• About us
  • Contact us
Wednesday, May 27, 2026
40 °c
New Delhi
42 ° Thu
38 ° Fri
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

कांग्रेस के डीएनए में है तुष्टिकरण एवं वोट बैंक की राजनीति-मोदी

News Desk by News Desk
April 24, 2024
in राजनीति
कांग्रेस के डीएनए में है तुष्टिकरण एवं वोट बैंक की राजनीति-मोदी
Share on FacebookShare on Twitter

सक्ती 23 अप्रैल (कड़वा सत्य) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मंगलवार को कांग्रेस पर जमकर निशाना साधा और कहा कि तुष्टिकरण एवं वोटबैंक की राजनीति कांग्रेस के डीएनए में है और यही उसकी पहचान बन चुकी है।
श्री मोदी ने आज छत्तीसगढ़ में सक्ती जिले के जेठा में जांजगीर-चांपा लोकसभा सीट से भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) उम्मीदवार कमलेश जांगड़े के समर्थन में चुनावी रैली को संबोधित करते हुए कहा कि तुष्टिकरण एवं वोटबैंक की राजनीति के अलावा कांग्रेस का एक और सबसे बड़ा प्रतीक परिवारवाद है। वर्ष 2014 से पहले कांग्रेस की सरकार रही लेकिन इसे एक परिवार अपने रिमोट से कंट्रोल करता रहा। उन्होंने आरोप लगाया कि ये कांग्रेस ही है जिसने सत्ता में आदिवासियों को कभी अहमियत नहीं दी और जब हमने देश के सबसे बड़े पद पर एक आदिवासी को पदारुढ़ किया तो यही पार्टी इसके खुले विरोध में उतर आयी।
उन्होंने कहा कि गरीबी हटाओ के नाम पर कांग्रेस ने बीते 60 सालों तक देश में राज किया लेकिन गरीबी तो खत्म नहीं हुई बल्कि कांग्रेस के लोग अपनी जेब भरते तथा अमीर होते गये। उन्होंने कहा , ‘हमने झूठे सब्जबाग नहीं दिखाये। आपने हमारी सरकार बनायी और हमने आपकी उम्मीदों के अनुरूप गरीबों के हित में काम किया तथा 25 करोड़ लोगों को गरीबी से उबारा।’ उन्होंने जोर दिया कि मोदी की गारंटी है और मोदी जो कहता है उसे पूरा करता है। गरीबों को मुफ्त राशन योजना अगले पांच सालों तक जारी रहेगी यह भी मोदी की गारंटी है।
उन्होंने कहा कि छत्तीसगढ़ का किसान फसल बेचने की जद्दोजहद और पर्याप्त कीमत न मिलने के कारण ज्यादा धान की पैदावार करने में रूचि नहीं लेता था लेकिन आज प्रदेश में भाजपा की सरकार ने इसका समाधान किया है। विष्णुदेव साय सरकार की ओर से किसान सम्मान निधि के रूप में किसानों को सात हजार करोड़ रूपये दिये गये हैं और आगे भी दिये जाते रहेंगे।
प्रधानमंत्री ने कहा ‘मैं कुछ माह पूर्व विधानसभा चुनाव के दौरान आपके पास आर्शीवाद के लिए आया था। केंद्र में हमारी तीसरी बार सरकार बने और हम आपकी सेवा करते रहें। यही प्रतिबद्धता लिए आज फिर आपके आर्शीवाद के लिए यहां आया हूं।’ उन्होंने कहा , ‘मैं आप सबके लिए लगातार रात-दिन काम करता रहता हूं। आगामी 26 अप्रैल को आपको भी मोदी के लिए एक घंटा निकालना है और अपना वोट देना है। आप भाजपा उम्मीदवार को चुनाव में जिताकर दिल्ली भेजें। मुझे उनके सहयोग की जरुरत है।’
रैली को छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने भी संबोधित किया।
अशोक ,  
कड़वा सत्य

Tags: appeasement and vote bank politicsCongressCongress DNApowerPrime Minister Narendra Moditargeted fiercelythis is its identityकांग्रेसकांग्रेस डीएनएजमकर निशाना साधातुष्टिकरण एवं वोटबैंक राजनीतिप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीयही उसकी पहचानसक्ती
Previous Post

लखनऊ सुपर जायंट्स ने चेन्नई सुपर किंग्स को छह विकेट से हराया

Next Post

डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा

Related Posts

पंजाब में ई.डी. के माध्यम से भाजपा का चुनावी खेल जारी, तीन दिनों में दो ‘आप’ नेताओं के घरों पर छापे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान
देश

जब तक पंजाब में आम आदमी पार्टी की सरकार है, महिलाओं को सम्मान राशि और मुफ्त बिजली मिलती रहेगी – भगवंत सिंह मान

May 3, 2026
गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं
देश

गैर-कानूनी नए सेस पर AAP का हमला, मंत्री बरिंदर गोयल बोले—पंजाब को लूटने की कोशिश बर्दाश्त नहीं

January 6, 2026
वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण
देश

वोट की चोरी से सत्ता, ज़मीन की चोरी से सौदा, महाराष्ट्र में लोकतंत्र का अपहरण

November 8, 2025
रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?
संपादकीय

रूस-पाकिस्तान हथियार सौदा : क्या है मोदी सरकार की “व्यक्तिगत कूटनीति” की असफलता?

October 5, 2025
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार
देश

INDIA Alliance: INDIA गठबंधन ने खोला मोर्चा! पहलगाम हमला, ट्रंप के बयान और बिहार SIR पर मानसून सत्र में घेरेगी मोदी सरकार

July 20, 2025
Next Post
डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा

डांस ऑफ एनवी गाने पर फिर थिरकेंगी माधुरी-करिश्मा

New Delhi, India
Wednesday, May 27, 2026
Mist
40 ° c
14%
10.4mh
47 c 37 c
Thu
44 c 28 c
Fri

ताजा खबर

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

पंजाब सरकार का वर्ष 2026-27 में 5 लाख एकड़ क्षेत्र को धान की सीधी बुवाई के तहत लाने का लक्ष्य; ऑनलाइन पोर्टल के माध्यम से मिलेगी 1500 रुपये प्रति एकड़ वित्तीय सहायता: गुरमीत खुड्डियां

May 26, 2026
नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

नीट के बाद अब सीबीएसई मूल्यांकन में गड़बड़ी, शिक्षा मंत्री को बर्खास्त करें प्रधानमंत्री- केजरीवाल

May 25, 2026
सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

सांसद मालविंदर कंग ने एमसी चुनावों में वोटरों से आप उम्मीदवारों की भारी जीत पक्की करने की अपील की

May 25, 2026
‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ के तहत पंजाब में हाई-रिस्क डिलीवरी और नवजात शिशु देखभाल को मिला बड़ा सहारा

May 25, 2026
भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

भाजपा को दिया गया हर वोट महंगे पेट्रोल और डीज़ल के लिए वोट होगा: हरपाल सिंह चीमा

May 25, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved