• About us
  • Contact us
Thursday, May 21, 2026
35 °c
New Delhi
39 ° Fri
40 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home देश

सीए के सीमित ऑडिट करने संबंधी आईसीएआई के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर

News Desk by News Desk
May 17, 2024
in देश
सीए के सीमित ऑडिट करने संबंधी आईसीएआई के नियमों पर सुप्रीम कोर्ट ने लगाई मुहर
Share on FacebookShare on Twitter

नयी दिल्ली, 17 मई (कड़वा सत्य) उच्चतम न्यायालय ने शुक्रवार को चार्टर्ड अकाउंटेंटों (सीए) के एक वित्त वर्ष के दौरान निर्दिष्ट संख्या (वर्तमान में अधिकतम 60) में टैक्स ऑडिट असाइनमेंट से अधिक स्वीकार करने से रोक लगाने वाले इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) के नियम को बरकरार रखने का फैसला सुनाया।
न्यायमूर्ति बीवी नागरत्ना और न्यायमूर्ति ऑगस्टीन जॉर्ज मसीह की पीठ ने आईसीएआई की ओर से जारी नियमों को बरकरार रखने के साथ ही यह भी माना कि आईसीएआई एक सीए द्वारा किए जाने वाले ऑडिट की संख्या बढ़ाने के लिए स्वतंत्र होगा। पीठ ने कहा उसने कानूनी अनिश्चितता के सिद्धांत के आधार पर याचिकाकर्ताओं के खिलाफ शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही को रद्द कर दिया है।
शीर्ष अदालत ने माना कि यह नियम (8 अगस्त, 2008 को जारी परिषद दिशानिर्देश संख्या 1-सीए (7)/02/2008 के अध्याय VI का पैरा 6.0 और उसके बाद के संशोधन) संविधान के अनुच्छेद 19(1)(जी) के तहत निश्चित किया गया है। नियम पेशे की प्रैक्टिस करने संबंधी मौलिक अधिकार का उल्लंघन नहीं है। पीठ ने यह भी माना कि यह खंड (क्लाज) एक अप्रैल, 2024 से प्रभावी होगा।
मामला यह है कि 1988 में इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया की परिषद ने एक अधिसूचना जारी कर सदस्यों को एक वित्त वर्ष में आयकर अधिनियम की धारा 44एबी के तहत निर्दिष्ट संख्या से अधिक टैक्स ऑडिट असाइनमेंट स्वीकार करने पर रोक लगा दी थी। चार्टर्ड अकाउंटेंट फर्म के मामले में यह सीमा प्रत्येक भागीदार पर लागू होगी। यह स्पष्ट रूप से कहा गया था कि उक्त प्रावधान का अनुपालन न करने पर दोषी सदस्य को ‘पेशेवर कदाचार’ का दोषी ठहराया जाएगा।
चार्टर्ड अकाउंटेंट अधिनियम 1949 को वर्ष 2006 में संसद द्वारा संशोधित किया गया था, जिसके बाद आठ अगस्त 2008 को जारी दिशानिर्देशों द्वारा उक्त अधिसूचना को हटा दिया गया था। इन दिशानिर्देशों को देशभर के विभिन्न उच्च न्यायालयों में दायर कई रिट याचिकाओं के जरिए चुनौती दी गई थी।
कुछ याचिकाओं में विवादित दिशानिर्देशों के आधार पर शुरू की गई अनुशासनात्मक कार्यवाही को भी चुनौती दी गई थी। इस मामले में परस्पर विरोधी निर्णयों के कारण वर्ष 2020 में शीर्ष अदालत ने अंतिम और निर्णायक निर्धारण के लिए सभी याचिकाओं को अपने पास स्थानांतरित करने का संस्था की ओर से दायर आवेदन स्वीकार कर लिया था।
 ,  
कड़वा सत्य

Tags: नयी दिल्ली
Previous Post

राह भटक गये हैं मोदी: खेड़ा

Next Post

जेल के उनके सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे: केजरीवाल

Related Posts

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम
अभी-अभी

Aadhaar-UAN Link: EPFO ने किया प्रोसेस बेहद आसान, अब 7 स्टेप में तुरंत होगा काम

August 17, 2025
Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल
देश

Delhi-Mumbai Expressway Accident: Delhi-Mumbai Expressway पर बड़ा सड़क हादसा, मिनी बस ट्रक से टकराई, , 4 की मौत, 10 घायल

July 14, 2025
अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश
देश

अंबेडकर की प्रतिमा के साथ हुई बर्बरता की जांच के लिए गठित पैनल ने की एनआईए से पड़ताल की सिफारिश

February 6, 2025
दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान
देश

दिल्ली में 13:00 बजे तक 33.31 प्रतिशत मतदान

February 5, 2025
सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील
देश

सचदेवा, वर्मा सहित भाजपा के कई नेताओं ने किया मतदान, लोगों से की लोकतंत्र के पर्व में हिस्सा लेने की अपील

February 5, 2025
दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव
देश

दिल्ली के बेहतर भविष्य के लिए करें मतदान: यादव

February 5, 2025
Next Post
जेल के उनके सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे: केजरीवाल

जेल के उनके सीसीटीवी फुटेज प्रधानमंत्री कार्यालय भेजे जाते थे: केजरीवाल

New Delhi, India
Thursday, May 21, 2026
Sunny
35 ° c
23%
23.8mh
44 c 34 c
Fri
46 c 34 c
Sat

ताजा खबर

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

पंजाब ने परफॉर्मेंस ग्रेडिंग इंडेक्स 2.0 में देशभर में पहला स्थान हासिल किया, प्रचेष्टा-ग्रेड-1 प्राप्त किया

May 20, 2026
बेअदबी के दोषियों को बचाने वाले पुराने शासक जल्द सलाखों के पीछे होंगे: मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान

पंजाब के परिवारों के लिए ₹10 लाख तक की मेडिकल बचत? भगवंत मान सरकार की ‘मुख्यमंत्री सेहत योजना’ से मध्यम वर्ग सहित आम लोगों को बड़ी राहत

May 20, 2026
हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

हलवारा हवाई अड्डे का नाम शहीद करतार सिंह सराभा के नाम पर हो : भगवंत सिंह मान

May 20, 2026
पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

पंजाब में सरकार के प्रति जबरदस्त प्रो-इनकम्बेंसी, 2027 में ‘‘आप’’ तोड़ेगी पिछला रिकॉर्ड- केजरीवाल

May 20, 2026
केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

केजरीवाल की अपील पर सीएम भगवंत मान का नीट परीक्षार्थियों के लिए पंजाब रोडवेज में मुफ्त यात्रा का एलान

May 20, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved