी (37) और शाहबाज़ अहमद (59 नाबाद) ने तेज गति से रन बटोरते हुये दिल्ली के लिये एक चुनौतीपूर्ण लक्ष्य तैयार कर दिया था।
लक्ष्य का पीछा करने उतरी दिल्ली की शुरुआत निराशाजनक तरीके से हुयी जब उसने दो शुरुआती विकेट मात्र 25 रन पर गंवा दिये मगर जेक फ़्रेज़र-मक्गर्क (18 गेंद पर 65 रन) और अभिषेक पोरेल (42) ने 30 गेंदों में 84 रन की साझीदारी कर दिल्ली की उम्मीदों को हवा दे दी। इन दोनो धाकड़ खिलाड़ियों को मयंक मार्कंडेय ने निपटा कर दिल्ली का दिल तोड दिया। कप्तान रिषभ पंत (44) ने हालांकि लक्ष्य के करीब पहुंचने की सुस्त कोशिश की मगर उनके इस प्रयास पर भी पुछल्ले बल्लेबाजों ने अपना विकेट जल्दी गंवा कर पलीता लगा दिया।
थंगारसु नटराजन ने एक के बाद एक चार विकेट चटका कर जीत के अंतर को और भी बढा दिया। इससे पहले वशिंगटन सुंदर और भुवनेश्वर कुमार ने सलामी जाेड़ी को सस्ते में निपटा कर हैदराबाद की राह आसान कर दी थी। फ्रेजर ने 28 मिनट क्रीज पर रह कर दिल्ली की फिजां की गर्मी को बढाया था।
इससे पहले कुलदीप यादव ने अपने एक ओवर में अभिषेक और एडन मारक्रम (1) को आउट कर हैदराबाद के तेवर को ठंडा किया था। इस बीच शतक की ओर बढ रहे ट्रेविस हेड भी कुलदीप के अगले ओवर में उनका तीसरा शिकार बने जब आफ स्टांप से बाहर जा रही गेंद को पुल करने के प्रयास में लॉन्ग ऑन बाउंड्री पर ट्रिस्टन स्टब्स ने आगे की ओर डाइव लगाकर उनका शानदार कैच लपक लिया। उन्होने 42 मिनट क्रीज पर रहकर 11 चौके और छह छक्के लगाये।
पारी के दसवें ओवर में अक्षर पटेल ने हाइनरिक क्लासन (15) को क्लीन बोल्ड आउट कर रनो की रफ्तार को पूरी तरह काबू में कर लिया। नितीश कुमार रेड्डी (37) ने हालांकि कुछ अच्छे शाट्स खेल कर रन गति को बढाने का प्रयास किया मगर कुलदीप की नजरों से वह भी नहीं बच सके जब मिडिल स्टंप पर फेंकी गयी गुड लेंथ गेंद को पुल करने के प्रयास में वह लांग आन पर खड़े डेविड वार्नर को कैच थमा बैठे।
आखिरी के ओवरों में शाहबाज़ अहमद (59 नाबाद) ने तेज गति से रन बटोरते हुये टीम के स्कोर को 250 के पार पहुंचाया मगर दूसरे छोर पर अपेक्षित सहयोग नहीं मिलने के कारण वह टीम के स्कोर को 300 के स्कोर के आसपास भी पहुंचाने में असफल रहे।
कुलदीप यादव 55 रन देकर चार विकेट झटके जबकि मुकेश कुमार और अक्षर पटेल को एक एक विकेट मिला। कप्तान पैट कमिंस दूसरा रन चुराने के चक्कर में पहली ही गेंद पर अपना विकेट गंवा बैठे।
 
कड़वा सत्य

Tags: 131 रन35वें मुकाबले46 रन67 रनों89 रनNew DelhiTravisअभिषेक शर्मा (12 गेंदोइंडियन प्रीमियर लीग (आईपीएल)उम्दा प्रदर्शनचार विकेटट्रैविस हेड (32 गेंदोतूफानी शतकीय साझीदारीथंगारसु नटराजन (19 रनदिल्ली कैपिटल्सनई दिल्लीविशाल अंतरसनराइजर्स हैदराबाद (एसआरएच)हरा दिया
Previous Post

अधिकांश खाद्य तेल और दालें महंगी

Next Post

अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना ‘पढ़ लिख के बबुनी’ रिलीज

Related Posts

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान
अभी-अभी

राष्ट्रीय युवा महोत्सव में बिहार के युवाओं की चमक, प्रधानमंत्री के समक्ष प्रतिभाओं ने बढ़ाया मान

January 13, 2026
हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !
अभी-अभी

हिन्दी में लिखने में प्रधानमंत्री से चूक हुई या नौकरशाही की लापरवाही? केंद्र सरकार को बदनाम करने की साज़िश !

January 8, 2026
Breaking News: सरकारी एम एस एम ई पत्रिका बनी गलतियों का पिटारा! प्रधानमंत्री की तस्वीर से मजाक !
देश

Breaking news: एम एस एम ई मंत्रालय की पत्रिका ने राष्ट्रपति को भी हंसी का पात्र बनाया !

August 27, 2025
Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील
देश

महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे का बड़ा आरोप, ‘अगर न्याय नहीं मिला तो मर जाएगा लोकतंत्र’, सुप्रीम कोर्ट से की यह अपील

August 14, 2025
ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन
अभी-अभी

ट्रंप का बड़ा वार: भारत पर 50% टैरिफ! रूस से तेल खरीद पर अमेरिका ने उठाया सख्त कदम, सरकार बोली- लेंगे जवाबी एक्शन

August 6, 2025
Next Post
अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना

अक्षरा सिंह की फिल्म अक्षरा का गाना 'पढ़ लिख के बबुनी' रिलीज

New Delhi, India
Monday, May 18, 2026
Mist
31 ° c
41%
9.4mh
46 c 37 c
Tue
46 c 35 c
Wed

ताजा खबर

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब ने रोकथाम, शुरुआती पहचान और कैशलेस इलाज के जरिए ‘साइलेंट किलर’ हाइपरटेंशन के खिलाफ लड़ाई को किया मजबूत

May 18, 2026
‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

‘आप’ सांसद मालविंदर सिंह कंग ने एसआईआर एक्सरसाइज पर जताई चिंता, कंग ने चुनाव आयोग को पत्र लिखकर असली पंजाबी वोटर्स की मांगी सुरक्षा

May 17, 2026
पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

पंजाब के सरकारी स्कूलों के 72 शिक्षकों का प्रतिनिधिमंडल प्रशिक्षण के लिए फिनलैंड रवाना, भगवंत मान सरकार की ‘शिक्षा क्रांति’ को और मजबूती मिलेगी

May 16, 2026
कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

कांग्रेस को बड़ा नुकसान: तलबीर गिल के नेतृत्व में मजीठा के दिग्गज नेताओं ने थामा AAP का दामन, CM भगवंत मान ने किया स्वागत

May 16, 2026
‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

‘आप’ द्वारा पंजाब में एस.आई.आर. के दौरान एक भी योग्य वोट हटाने नहीं दी जाएगी : मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

May 16, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved