• About us
  • Contact us
Thursday, February 26, 2026
17 °c
New Delhi
26 ° Fri
27 ° Sat
Kadwa Satya
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी
No Result
View All Result
Kadwa Satya
No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
  • जीवन मंत्र
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
  • स्पेशल स्टोरी
Home राजनीति

मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद का खात्मा: योगी

News Desk by News Desk
May 24, 2024
in राजनीति
मोदी के नेतृत्व में देश में भ्रष्टाचार और आतंकवाद का खात्मा: योगी
Share on FacebookShare on Twitter

गोरखपुर, 24 मई (कड़वा सत्य) उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने शुक्रवार को कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में देश में आतंकवाद और भ्रष्टाचार समाप्त हो गया है।
पिपराइच में भाजपा प्रत्याशी रविकिशन शुक्ल के पक्ष में चुनावी जनसभा को संबोधित करते हुये उन्होने कहा कि कांग्रेस और समाजवादी पार्टी (सपा) के शासनकाल में सुबह की शुरूआत भ्रष्टाचार से होती थी तथा शाम होते.होते कहीं न कहीं आतंकी विस्फोट हो जाता था।आज तो पटाखा भी कहीं फट जाए तो पाकिस्तान सफाई देते फिरता है कि इसमें मेरा हाथ नहीं है। यह नया भारत है जो किसी को छेड़ता नहीं है मगर किसी ने छेड़ा तो उसे छोड़ता भी नहीं है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज देश का नाम और मान दुनिया में बढ़ाने वाली मोदी सरकार है तो दूसरी तरफ कांग्रेस और सपा का अनर्थकारी गठबंधन। इन दोनों के बीच जब भी गठबंधन हुआ तो अनर्थ ही हुआ है। जब केंद्र में कांग्रेस और यूपी में सपा की सरकार थी तो अयोध्या में आतंकी हमला हुआ, वाराणसी में आतंकी हमला हुआ। इनके शासन में  भक्तों पर गोलियां चलती थीं। हर तरफ अराजकता का तांडव था।
उन्होने कहा कि अब यह अनर्थकारी गठबंधन अपने घोषणा पत्र में कह रहा है कि अनुसूचित जाति और पिछड़े वर्ग का आरक्षण मुसलमानों में बांट देंगे। यह गठबंधन भारत में पर्सनल रूल यानी तालीबानी शासन लागू करने की फिराक में है। तालीबानी शासन यानी महिलाएं घरों से नहीं निकल सकतीं, बेटियां स्कूल नहीं जा सकतीं पर भाजपा किसी भी दशा में देश में तालीबानी शासन नहीं आने देगी।
योगी ने कहा कि भाजपा का स्पष्ट कहना है कि यह देश शरीयत से नहीं संविधान से चलेगा। कांग्रेस और सपा की मंशा गोकशी की छूट देने की है। हिन्दू गाय को माता मानता है और कांग्रेस.सपा की मंशा कभी पूरी नहीं होने दी जाएगी।
योगी ने कहा कि सपा और कांग्रेस के लोग पाकिस्तान का राग आलापते हैं। ऐसे लोगों को भारत पर बोझ बनने की बजाय पाकिस्तान में ही चले जाना चाहिए। एक तरफ पाकिस्तान है जहां के लोग भूखों मर रहे हैं तो दूसरी तरफ मोदी जी के नेतृत्व वाला भारत है जो अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन दे रहा है। पाकिस्तान का राग आलापने वालों को वहां भीख भी नहीं मिलेगी।
उन्होने कहा कि जब सही मत पड़ता है तो विकास, सुरक्षा, सम्मान और गरीब कल्याण की गारंटी होती है। जैसा कि जनता ने सही मत देकर मोदी सरकार बनाई तो आज देश में अस्सी करोड़ लोगों को मुफ्त राशन मिल रहा है। 60 करोड़ लोगों को पांच लाख रुपये तक के इलाज के लिए आयुष्मान योजना का लाभ मिल रहा है। अब तो तीसरी बार मोदी सरकार में 70 वर्ष से ऊपर के प्रत्येक बुजुर्ग को आयुष्मान का लाभ मिलने जा रहा है। मोदी सरकार में किसान को सम्मान निधि मिल रही है जबकि सपा की सरकार में किसान आत्महत्या करता था। सपा के शासन में गरीब के हक पर डकैती पड़ती थी जबकि आज हर गरीब का शौचालय बन गया है।
योगी ने कहा कि उज्जवला योजना के तहत 10 करोड़ परिवारों को निशुल्क रसोई गैस कनेक्शन मिल गया है। पहले जहां रसोई गैस के लिए लाठी पड़ती थी तो वहीं अब यूपी में होली और दिवाली में गैस सिलेंडर मुफ्त दिया जा रहा है। मोदी सरकार ने चार करोड़ गरीबों के मकान बनवाए हैं। तीसरी बार मोदी सरकार बनने पर जो गरीब बच गए हैं उनके भी मकान बन जाएंगे।
उन्होने कहा कि आज मोदी जी के नेतृत्व में दुनिया में भारत का सम्मान बढ़ा है। देश में कहीं फोरलेन तो कहीं सिक्सलेन सड़कें बन रही हैं। एम्स, ट्रिपल आईटी बन रहे हैं। वंदे भारत, अमृत भारत, मेट्रो चल रही है। आईटीआई, पालीटेक्निक व विश्व स्तरीय विश्वविद्यालय बन रहे हैं।
मुख्यमंत्री ने गोरखपुर से   मंदिर के आंदोलन की शुरूआत होने का उल्लेख करते हुए कहा कि पांच सौ वर्षों के इंतजार के बाद अयोध्या में प्रभु श्री  का भव्य मंदिर बन गया है।  लला विराजमान हो गए हैं। अब तो हर जगह जनता यही कह रही है कि जो   को लाए हैं हम उनको लाएंगे।
योगी ने सवालिया लहजे में पूछा कि क्या कांग्रेस और सपा से अयोध्या में मंदिर बनवाने की उम्मीद की जा सकती थी समवेत आवाज गूंजी.नहीं। उन्होंने कहा कि कांग्रेस के लोग कहते थे   हुए ही नहीं। सपा  भक्तों पर गोली चलाती थी। आज भी सपा के नेता कहते हैं कि   मंदिर बेकार है। मुख्यमंत्री ने कहा कि बेकार तो   के विरोधी हैं।   तो जगत नियंत हैं, परमपिता परमेश्वर हैं। सदियों से हिन्दू कहता रहा कि  लला आएंगे और आज  लला आ भी गए।
योगी ने कहा कि हमने जो कहा वह करके दिखा भी दिया लेकिन   मंदिर बनवाने का पुण्य गरीबों को योजनाओं का लाभ मिलने का पुण्य, विकास का पुण्य सबको आपको ;जनता को जाता है क्योंकि आप ने ही मोदी और योगी को चुना है। उन्होंने कहा कि एक तरफ  लला विराजमान हो गये हैं तो दूसरी तरफ माफिया का   नाम सत्य हो गया है।
मुख्यमंत्री ने कहा कि आज जिधर देखो विकास ही विकास नजर आता है। सात साल पहले पिपराइच क्षेत्र की सड़कों को देखकर लगता ही नहीं था कि सड़क है या गड्ढा। आज जिधर नजर फेरिये उधर फोरलेन.टूलेन की चमचमाती सड़कें हैं। पिपराइच को गोरखपुर से जोड़ने को फोरलेन बनाने के लिए एक हजार करोड़ रुपये स्वीकृत कर दिया गया है। इस फोरलेन के बन जाने से गोरखपुर आैर पिपराइच के बीच की दूसरी सात मिनट में तय हो जाएगी। यही नहीं पिपराइच से पीपीगंज या नेपाल की तरफ जाना हो तो रिंग रोड बन रही है। पिपराइच के चारो तरफ बाईपास बन जाएगा आैर जाम की समस्या नहीं होगी।
उन्होंने कहा कि पिपराइच एक ऐसा विधानसभा क्षेत्र है जहां दो विश्वविद्यालय हैं, आयुष विश्वविद्यालय आैर महायोगी गोरखनाथ विश्वविद्यालय हैं। यहां के आयुष विश्वविद्यालय के सामने तो दुनिया के कई बड़े विश्वविद्यालय फेल नजर आएंगे। यहां की जिस बंद चीनी मिल को सपा बेचना चाहती थी आैर हमें आंदोलन करना पड़ता था आज वह प्रदेश की सुंदर चीनी मिलों में शामिल होकर चल रही है। उसे देखकर लोगों की आंखें चौंधिया जाती हैं। मुख्यमंत्री ने कहा कि सपा सरकार इस क्षेत्र के विकास के लिए एक भी पैसा नहीं देती थी।
योगी ने कहा कि क्षेत्र का विकास भी होगा आैर किसानों को भरपूर क्षतिपूर्ति भी मिलेगी। उन्होंने कहा कि जो विरोधी हैं वे बरगलाने का प्रयास करेंगे। तमाम झूठ बोलेंगे लेकिन आपको बहकावे में नहीं आना है। आज जो मैं बोल रहा हूं उस पर विश्वास करिए। हम पहले भी यहीं थे आगे भी यहीं रहकर पूरे प्रदेश की सेवा करना है।
म्ुख्यमंत्री ने कहा कि गोरखपुर में सिर्फ जीत नहीं बल्कि रिकार्ड जीत होनी चाहिए। इसके लिए उन्होंने जनता से हामी भरवाई आैर हर व्यक्ति को सात दिनों में सत्तर परिवारों से संपर्क कर मतदान कराने की अपील की और कहा कि विकसित आैर आत्मनिर्भर भारत बनाने के लिए हम सबको मिलकर मोदी जी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाना है। रिकार्ड जीत दिलाने की जिम्मेदारी आपकी आैर सुरक्षा, विकास की जिम्मेदारी हमारी। उन्होंने कहा कि किसी को कोई समस्या है तो कोई भी कार्यकर्ता उनके पास आ सकता है झटके में समाधान होगा। उन्होंने कहा कि मुझे लटकाने की आदत नहीं।
उदय  
कड़वा सत्य

Tags: countryGorakhpurPrime Minister Narendra Modi leadershipterrorism and corruption endedUttar Pradesh Chief MinisterYogi Adityanathआतंकवाद और भ्रष्टाचार समाप्तउत्तर प्रदेश मुख्यमंत्रीगोरखपुरदेशप्रधानमंत्री नरेंद्र मोदीयोगी आदित्यनाथ
Previous Post

कॉलेजियंस और शक्ति एफसी की जीत

Next Post

मोदी ने भी शराब घोटाले को फ़र्जी माना : केजरीवाल

Related Posts

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा
देश

UP Budget 2026: योगी आदित्यनाथ ने पेश किया 10वां बजट, ‘नीतिगत अड़चन’ से निकलने का दावा

February 11, 2026
MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री
देश

MOTN सर्वे 2025: मोदी Vs राहुल: सर्वे ने बता दिया जनता किसे चाहती है अगला प्रधानमंत्री

August 30, 2025
एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की
विदेश

एंथनी अल्बानीज ने सार्वजनिक अस्पतालों के लिये वित्त पोषण बढ़ाने की घोषणा की

February 5, 2025
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने श्रद्धा के साथ किया त्रिवेणी में स्नान
राजनीति

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने   के साथ किया त्रिवेणी में स्नान

February 5, 2025
राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी
राजनीति

राष्ट्र हित की कामना के साथ मोदी ने त्रिवेणी मे लगाई आस्था की डुबकी

February 5, 2025
राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू
देश

राहुल ने संसद में किया देश का अपमान : रिजिजू

February 4, 2025
Next Post
मोदी ने भी शराब घोटाले को फ़र्जी माना  : केजरीवाल

मोदी ने भी शराब घोटाले को फ़र्जी माना : केजरीवाल

New Delhi, India
Thursday, February 26, 2026
Mist
17 ° c
72%
10.1mh
33 c 19 c
Fri
34 c 22 c
Sat

ताजा खबर

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

जरिया बन कर किसी को बचाना बहुत मुश्किल है : सक्सेना

February 25, 2026
चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

चिट्टा और गैंगस्टरवाद अकाली दल की ही देन, सुखबीर बादल का बयान पंजाबियों के साथ भद्दा मजाक: बलतेज पन्नू

February 25, 2026
मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

मुख्यमंत्री भगवंत सिंह मान ने किसानों को दिया बड़ा तोहफ़ा, मालवा क्षेत्र के चार ज़िलों तक पहुँचा नहर का पानी

February 25, 2026
ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

ए. आई. सम्मिट में बिहार ने भी दिखाया दम !

February 24, 2026
अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

अकाली और कांग्रेस सरकारों ने पंजाब के बच्चों को जानबूझकर अनपढ़ रखा: भगवंत मान

February 24, 2026

Categories

  • अपराध
  • अभी-अभी
  • करियर – शिक्षा
  • खेल
  • गीत संगीत
  • जीवन मंत्र
  • टेक्नोलॉजी
  • देश
  • बॉलीवुड
  • भोजपुरी
  • मनोरंजन
  • राजनीति
  • रोजगार
  • विदेश
  • व्यापार
  • व्रत त्योहार
  • शिक्षा
  • संपादकीय
  • स्पेशल स्टोरी
  • स्वास्थ्य
  • About us
  • Contact us

@ 2025 All Rights Reserved

No Result
View All Result
  • Home
  • संपादकीय
  • देश
  • विदेश
  • राजनीति
  • व्यापार
  • खेल
  • अपराध
  • करियर – शिक्षा
    • टेक्नोलॉजी
    • रोजगार
    • शिक्षा
  • जीवन मंत्र
    • व्रत त्योहार
  • स्वास्थ्य
  • मनोरंजन
    • बॉलीवुड
    • गीत संगीत
    • भोजपुरी
  • स्पेशल स्टोरी

@ 2025 All Rights Reserved